By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जनसंवाद रैली में बोले अमित शाह, देश के विकास की नींव में बिहार के पसीने की महक
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

जनसंवाद रैली में बोले अमित शाह, देश के विकास की नींव में बिहार के पसीने की महक

Last updated: June 7, 2020 5:28 pm
Surabhi Saloni
Share
15 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह बिहार के लिए पहली वर्चुअल रैली ‘बिहार जनसंवाद’ को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने भाषण की शुरुआत करते हुए कोरोना जंग में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और कोरोना वॉरियर्स को सलाम किया।

अमित शाह ने कहा- बिहार की भूमि से सबसे पहले दुनिया को लोकतंत्र का अनुभव हुआ। महान मगध साम्राज्य की नींव डाली गई। जिसने अफगानिस्तान से लंका तक अखंड भारत के सपने को साकार किया। बुध और महावीर, चंद्रगुप्त और चाणक्य की इस भूमि ने इस भारत का नेतृत्व किया है। जब कभी भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों से खिलावड़ हुआ, बिहार से ही बिगुल फूंका गया। जब इंदिरा गांधी ने आपातकाल से लोकतंत्र का गला घोंटा तो बिहार ने ही जेपी के नेतृत्व में आंदोलन करके लोकतंत्र को बहाल किया। जॉर्ज साहब और राममनोहर लोहिया जी की भी यही कर्मभूमि है। बिहार ने  भ्रष्टाचार, परिवारवाद के खिलाफ हमेशा लड़ाई लड़ी और सामाजिक न्याय के झंडे को बुलंद किया।

अभी कुछ लोगों ने थाली बजाकर रैली का स्वागत किया। मुझे अच्छा लगा देर सवेर उन्होंने मोदी जी की अपील को माना और कोरोना के खिलाफ थाली बजाकर जंग में जुड़ गए। कुछ लोगों ने इसे बिहार की चुनावी सभा कहा। मैं सभी सबसे कहना चहता हूं कि इसका चुनाव से संबंध नहीं है। बीजेपी जनसंवाद में विश्वास रखती है।

पूर्वी भारत से मुंह मोड़ा
अमित शाह ने कहा- आजादी के बाद सरकारों ने पूर्वी भारत से मुंह मोड़ लिया। इसलिए पूर्वी भारत पिछड़ गया है। मोदी जी ने छह साल में करोड़ों गरीबों के जीवन में प्रयास लाने का प्रयास किया। इसका सबसे ज्यादा फायदा बिहार, बंगाल, उड़ीसा और उत्तर पूर्व के लोगों को हुआ है। जब मोदी जी ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के लिए काम करेगी तब कुछ लोगों ने कहा कि इंदिरा जी भी गरीबी हटाने की बात करती थी। इंदिरा चली गईं, गरीबी वहीं रह गई। उन्हें मालूम नहीं था यह मोदी जी हैं , जो बलोते हैं वह करते हैं।

लालटेन का जमाना चला गया
अमित शाह ने कहा- पीएम मोदी की सरकार ने 50 करोड़ लोगों को आय़ुष्मान योजना भारत के तहत मुफ्त बीमा दिया। एक करोड़ लोग मुफ्त में अपना इलाज करा चुके हैं। उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर मिला। हर दिन उनके शरीर में 400 सिगरेट के बराबर धुआं जाता था और बीमारी का शिकार होती थीं। 2.5 करोड़ लोगों को सौभाग्य योजना के तहत बिजली पहुंचाया गया। आजादी के 70 साल बाद भी 20 हजार लोगों के घर में अंधेरा था। लालटेन जलानी पड़ती थी। लालटेन का जमाना चला गया यह एलईडी का जमाना है।

