- भदोही हज समिति के अध्यक्ष मुशीर इकबाल ने भारत सरकार से उठाई माँग
प्रभुनाथ शुक्ल/भदोही। हज सेवा समिति के भदोही के ज़िला अध्यक्ष मुशीर इकबाल ने भारत सरकार के
अल्पसंख्यक मंत्रालय से सभी हाजियों को हजयात्रा के लिए जमा पैसों को मुवावजे के साथ लौटाने की माँग की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण इस साल हज यात्रा नामुमकिन नहीँ लग रहीं है। ऐसे मे सऊदी अरब हुकुमत की जानिब से कोई वाजिब एलान न होने से। हाजियों में कशमश की स्थिति बनी है।
भदोही जनपद से 88 हाजियों ने फार्म भरा था और सभी को हज पर जाने की मंजूरी मिल गयी थी। लोगों
ने पैसा भी जमा कर दिया था। कोरोना की वजह से इस बार हज पर जाना मुश्किल है। ऐसे मे हज कमेटी आफ इण्डिया ने आज़मीन हज के जमाशुदा रूपया वापस करने की पेशकश की है।
भदोही हज सेवा समिति के ज़िलाअध्यक्ष मुशीर इकबाल ने कहा कि जब सऊदी हकूमत ने 13 मार्च को ही बता दिया था कि इस साल 2020 हज के सिलसिले मे कोई फैसला नही किया गया है। आरज़ी तौर पर हज मुल्तवी कर दिया है। तभी हज कमेटी आफ इण्डिया को कार्यवाई करके हाजियों का पैसा लौटा देना चाहिए था, लेकिन पांच महींने तक पैसा रखने का क्या मतलब है। उन्होंने यात्रा किराए के साथ मुआवजा भी देने की मांग की है।

