By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना संकटकाल में जरूरतमंदों की मदद से पहले कई गरीब विद्यार्थियों को सहायता पहुंचा चुका है ‘श्रीनाथ चैरिटेबल संस्था’
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

कोरोना संकटकाल में जरूरतमंदों की मदद से पहले कई गरीब विद्यार्थियों को सहायता पहुंचा चुका है ‘श्रीनाथ चैरिटेबल संस्था’

Last updated: June 8, 2020 9:34 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई। अकाउंटेंट व टैक्स एडवाइजर तुषार शाह की ‘श्रीनाथ चैरिटेबल संस्था’ गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों की सहायता में सदैव तत्पर रहती है। इनका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिलाना और उन्हें शिक्षा संसाधन मुहैया कराना है। जब से तुषार ने स्वयं काम करना सीखा है तब से वे अपनी कमाई का एक हिस्सा जरूरतमंद बच्चों की फीस के लिए देते आ रहे हैं। वह बताते हैं कि एक बार स्कूल में गरीब बच्चों की फीस देने गए वहां स्टाफ द्वारा दान की गई फीस की राशि में हेरफेर से उनका मन बहुत आहत हुआ और उन्होंने स्वयं गरीब बच्चों की शिक्षा में मदद की जिम्मेदारी ली। इसी घटना से प्रेरित होकर उन्होंने श्रीनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की। यह ट्रस्ट विगत छः वर्षों से बच्चों की सहायता कर रहा है। सैकड़ों दर्जन शिक्षा किट जिसमें तीन चार नोट बुक, किताबें, कलर पेंसिल, पेन, स्कूल बैग आदि दान कर चुके हैं। आंगनबाड़ी के बच्चों को शिक्षा किट देना, जरूरतमंद बच्चों की फीस, शिक्षा और स्वास्थ्य की जानकारी, नवीन सरकारी नियम और योजनाओं की जानकारी, जी एस टी आदि की जानकारियां वह ट्रस्ट के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते हैं।
तुषार ने अपने ट्रस्ट के द्वारा गाँव की लड़कियों को स्कूल तक जाने के लिए पुरानी सायकिल को सुधार कर दान दिया साथ ही कई आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया। इस समय कारोना महामारी के कारण आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को एनजीओ की मदद से राशन किट और भोजन का पैकेट भी मुहैया कराया।
इनकी संस्था वसई, पालघर, उदयपुर, अहमदाबाद, काकरोली, जामनगर, इंदौर, उज्जैन, सूरत जैसी कई जगहों में सक्रिय रूप से काम कर रही है। उनके इस नेक कार्य में उनके परिवार और मित्रों का भी भरपूर सहयोग रहा है। भविष्य में भी वे गरीब बच्चों के लिए स्कूल, महिलाओं के लिए रोजगार और वृद्धाश्रम खोलने की इच्छा रखते हैं और इस कार्य हेतु प्रयासरत भी है। तुषार शाह का मानना है कि लोगों की मदद स्वयं जाकर करनी चाहिए किसी अन्य माध्यम या ब्रोकर की सहायता से नहीं करनी चाहिए क्योंकि कभी कभी जरूरतमंदों तक सहायता नहीं पहुंच पाती। ‘श्रीनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट’ के माध्यम से तुषार शाह सदैव लोगों की सहायता के लिए अग्रणी रहते हैं, साथ ही वे लोगों को भी प्रेरित करते हैं कि जो व्यक्ति सक्षम है वह दूसरों की सहायता अवश्य करे।

  • गायत्री साहू

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सुधा साहित्य सामाजिक संस्था द्वारा ऑनलाइन पुरस्कार समारोह सम्पन्न
Next Article बहुप्रतीक्षित फिल्म “पेंगुइन” का टीजर रिलीज, 19 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बड़े पर्दे पर रिलीज से 10 दिन पहले एक्सेल और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने शेयर किया नया पोस्टर
entertainment
August 26, 2026
‘अर्जुन रेड्डी’ के 9 साल: भावुक हुईं शालिनी पांडे, बोलीं- “मेरी पहली फिल्म, हमेशा मेरे दिल का एक हिस्सा रहेगी”
entertainment
August 25, 2026
हीरो Vs हैवान, शुरू हुई जंग! अक्षय कुमार और सैफ अली खान आमने-सामने, ‘हैवान’ के रोमांचक और स्याह ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
entertainment
August 25, 2026
नेत्रदान संगोष्ठी एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर
social
August 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?