अमित शाह ने कहा कि एक जमाना था कि हमारी सरहदों में कोई घुस जाता था। सीमा से छेड़खानी करता था। जवानों के सिर काट लेते थे और दिल्ली में उफ्फ तक नहीं होती थी। हमारे समय में उड़ी हुआ, पुलवामा हुआ। मोदी की सरकार थी, कुछ ही दिनों में सर्जिकल स्ट्राइक और एयरएस्ट्राइक करके घर में घुसकर मारा। दुनिया ने माना कि अमेरिका और इजराइल के बाद कोई देश अपनी सीमा की रक्षा को सक्षम है तो वह भारत है। पीएम मोदी ने देश की सीमा को सुरक्षित किया। कई ऐसे काम किए जिससे दुनिया में सम्मान मिला।

अमित शाह ने कहा कि कई ऐसे मसले थे जिनको 70 साल से कोई छूने की हिम्मत नहीं करता था। पीएम मोदी ने 5 अगस्त को 370 खत्म करके कश्मीर को हमेशा के लिए भारत से जोड़ने का काम किया। भारत का बच्चा-बच्चा इस बात पर गर्व कर रहा है कि जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है, यह सिर्फ नारा नहीं था।

ट्रिपल तलाक की वजह से करोड़ों महिलाएं बहनों को अधिकार नहीं मिलता था। वोट बैंक की लालच की वजह से कोई ट्रिपल तलाक को हटाता नहीं था। 2019 की सरकार आते ही मोदी जी ने ट्रिपल तलाक को तलाक देकर करोड़ों मुस्लिम महिलाओं को सम्मान का जीवन दिया।

शाह ने कहा कि  दुनिया के करोड़ों लोग चाहते थे कि जहां प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ वहां उनका भव्य मंदिर बने। 150 से मसला लटका हुआ था। सरकारों की मंसा ही नहीं थी। मोदी सरकार आई, सरकार ने सटीक पक्ष रखा और फैसला आ गया और रामंदिर मंदिर का रास्ता साफ हुआ। मोदी जी ने पिछले सत्र में ट्रस्ट बनाकर मंदिर निर्माण का रास्ता साफ किया।

अमित शाह ने कहा- जब से विभाजन हुआ, कई लोगों ने अपना जीवन बचाने को यहां शऱण लिया। लेकिन उन लोगों के साथ यहां भी अन्याय हुआ। संशोधित नागरिकता कानून लेकर आए मोदी जी और उन्हें सम्मान के साथ नागरिकता दी।

पीएम मोदी ने जल जीवन मिशन शुरू किया है। 25 करोड़ लोगों के घर में पाइप से शुद्ध पानी पहुंचाने की योजना शुरू की है। इस पर करोड़ों रुपए खर्च होंगे। पानी शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पानी अशुद्ध है तो शरीर स्वस्थ नहीं हो सकता है। मैं गुजरात से आता हूं वहां कई जगह 12 सौ फीट नीचे पानी चला गया है।

अमित शाह ने कहा- कांग्रेस के नेता चुनाव में बहुत जोर से बोलते थे। उन्हें किसी एनजीओ ने कहा है कि जोर से बोलने से वोट मिलता है। वह कहते थे कि किसानों का कर्ज माफ करो। मैं उनसे कहता था कि 10 साल उनकी सरकार रही 3 करोड़ किसानों को उन्होंने 60 हजार करोड़ रुपए माफ किया। उनके दावे को सच मान लेते हैं। मोदी जी ने किसान सम्मान निधि से 9 करोड़ किसानों को 72 हजार करोड़ रुपया खाते में डाला। हम हर साल 9 करोड़ किसानों को 6 हजार रुपए देने वाले हैं।

गृहमंत्री ने कहा कि जनता कर्फ्यू भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। देश के एक नेता की अपील में बिना पुलिस पूरे देश ने घर में रहकर अपने नेता की अपील को माना। चाहे उन्होंने थाली बचाने को कहा,चाहे दिया जलाने को कहा यह सब करके मोदी जी ने कोरोना वॉरियर्स का सम्मान किया। यह देश को एक बनाने की मुहिम है। यह पहली महामारी और आपदा ऐसी है जिसमें सरकार के साथ 130 करोड़ लोग एकजुट होकर लड़े। एक राष्ट्र-एक जन एक मन को मोदी जी ने चरितार्थ किया। यही वजह है कि जब दुनिया के आकंड़े देखते हैं तो 130 करोड़ की आबादी वाले देश को सुरक्षित पाते हैं। कई सर्वे हुए कोई कहता है कि 84 पर्सेंट लोगों ने मोदी जी की सराहना की कोई कहता है 94 पर्सेंट लोग पसंद करते हैं। 130 करोड़ लोग मोदी जी के साथ हैं।

