By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: उमेश यादव बोले, सोचा नहीं था कि द्रविड़-लक्ष्मण के खिलाफ गेंदबाजी कर पाऊंगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

उमेश यादव बोले, सोचा नहीं था कि द्रविड़-लक्ष्मण के खिलाफ गेंदबाजी कर पाऊंगा

Last updated: June 7, 2020 12:23 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण से पहले दिलीप ट्रॉफी के दिनों को याद करते हुए कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी कर पाएंगे। उमेश ने भारतीय टीम में पदार्पण करने से पहले दिलीप ट्रॉफी में दक्षिण क्षेत्र के लिए खेलते हुए द्रविड़ और लक्ष्मण के खिलाफ गेंदबाजी की थी और उन्होंने इस मैच में इन दो दिग्गज बल्लेबाजों के विकेट सहित कुल पांच विकेट चटकाए थे। यह मैच उनके करियर का अहम मोड़ साबित हुआ था।

उमेश ने कहा, “जब मैं दिलीप ट्रॉफी मैच खेलने गया, तो मुझे मालूम चला कि हमारा मैच उस टीम के साथ है जिसमें हमें द्रविड़ और लक्ष्मण जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के खिलाफ खेलना है और यह जानकर मैं भयभीत हो गया।” उन्होंने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतने दबाव में बेहतरीन गेंदबाजी कर सकता हूं। मैंने दक्षिण क्षेत्र के लिए खेलते हुए द्रविड़ और लक्ष्मण के विकेट सहित कुल पांच विकेट झटके थे। इससे मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ा।”

उमेश ने कहा, “लोग कहते हैं कि उनकी स्थिति काफी कठिन थी और उन्होंने जिंदगी में काफी मेहनत की है और संघर्ष किया है। लेकिन मैं कहता हूं कि सभी का जीवन कठिन है, किसी का जीवन आसान नहीं है। सबसे जरुरी है भरोसा रखना और अगर आपको अपने ऊपर विश्वास है, तो आप सफलता हासिल करेंगे।” तेज गेंदबाज ने कहा, “क्रिकेट मेरे जीवन का हिस्सा है, इसके बिना मेरा जीवन अधूरा है। तेज गेंदबाजी ने मुझे पहचान दिलाई और तेज गेंदबाज के रुप में ही मेरी पहचान बनी है। जब मैं गेंदबाजी करता हूं तो उस वक्त एक अलग ही दुनिया में रहता हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं बचपन में काफी शरारती था और रातभर नहीं सोता था। मुझे खेतों में जाकर आम तोड़ने की आदत थी। हां, मैं शरारती था, लेकिन अन्य बच्चों की तरह मेरे भी कुछ सपने थे। मुझे अपने ऊपर भरोसा था कि मैं जीवन में कुछ कर सकता हूं।” उमेश ने कहा, “मुझे घर से पैसे नहीं मिलते थे, लेकिन मुझे बल्ला, पैड और अन्य खेल का सामान खरीदना था। इसके लिए मेरे पास पैसे कैसे आते। इसलिए मैं तपती धूप में भी प्रतिदिन तीन मैच खेला करता था। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था कि नागपुर में कितनी गर्मी है जहां मैं खेलता था, लेकिन वो दौर मेरे लिए संघर्ष का समय था।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पार्थिव पटेल ने बताया, किन गेंदबाजों के आगे विकेटकीपिंग करना है चुनौती
Next Article कोरोना वायरस प्लेयर सब्स्टीट्यूट पर विचार कर रही है आईसीसी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने फ़िर से रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान
Mumbai / Maharshtra
May 1, 2026
धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?