वाशी: तेरापंथ युवक परिषद वाशी की वार्षिक साधारण सभा मीटिंग रखी गई मीटिंग का शुभारंभ उपासक महावीर चोरड़िया ने नमस्कार महामंत्र से किया श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन तेरापंथ सभा सहमंत्री अनिल सिंघवी ने किया अध्यक्षीय स्वागत वक्तव्य तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष राकेश चंडालिया ने दिया तेरापंथ सभा के मंत्री दिनेश हिरण ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। तेरापंथ युवक परिषद मंत्री जितेंद्र सिंघवी ने मंत्री वार्षिक प्रतिवेदन की प्रस्तुति दी। आय-व्यय का हिसाब तेरापंथ युवक परिषद द्वारा पेश किया गया उसमें सर्वसम्मति से ओम अर्हम की ध्वनि से पास किया। मुख्य वक्ता तेरापंथ सभा मुंबई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल बाफना, एफएमसी मार्केट के चेयरमैन अमृतलाल खाडेढ़, अणुव्रत समिति मुंबई महामंत्री चेतन कोठारी, श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन कांदिवली के पूर्व महामंत्री कमलेश बोहरा, उपासक सुधांशु चंडालिया ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी एवं विचार रखें। तेयूप अध्यक्ष राकेश चंडालिया ने अपनी कार्यकारिणी निरस्त करने की घोषणा की। चुनाव अधिकारी ने अपनी प्रक्रिया प्रारंभ की चुनाव अधिकारी बाबूलाल बाफना, कमलेश बोहरा, अनिल सिंघवी ने अध्यक्ष के लिए प्रक्रिया मैं प्रस्तावक अमित आंचल या अनुमोदन रंजीत खाडेड़ तेरापंथ युवक परिषद वाशी के अध्यक्ष सत्र:2020-21 के लिए जितेंद्र सिंघवी के नाम का प्रस्ताव रखा गया सभी ने ओम अर्हम की ध्वनि अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध मनोनीत किया गया चुनाव अधिकारी ने नाम की घोषणा की।
निवर्तमान अध्यक्ष राकेश चंडालिया ने ससम्मान के साथ साल पगड़ी पहनाकर माल्यार्पण किया गया।आभार ज्ञापन एवं शुभकामना के लिए संघ सेवक पवन जी परमार ने किया मुनि श्री अभिजीतकुमार जी ने निर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामना के स्वर में मंगलकामना की एवं तेरापंथ समाज वाशी द्वारा चलाया जा रहा यूट्यूब चैनल की विस्तृत जानकारी दी कन्या मंडल संयोजिका सुश्री चिकित्सा चंडालिया आज के वर्तमान समय में इस करोना महामारी में सोशल डिस्टेंस के साथ किस तरह हमें मुनि श्री महेंद्रकुमारजी के चातुर्मास को सोशल मीडिया के माध्यम से सफल बनाया जाए उसका यूट्यूब के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। मीटिंग का कुशल संचालन पंकज चंडालिया ने किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र मदन लाल सिंघवी ने कहा कि समाज के लोगों ने मुझपर जो भरोसा दिखाया है उस पर खरा उतरने की हमेशा कोशिश होगी। सभी का सहयोग और स्नेह जिस तरह से मिलता आया है आगे भी मिलता रहेगा यही उम्मीद करता हूँ।
तेरापंथ युवक परिषद वाशी के अध्यक्ष बने जितेंद्र मदनलाल सिंघवी