देश के विकास में बिहार का पसीना
अमित शाह ने कहा- बहुत से लोग गुमराह कर रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता और प्रवासी मजदूर इन बातों से अपने को अलग रखें। पूरा देश आपका सम्मान करता हूं। आज इस मंच से कहना चाहता हूं देश का कोई हिस्सा हो,  जो विकसित है इसकी नींव में जाएंगे तो बिहार के प्रवासी मजदूरों के पसीने की महक है। बिहार के व्यक्ति का पसीना इस देश के विकास की नींव में है। जो लोग अपमानित करते हैं उनको मालूम नहीं है कि बिहार के मजदूरों का जज्बा क्या है। वे नहीं जानते हैं कि मोदी जी ने उन्हें सुरक्षित रखने के लिए कितना काम किया। जब से कोरोना की बीमारी आई तो पीएम ने सभी मुख्यमंत्रियों से कहा कि जहां भी प्रवासी मजदूर हैं उनके लिए व्यवस्था की जाए। केंद्र सरकार ने इसके लिए तुरंत 11 हजार करोड़ रुपए दिए।

अमित शाह ने कहा- बिहार के नेता बयान देते हैं। आप जनता को बताओ आप थे कहां। दिल्ली में थे या बिहार में थे? हमने प्रयास किया है। लोगों को देश के एक कोने से दूसरे कोने में पहुंचाया है। बसों और ट्रेनों से लोगों को घर तक पहुंचाया गया।

गरीब लोगों के लिए 1 करोड़ 70 लाख करोड़ रुपए का पैकेज मोदी जी ने सिर्फ गरीबों को दिया और 20 लाख करोड़ रुपए का भी पैकेज लेकर आए। किसानों, जनधन खातों में पैसे डाले गए। बिहार में 2.38 करोड़ जनधन खातों में 3545 करोड़ रुपए मोदी सरकार ने डाले। करीब 36 लाख लोगों को 364 करोड़ रुपए डाले गए। बिहार में 84.4 लाख लोगों के पास उज्ज्वाल कनेक्शन है उन्हें सिलेंडर दिए गए। बिहार के 4 करोड़ लोगों को 5720 करोड़ रुपया उनके खाते में डाला गया। मैं विपक्ष से पूछना चाहता हूं कि आपके समय में भी आपदाएं आईं तो आपने क्या किया? पीडीएस के माध्यम से बिहार के 6 हजार करोड़ रुपए का अनाज दिया गया। पीएम मोदी ने पिछली कैबिनेट बैठक में फैसला किया- एक देश एक राशन कार्ड। बिहार यूपी के मजदूर देश के अलग-अलग हिस्सों में काम करते हैं। उन्हें वहां राशन नहीं मिलता है। क्योंकि राशन कार्ड घर में होता है क्योंकि घर में भी मां-बाप हैं। वह महंगा अनाज लेकर वहां खाता है। अब बिहार में भी राशन उठा पाएगा और सूरत में भी। दोनों जगह सस्ता राशन मिलेगा।

सुमो ने कहा- पीएम ने समय रहते लॉकडाउन से लाखों लोगों को बचाया

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने समय रहते लॉकडाउन घोषित करके लाखों लोगों की जान बचा ली। पीएम ने दुनिया को दवाएं दीं तो देश में करीबों को अनाज और खाते में नकदी दी। नरेंद्र मोदी यदि चीन से आंख से आंख मिलाकर बात करना जानते हैं तो बिहार की 2 करोड़ करीब महिलाओं के खातों में पैसा पहुंचाना भी जानते हैं। हमारे लाखों श्रमिकों भाइयों को घर पहुंचाना चुनौती थी। पीएम मोदी की सरकार ने 1500 से ज्यादा ट्रेनें चलाकर 21 लाख  लोगों को घर पहुंचाया। कोटा से विद्यार्थियों को लेकर आए। बिहार में 14 लाख लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया। जिन्हें थाली, कपड़े से लेकर सभी को एक हजार रुपए का जरूरत का सामान और 1 हजार रुपए नकदी दे रहे हैं।

