By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक 74.51 लाख संक्रमित
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक 74.51 लाख संक्रमित

Last updated: June 11, 2020 9:49 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 18 हजार 872 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 74 लाख 51 हजार 523 हो गया है। 37 लाख 33 हजार 376 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उधर, संक्रमण के चलते श्रीलंका में एक बार फिर संसदीय चुनाव टाल दिए गए हैं। यह 20 जून को होने वाला था, जो अब पांच अगस्त को होगा। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 19 जून से ओकाहोमा से चुनावी रैली की शुरुआत करेंगे।

अमेरिका में महामारी के कारण तीन महीने से रैलियां स्थगित कर दी गई थीं। राष्ट्रपति ने कहा कि फ्लोरिडा, एरिजोना, उत्तरी कैरोलीना और ओकाहोमा से 19 जून को रैली की शुरुआत करेंगे। अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां संक्रमण के 20.66 लाख से ज्यादा मामले हैं, जबकि 1.15 लाख मौतें हो चुकी हैं।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 20,66,401 1,15,130 8,08,494
ब्राजील 7,75,184 39,797 3,80,300
रूस 4,93,657 6,358 2,52,783
ब्रिटेन 2,90,143 41,128 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,89,360 27,136 उपलब्ध नहीं
भारत 2,87,155 8,107 1,40,979
इटली 2,35,763 34,114 1,69,939
पेरू 2,03,736 5,738 92,929
जर्मनी 1,86,866 8,844 1,70,700
ईरान 1,77,938 8,506 1,40,590

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

मैक्सिको: 24 घंटे में 708 मौतें
मैक्सिको में 24 घंटे में 708 लोगों की मौत हुई है। देश में मरने वालों की संख्या अब 15 हजार 357 हो चुकी है। वहीं, संक्रमण के 4833 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 1 लाख 30 हजार हो गई है। राजधानी मैक्सिको सिटी में और जांच बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। क्योंकि, शहर में जल्द ही अर्थव्यवस्था को खोला जा सकता है।

ब्राजील: एक दिन में 1274 मौतें
ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में महामारी से 24 घंटे में 1274 लोगों की मौत हुई है। बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हजार 680 हो गई है। बुधवार को 32,913 नए मामलों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 7 लाख 72 हजार 416 हो गई है। यहां एक दिन पहले 32,091 नए मामले सामने आए थे और 1272 लोगों की मौत हुई थी। अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरा सबसे संक्रमित देश है।

इटली: 4564 बच्चे संक्रमित
इटली में नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एगोस्टिनो मियोजो ने कहा कि देश में महामारी की शुरुआत से अब तक 4564 बच्चे संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, चार की मौत हो चुकी है। सक्रमित बच्चों में ज्यादातर 7 से 17 साल के हैं। बीमारी से मारे गए सभी बच्चे सात साल से कम उम्र के थे। सभी संक्रमित बच्चों को इलाज घर पर ही किया गया, केवल 100 बच्चों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। यदि स्कूलों को बंद नहीं किया गया होता तो संक्रमित बच्चों की संख्या ज्यादा हो सकती थी।

चीन: 11 विदेशी नागरिक संक्रमित मिले
चीन में बुधवार को 11 विदेशी नागरिकों में संक्रमण की पुष्टि हुई। नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक, देश में अब 1797 इंपोर्टेड केस हो गए हैं। 11 में से 6 केस शंघाई में मिले, तीन गुआंग्डोंग प्रांत में और तियानजीन और फुजियान में एक-एक केस मिले। कुल मामलों में से 1736 को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि 61 का इलाज अभी भी चल रहा है।

महामारी पर मौसम का प्रभाव नहीं: डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ के इमरजेंसी प्रोग्राम के प्रमुख माइक रेयान ने बुधवार को कहा कि इसके बेहद कम सबूत हैं कि महामारी पर मौसम बदलने का प्रभाव पड़ेगा। हम मौसम के बदलने या तापमान बढ़ने के भरोसे नहीं बैठे रह सकते। हमारे पास इसके कई सबूत ही नहीं हैं कि मौसम में बदलाव से संक्रमण और तेजी से फैलेगा या फिर रूक जाएगा। शुरुआत में कुछ लोगों का मानना था कि गर्मियों के मौसम में महामारी का प्रकोप कम हो जाएगा।

फ्रांस: 8 लाख लोगों की नौकरी खतरे में
फ्रांस यूरोप के सबसे प्रभावित देशों में से एक है। वित्त मंत्री ने बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगले कुछ महीनों में देश में आठ लाख लोगों की नौकरियां जा सकती हैं। यहां संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं, लेकिन मौतों में कमी आई है। देश में अब तक 1.55 लाख संक्रमित मिले हैं, जबकि 29 हजार 319 जानें जा चुकी हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article लॉकडाउन को हथियार बनाकर पूरे देश में हो रहा है दलितों का उत्पीड़न: चंद्रशेखर
Next Article राज्यसभा चुनाव: राजस्थान के CM अशोक गहलोत बोले, कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत समिति मुंबई की वार्षिक साधारण सभा संपन्न
social
June 30, 2026
उच्चतम न्यायालय ने राम मंदिर दान गबन मामले की सुनवाई जल्द करने से किया इनकार
national
June 30, 2026
साड़ी वॉकाथॉन – ‘पेस एंड पोज़’ के माध्यम से महिलाओं ने दिया स्वास्थ्य और संस्कृति का संदेश
social
June 29, 2026
जीतो लेडीज़ विंग बेंगलुरु नॉर्थ द्वारा “ग्रूमिंग मंत्रा 2.0” का सफल आयोजन
social
June 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?