By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक 85 लाख मरीज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक 85 लाख मरीज

Last updated: June 19, 2020 8:06 am
Surabhi Saloni
Share
8 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 52 हजार 8533 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 85 लाख हो गया है। अब तक 44 लाख 50 हजार 950 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। दक्षिण अमेरिका महामारी का एपिसेंटर बना हुआ है। यहां संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब तक 65 हजार 88 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 15 लाख 91 हजार से ज्यादा संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें ब्राजील (9.60 लाख), पेरू (2.40 लाख) और चिली (2.20 लाख) में ही करीब 90% यानी 14 लाख 21 हजार 845 मरीज हैं।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 22,45,568 1,20,160 9,19,405
ब्राजील 9,65,512 46,842 5,03,507
रूस 5,61,091 7,660 3,13,963
भारत 3,72,767 12,389 1,97,894
ब्रिटेन 3,00,469 42,288 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,92,348 27,136 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,40,908 7,257 1,28,622
इटली 2,38,159 34,514 1,80,544
चीली 2,20,628 3,615 1,56,232
ईरान 1,97,647 9,272 1,56,991

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

हॉन्गकॉन्ग: 6 महीने बाद डिजनीलैंड खुला
हॉन्गकॉन्ग में 6 महीने के बाद गुरुवार को डिजनीलैंड खोला गया। महामारी के कारण इसे बंद किया गया था। यह शंघाई के बाद दूसरा डिजनीलैंड है जो महामारी में बंद होने के बाद दोबारा खोला गया। जनवरी में इसे बंद किया गया था। एफे न्यूज के मुताबिक, मई में इसके कुछ रेस्टोरेंट और होटलों को खोल दिया गया था। यहां सीमित संख्या में लोग आ सकते हैं। साथ ही उन्हें पूरी सुरक्षा का ध्यान देना होगा।

कजाखस्तान: पहले राष्ट्रपति संक्रमित

कजाखस्तान के 79 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति और ‘लीडर ऑफ द नेशन’ नूरसुल्तान नजरबायेव संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल, देश के पहले राष्ट्रपति आइसोलेशन में हैं। उनका अंतिम टेस्ट पॉजिटिव आया है। हालांकि, एक बयान में कहा गया है कि चिंता की कोई बात नहीं है। वे घर से ही काम करते रहेंगे। अगले महीने वे 80 साल के होने वाले हैं। देश में 15 हजार 877 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 97 लोगों की मौत हो चुकी है।

पेरू: इटली से ज्यादा मामले

दक्षिण अमेरिका अभी कोरोना का एपिसेंटर बना हुआ है। यहां ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मामले पेरू में हैं। संक्रमण के मामले यहां इटली से ज्यादा हो गए हैं। पेरू में मरीजों की संख्या अब 2.40 लाख से ज्यादा हो गया है, जबकि इटली में मामले 2.38 लाख हैं। यहां अब तक सात हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

‘सऊदी में जून के अंत तक घरेलू पर्यटन बहाल हो सकता है’
कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बावजूद सऊदी अरब जून के आखिर में घरेलू पर्यटन बहाल करने की योजना बना रहा है। पर्यटन मंत्री अहमद बिल अकील अल खातिब ने बुधवार को कहा कि हमने गर्मी के मौसम में पर्यटन के लिए कई कार्यक्रम तैयार किए हैं। हम मक्का को छोड़कर सभी क्षेत्रों में घरेलू पर्यटन बहाल कर देंगे। सऊदी में कोरोना प्रभावितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसके बावजूद यहां मई के आखिर से इससे संबधित प्रतिबंधों को धीरे-धीरे हटाया गया है।

डेक्सामेथासोन कोरोना का इलाज नहीं: डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि डेक्सामेथासोन कोरोना का इलाज या बचाव नहीं है। इसका इस्तेमाल डॉक्टरों की देखरेख में सिर्फ गंभीर मरीजों पर किया जाना चाहिए। डब्ल्यूएचओ के अधिकारी डॉ. माइकल रेयान ने बुधवार को कहा- ज्यादा पावर वाले स्टेरॉइड मानव शरीर में वायरस की संख्या तेजी से बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि यह दवा सिर्फ बेहद गंभीर मरीजों को दी जाए जिनको इससे स्पष्ट रूप से लाभ हो रहा है। डेक्सामेथासोन इनफ्लेमेशन की जानी-मानी दवा है।

ब्राजील: एक दिन में 1269 लोगों की मौत
लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में पिछले 24 घंटे में कोरोना 32,188 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या 9 लाख 65 हजार 512 हो गई है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार देर रात जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में मृतकों की संख्या 46,842 पहुंच गई है। एक दिन पहले यहां 34,918 मामले सामने आए थे और 1282 लोगों की मौत हुई थी। अमेरिका के बाद ब्राजील संक्रमण और मौतों के मामले में दूसरा सबसे संक्रमित देश है।

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के रिसर्च पर रोक
डबल्यूएचओ ने महामारी को लेकर मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के रिसर्च पर रोक लगा दी है। संगठन का कहना है कि हाल में हुए जांच में ये बात सामने आई है कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल से संक्रमितों के मौतों का आंकड़ा कम नहीं हुआ है। इसका इस्तेमाल संक्रमितों के इलाज में किया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस दवा को गेम चेंजर बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि वे इस दवा का सेवन करते हैं।

चीन: संक्रमण के 28 नए मामले

चीन में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 28 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें चार मामले विदेशी नागरिकों के हैं, जबकि 24 स्थानीय लोगों के हैं। नेशनल हेल्थ कमीशन ने गुरुवार को बताया कि घरेलू स्तर में संक्रमण के मामलों में 21 मामले बीजिंग में दो मामले हुबेई प्रांत में और एक मामला तियांजिन नगर निगम में दर्ज किए गए हैं। देश में संक्रमण से बुधवार को किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

ट्रम्प ने कहा- अमेरिका में दोबारा लॉकडाउन नहीं लगेगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि देश में दोबारा लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। कुछ राज्यों में केस बढ़े हैं। इसका कारण अर्थव्यवस्था का खोला जाना और देश में जारी प्रदर्शन हो सकता है। अमेरिका में 24 घंटे में 809 लोगों की जान गई है, जबकि 26 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना का एपिसेंटर रहे न्यूयॉर्क में 16 जून को 17 लोगों की जान गई, जो अब तक सबसे कम आंकड़ा है। अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि अमेरिका अभी कोरोना के पहली लहर की चपेट में है। यहां दूसरी लहर आना अभी बाकी है।

ब्रिटेन: 3 लाख से ज्यादा संक्रमित
ब्रिटेन में संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 469 हो गया है। यहां 42,288 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका और ब्राजील के बाद यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। यहां अब तक 71 लाख से ज्यादा लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं।

फ्रांस: 29,575 लोगों की मौत
फ्रांस में संक्रमण से 24 घंटे में 28 लोगों की मौत हुई है। यहां मृतकों की संख्या 29,575 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि संक्रमण के 458 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 1.94 लाख हो गए हैं। देश में 19,118 मरीजों की मौत अस्पतालों में हुई है। फ्रांस में कोरोना के 772 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हरियाणा में फिर भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.3 रही तीव्रता
Next Article कोरोना से देश में अब 3.81 लाख संक्रमित, 2 लाख से ज्यादा स्वस्थ

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?