By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पश्चिम बंगाल के लिए वर्चुअल रैली में बोले अमित शाह- रवींद्र संगीत की जगह बंगाल में अब बम धमाके, गोलियों की आवाज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

पश्चिम बंगाल के लिए वर्चुअल रैली में बोले अमित शाह- रवींद्र संगीत की जगह बंगाल में अब बम धमाके, गोलियों की आवाज

Last updated: June 9, 2020 12:39 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के लिए ‘डिजिटल रैली’ की। इस दौरान उन्होंने राज्य की ममता बनर्जी सरकार को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने मोदी जी की लोकप्रियता से डरकर बंगाल में आयुष्मान भारत योजना और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं को लागू नहीं होने दिया। गृहमंत्री ने अम्फान और कोरोना महामारी में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस बंगाल में कभी रवींद्र संगीत की गूंज होती थी वह बंगाल अब बम धमाकों से दहल रहा है।

‘बीजेपी का सीएम लागू करेगा आयुष्मान भारत योजना’
अमित शाह ने कहा ममता बनर्जी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने राज्य के गरीबों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं लेने दिया है। उन्हें डर है कि इससे मोदी जी की लोकप्रियता बढ़ जाएगी। गृहमंत्री ने कहा कि चुनाव बाद जब बीजेपी के मुख्यमंत्री शपथ लेंगे तो उसके एक मिनट बाद यहां आयुष्मान भारत योजना लागू हो जाएगी।

‘बम धमकों की संख्या ना बता देना’
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा-ममता दीदी मैं तो हिसाब लेकर आया हूं, कल आप अपने 10 साल का हिसाब दे दीजिए। ध्यान से हिसाब देना, बम धमाकों की संख्या ना बता देना, बंद फैक्ट्रियों की संख्या ना बता दीजिएगा, भाजपा के मार दिए गए कार्यकर्ताओं का हिसाब ना बता दीजिएगा। हिसाब आना है तो विकास का लेकर आइए ममता दीदी।

भारी पड़ेगा सीएए का विरोध
अमित शाह ने संशोधित नागरिकता कानून का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने करोड़ों शरणार्थियों को सम्मान देना का वादा पूरा किया। ममता जी का चेहरा मैंने उस दिन देखा था, गुस्से से चेहरा लाल हो गया था। नाम लेने, बोलने की तमीज नहीं रह गई थी। मैंने इतना गुस्सा कभी को नहीं देखा था। मैं ममता दीदी को पूछना चाहता हूं कि बांग्लादेश से आए बंगाली भाइयों ने आपका क्या बिगाड़ा है। यह बंगाल की जनता जानना चाहती है। उन्हें बताना चाहिए कि वह किन वजहों से विरोध कर रही है। मैं ममता जी जी कहना चाहता हूं कि जब मत पेटियां खुलेंगी तो बंगाल की जनता आपको राजनीतिक शरणार्थी बनाने वाली है। सीएए का विरोध आपको बहुत महंगा पड़ेगा।

‘किसानों को पैसा नहीं लेने दे रही हैं ममता दीदी’
अमित शाह ने कहा- राहुल बाबा चुनाव में कहते थे किसानों का लोन माफ करो। यूपीए सरकार ने 3 करोड़ किसानो का 10 साल में 60 हजार करोड़ रुपये का लोन माफ किया। मोदी सरकार किसान सम्मान निधि योजना के तहत 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के अकाउंट में 72 हजार करोड़ रुपये पहुंच गया है और हर साल छह हजार रुपए जाएगा। लेकिन इस बात बंगाल वाले ताली ना बजाएं, क्योंकि ममता दीदी यहां के किसानों की सूची नहीं देती है। क्योंकि उन्हें डर है कि इससे मोदी लोकप्रिय हो जाएंगे। ममता जी राजनीतिक लड़ाई लड़ लेंगे, लेकिन आप बंगाल के किसानों को क्यों दुखी कर रही हो। वह साइक्लोन और कोरोना का मारा हुआ है। आप शनिवार को सूची दे दो हम सोमवार को पैसा दे देंगे।

‘एक ही समुदाय का तुष्टिकरण’
अमित शाह ने कहा- बंगाल देश का नेतृत्व करता था। कहा जाता था कि आज जो बंगाल सोचता है देश 50 साल बाद सोचता है। लेकिन आज बंगाल को क्या हो गया? जिस बंगाल को सोनार बांग्ला कहते थे, जहां रविंद्र संगीत सुनाई देती थी वह बम के धमाकों से दहल कर रह गया है, गोलियों की आवाज, गोलियों और हत्याओं की चीखों से सुन्न रह गया है। कौमी दंगों से इसकी आत्मा को बहतु बड़ी क्षति पहुंची। सर्वधर्म संभाव के लिए बंगाल का उदाहरण दिया जाता था आज तुष्टीकरण की ओच्छि राजनीतिक करके किसी एक समुदाय को ही प्राथमिकता दी जा रही है। पहले कम्युनिस्ट पार्टी और अब टीएमसी ने बंगाल को गरीबी में धकेला है।

‘अब हमें कैसे रोकेंगी ममता’
अमित शाह ने कहा- भ्रष्टाचार, टोलबाजी, राजनीतिक हिंसा, सत्ता, स्वार्थ, सिंडिकेट और संपत्ति के आधार पर कम्युनिस्टों को भी पीछे छोड़ दिया है। क्या राजनीतिक परिवर्तन हिंसा बंगाल का आभूषण बन सकती है क्या? राजनीतिक परिवर्तन का माध्यम हिंसा हो सकती है क्या। किसी की रैली ना होने देना। ममता दीदी अब आप क्या करोगी? हम तो वर्चुअल रैली कर रहे हैं। रोड रोक देना, हेलीकॉप्टर रोक देना, ममता जी आप परिवर्तन को नहीं रोक सकती हैं। मैं बंगाल की जनता से पूछना चाहता हूं कि भाजपा के 100 कार्यकर्ताओं पर हमले हुए, जानें गईं, पत्रकारों को निकलवा दिया जाता है, यह लोकतंत्र है क्या?

‘हम हिंसा से नहीं डरने वाले’
अमित शाह ने कहा- ममता दीदी हिंसा का कीचड़ जितना फैलाओगी, भाजपा का कमल इतना ही पवित्र होगा। हम हिंसा से डरने वाले लोग नहीं हैं। बलिदान का मेरी पार्टी का इतिहास है। मेरी पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बंगाल के सपूत श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में बलिदान देकर यह संस्कार हमें दिया है। आप हमें बंगाल की जनता से संवाद करने से रोक नहीं सकती हो। अमित शाह ने कहा- यहां इतना भ्रष्टाचार है कि गिनाते गिनाते थक जाऊंगा। यदि अम्फान तूफान और कोरोना में भी भ्रष्टाचार करती हो तो जनता आपको माफ नहीं करने वाली है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article उत्तर कोरिया ने कहा- दक्षिण कोरिया से सभी तरह के संपर्क खत्म करेंगे, वो अब हमारा दुश्मन देश
Next Article पुजारा जैसे खिलाड़ी के लिए टीम में हमेशा जगह रहेगी: राहुल द्रविड़

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?