दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से दिल्ली के अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज के लिए सिर्फ दिल्लीवासियों को भर्ती करने के फैसले को उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने पलट दिया है। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने यह आदेश दिया था दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली के लोगों का ही कोरोना का इलाज किया जाएगा। उनके इस आदेश की काफी आलोचना की जा रही थी।
सोमवार (8 जून) उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली सरकार के अस्पतालों और निजी अस्पतालों में इलाज केवल दिल्लीवासियों के लिए सीमित करने के आप सरकार के आदेश को खारिज कर दिया है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उन्होंने एक कमेटी बनाई थी जिन्होंने यह सुझाव दिया कि जून के अंत तक उन्हें करीब 15 हजार कोरोना मरीजे के लिए बेड की जरूरत होगी। इस वक्त करीब 10 हजार कोरोना के बेड है जिन्हें वह बाहरी लोगों के लिए इजाजत देंगे तो यह तीन तीन में फुल हो जाएगी।

