By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: इयान चैपल ने बताया कौन-सा भारतीय स्पिनर ऑस्ट्रेलिया में खतरनाक साबित हो सकता है
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

इयान चैपल ने बताया कौन-सा भारतीय स्पिनर ऑस्ट्रेलिया में खतरनाक साबित हो सकता है

Last updated: June 9, 2020 10:06 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

सिडनी:ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल का मानना है कि भारत के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम के लिए बहुत बड़ा खतरा साबित होंगे। भारतीय टीम को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, जहां वो चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। साथ ही चैपल ने कहा कि सिलेक्टर्स के लिए उनको टीम में शामिल करना काफी बहादुरी भरा काम होगा। भारत को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

चैपल ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के लिए लिखे अपने कॉलम में लिखा, ‘कुलदीप यादव की कलाई की स्पिन गेंदबाजी ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर विकेट लेने में कारगर साबित हो सकती है। सिलेक्टर्स के लिए इस पर फैसला लेना बहादुरी का काम होगा।’ कुलदीप उस टीम का हिस्सा थे, जिसने पिछली बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था और पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी। लेफ्ट आर्म स्पिनर कुलदीप उस दौरे के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे जो कि ड्रॉ रहा था। कुलदीप ने पहली पारी में 99 रन देकर पांच विकेट लिए थे।

‘स्पिनर चुनने के लिए करनी पड़ेगी माथापच्ची’

चैपल का मानना है कि भारतीय सिलेक्टर्स के लिए स्पिन डिपार्टमेंट में रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव में से किसी एक को चुनना काफी मुश्किल भरा फैसला होगा। उन्होंने कहा, ‘भारतीय सिलेक्टर्स को स्पिनर का चयन करने लिए काफी माथापच्ची करनी होगी। अश्विन का रिकॉर्ड शानदार है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में नहीं। जडेजा ऑलराउंडर हैं और गेंदबाजी में सुधार से उनका दावा मजबूत बन गया है जबकि कुलदीप यादव ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर कारगर साबित हो सकते हैं, यह मुश्किल फैसला होगा।’

चार मैचों की टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

भारत अपनी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को बचाने की शुरुआत ब्रिस्बेन से करेगा, जहां पहला टेस्ट मैच 3 से 7 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच एडिलेड में 11 से 15 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। मेलबर्न 26 से 30 दिसंबर के बीच तीसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा। चौथा और आखिरी टेस्ट सिडनी में होगा। भारतीय टीम विदेशी जमीन पर अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर 3 से 7 जनवरी 2021 के बीच खेलेगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 2028 ओलंपिक में भारत टॉप-10 में होगा:किरन रिजिजू
Next Article मेरा सामना करना वाले सबसे साहसी बल्लेबाज थे सौरव गांगुली: शोएब अख्तर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई तेरापंथी सभा की कमान डागलिया के हाथ
social
May 31, 2026
लोकतंत्र की मजबूती में निष्पक्ष पत्रकारिता की अहम भूमिका : राजेश कुमार
state
May 30, 2026
जब बतखों के लिए रुक गई सड़कें- संवेदनशील समाज की जीवंत तस्वीर
national
May 29, 2026
“अनुपमा तो हमेशा कॉटन की साड़ी में ही घूमती है,” ग्लैमरस अवतार पर रूपाली गांगुली का मजेदार बयान
entertainment
May 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?