By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: गलवान घाटी में झड़प: जिनपिंग के करीबी लेफ्टिनेंट जनरल किलिंग को माना जा रहा हमले का रणनीतिकार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

गलवान घाटी में झड़प: जिनपिंग के करीबी लेफ्टिनेंट जनरल किलिंग को माना जा रहा हमले का रणनीतिकार

Last updated: June 18, 2020 8:48 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

नई दिल्ली:लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों पर धोखे से किए हमले के पीछे चीन के सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल जु किलिंग को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर दोनों देशों में तनाव के बीच पांच जून को किलिंग को पश्चिमी थिएटर कमांड की थल सेना का प्रमुख बनाया था।

चीनी मीडिया ने किलिंग को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का उभरता सितारा बताया है। उसे कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को दरकिनार कर राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत से लगी सीमा की कमान सौंपी थी। जिनपिंग राष्ट्रपति होने के अलावा केंद्रीय सैन्य आयोग के प्रमुख भी हैं, जो चीनी सेना की सर्वोच्च कमान है। चीन के अखबार साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट ने किलिंग को कमान सौंपे जाने के वक्त सैन्य सूत्रों के हवाले से कहा था कि भारत के साथ तनाव बढ़ने के बीच कड़े फैसलों के लिए पश्चिमी थिएटर कमांड को एक युवा कमांडर की जरूरत है, जो सेना और अधिकारियों को ऐसे संवेदनशील समय में अपने प्रखर नेतृत्व के बलबूते आगे ले जा सके। हांगकांग में सैन्य विशेषज्ञ सोंग झोंगपिंग ने कहा था कि किलिंग न केवल भारत-चीन सीमा की चुनौती को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं और बहुत जल्द ही वह चीनी सेना में शीर्ष पद पर होंगे।

जिनपिंग के सत्ता संभालने के बाद तेजी से पदोन्नति मिली
जिनपिंग द्वारा 2012 में सत्ता संभालने के बाद किलिंग उन चुनिंदा अधिकारियों में से है, जिन्हें तेजी से पदोन्नत कर शीर्ष रैंक में शामिल किया गया। किलिंग चीनी सेना के सबसे ज्यादा अनुभवी अधिकारियों में से एक है और पीएलए की पांच थिएटर कमांड में चार की जिम्मेदारी वह संभाल चुका है। पूर्वी थिएटर कमांड की थल सेना के संचालन के बाद एक साल बाद ही उसे लेफ्टिनेंट जनरल बना दिया गया। पूर्वी थिएटर कमांड के कमांडर के तौर पर किलिंग ने शंघाई, जियांग्सू, झेजियांग, जैसे प्रांतों की सुरक्षा के साथ विवादित पूर्वी चीन सागर की निगरानी की जिम्मेदारी संभाली थी।

थ्येनमान पर प्रदर्शन को कुचलने वाली फोर्स का प्रमुख था
लेफ्टिनेंट जनरल किलिंग चीन की एलीट पीएलए फाइटिंग फोर्स 54वीं सैन्य कमान का चीफ ऑफ स्टॉफ रह चुका है। यही सैन्य टुकड़ी 1959 में तिब्बत में हुए विद्रोह को कुचलने और 1989 में थ्येनमान चौक पर प्रदर्शनकारियों के लिए दमन के लिए जानी जाती है। वर्ष 2015 में जिनपिंग ने इस सैन्य कमान को 83वीं आर्मी कार्प्स में विलय कर दिया।

वायु सेना का भी अनुभव
चीनी सेना सीमावर्ती क्षेत्रों में जिन भी सैन्य टुकड़ियों को भेजती है, वे जमीन के साथ हवाई जंग के लिए प्रशिक्षित होते हैं। किलिंग पीएलए के उन अधिकारियों में से है, जिन्हें थल सेना के साथ वायु सेना की कमान संभालने का भी अनुभव है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 40 हाइपरसोनिक मिसाइलों का परीक्षण करेगा अमेरिका
Next Article चीन से लगी सभी सीमाओं पर हाई अलर्ट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ महिला मंडल, चेंबूर द्वारा हर्षोल्लास के साथ गणगौर कार्यक्रम सम्पन्न
social
May 1, 2026
“नायाब मिधा लाइव” से सजा जेएलडब्ल्यू कनेक्ट का आगाज़, आगामी आयोजन हेतु दिया आमंत्रण
social
May 1, 2026
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आचार्य प्रवर का 53 वां दीक्षा दिवस समारोह
social
May 1, 2026
सलमान खान की कामयाबी कोई सरप्राइज नहीं, पिता सलीम खान ने पहले ही की थी भविष्यवाणी
entertainment
April 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?