नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 46 हजार 622 हो गई है। Covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को एक दिन में रिकॉर्ड 10 हजार 521 मरीज बढ़े। वहींं, 5490 ठीक भी हो गए। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 297 लोगों ने जान गंवाई। अब देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 6946 हो गई है। फिलहाल 1.20 लाख से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं।
5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए
| तारीख | केस |
| 6 जून | 10,521 |
| 5 जून | 9379 |
| 4 जून | 9847 |
| 3 जून | 9689 |
| 2 जून | 8815 |
देश के 5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: राज्य में शनिवार को 232 नए मरीज समाने आए और 15 लोगों ने जान गंवाई। भोपाल में 51 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इसी के साथ राजधानी में कोरोना मरीजों की संख्या 1733 हो गई। इसके अलावा इंदौर में 35, शाजापुर में 20, नीमच में 18, बुरहानपुर में 15, भिंड में 14, उज्जैन में 12 और ग्वालियर में 10 संक्रमित बढ़े। राज्य में कुल 9228 मरीज मिल चुके हैं।
उत्तरप्रदेश: यहां शनिवार को 370 नए मरीज मिले, जबकि 11 लोगों ने दम तोड़ा। कानपुर में 32, गाजियाबाद में 19, वाराणसी में 18, जौनपुर में 15 और गौतमबुद्धनगर में 14 संक्रमित बढ़े। प्रदेश में अब तक 10 हजार 103 मरीज मिल चुके हैं। उत्तरप्रदेश 10 हजार से ज्यादा संक्रमितों वाला देश का छठा राज्य बन गया है। यहां इस बीमारी से अब तक 268 लोगों की मौत हुई है।
महाराष्ट्र: प्रदेश में शनिवार को 2739 संक्रमित बढ़े और 120 लोगों की मौत हो गई। सिर्फ मुंबई में ही 47 हजार 354 केस सामने आ चुके हैं। यहां 1247 नए मरीज मिले। महाराष्ट्र में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 82 हजार 968 हो गई, इनमें से 42 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं।
राजस्थान: यहां शनिवार को 253 नए कोरोना पॉजिटिव मिले और 13 लोगों की जान गई। भरतपुर में 63, जोधपुर में 53, जयपुर में 36, सवाई माधोपुर में 15, पाली में 14, सीकर में 13 और चूरू में 10 मरीज मिले। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 337 हो चुकी है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 231 हो गया है।
बिहार: यहां शनिवार को 233 पॉजिटिव केस मिले। सुपौल में 28, मधुबनी और पूर्णिया में 16-16, मुंगेर में 15, सीवान में 13, सारण में 11 और समस्तीपुर में 10 मरीज मिले। राज्य में कोरोना के 4831 केस आ चुके हैं। इनमें से 29 ने जान गंवाई है। 88 हजार 313 सैंपल की जांच हो चुकी है।