अमित शाह ने कहा कि बिहार सरकार ने कोरोना पीड़ितों के लिए काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 21 लाख लोगों के खाते में 210 करोड़ भेजे, राशन कार्ड धारकों के खाते में 1110 करोड़ भेजे, 1070 करोड़ रुपए पेंशन दिए। बिहार से बाहर फंसे लोगों के खाते में 203 करोड़ रुपए दिए। छात्रों के खाते में 3261 करोड़ रुपए दिए। किसानों को 417 करोड़ रुपए दिए। मिड डे मील के तहत 378 करोड़ ज्यादा दिए। क्वारंटाइन सेंटर के लिए 777 करोड़ रुपए दिए। कोरोना जांच के लिए 703 करोड़ रुपए खर्च किए। बिहार जैसे राज्य ने खजाना और मन खोलकर 8538 करोड़ रुपए लोगों को पहुंचाए हैं। नीतीश और सुशील मोदी जी प्रचार में थोड़े कच्चे हैं वे रोड पर खड़े रहकर ताली नहीं बचाते हैं वे चुपचाप काम करते हैं।

मोदी जी ने छह साल के अंदर बिहार के लिए बहुत काम किया है। 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज में बिहार में सहद, मछली, दूध, सब्जी की खेती को बढ़ावा मिलेगा। 10 हजार करोड़ रुपए माइक्रो फूड इंटरप्राइजेज को दिया है। मखाना का क्लस्टर विकसित किया जाएगा। 20 हजार करोड़ रुपए मछलीपालन के लिए दिए हैं। बिहार नदियों और तालाब से भरा हुआ प्रदेश है। एमएसएमई सेक्टर का फायदा सबसे ज्यादा बिहार उठा सकता है।

लालूवाद बनाम विकासवाद की लड़ाई
सुशील मोदी ने कहा- विपक्ष कह रहा है कि उनका सिद्धांत लालूवाद है। एनडीए का सिद्धांत विकासवाद है। लालूवाद प्रतीक है अपहरण का, पलायन का, नरसंहार का, अंधेरे का, घोटाले, भ्रष्टाचार, चरवाहे विद्यालय का। यह लालूवाद बनाम विकासवाद की लड़ाई। इस कैंपेन से हड़कंप मच गया है। विपक्ष थाली बजा रहा है। जब रियल रैली होगी तो थाली नहीं इनकी छाती फट जाएगी।

यह रैली पूरी तरह से डिजिटल है। लेकिन पार्टी ने इसे वास्तिवक रैली में बदलने के लिए भरपूर इंतजाम किया है। भाजपा का दावा है कि देश में पहली बार किसी राजनीतिक दल द्वारा इस तरह की डिजिटल रैली हो रही है।

इसको बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देजनर भाजपा द्वारा कार्यकर्ताओं से संपर्क साधने का विधिवत प्रारंभ भी माना जा रहा है। बिहार चुनाव के मद्देनजर इस रैली को अहम माना जा रहा है। हालांकि पार्टी नेताओं का कहना है कि अमित शाह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर केंद्र की उपलब्धियों पर विस्तार से अपनी बात रखेंगे।

भाजपा कार्यालय में वर्चुअल रैली के लिए सजे मंच पर बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, सुशील मोदी, अध्यक्ष संजय जायसवाल, मंत्री मंगल पांडेय, नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार मौजूद हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article केजरीवाल ने कहा- दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ दिल्लीवालों का इलाज होगा
Next Article सोनू सूद अच्छे एक्टर लेकिन पीछे हो सकता है कोई पॉलिटिकल डायरेक्टर:संजय राउत

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने फ़िर से रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान
Mumbai / Maharshtra
May 1, 2026
धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?