By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: लंदन में हुए विरोध प्रदर्शन में अब तक करीब 23 पुलिस अधिकारी जख्मी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

लंदन में हुए विरोध प्रदर्शन में अब तक करीब 23 पुलिस अधिकारी जख्मी

Last updated: June 7, 2020 8:51 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

लंदन:अमेरिकी पुलिस हिरासत में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत को लेकर लंदन में पिछले कुछ दिनों में हुए विरोध प्रदर्शन में अब तक कम से कम 23 पुलिस अधिकारी जख्मी हुए हैं। ये लोग नस्लवाद और पुलिस बर्बरता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस सुपरीटेंडेंट जो एडवर्ड्स ने बताया कि इस दौरान करीब 23 पुलिस अधिकारी जख्मी हुए हैं।

शनिवार को सेंट्रल लंदन में हजारों लोगों ने मार्च किया। जबकि प्रशासन ने कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते लोगों को भीड़ में इकट्ठा होने के लिए मना किया है। एडवर्ड्स  ने लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस की वेबसाइट पर कहा, “हम लोगों के जुनून को समझते हैं वो बाहर आएं और उनकी आवाज सुनी जाए। यहां प्रदर्शनकारियों ने बड़े पैमाने पर बिना किसी घटना के प्रदर्शन किया। लेकिन यहां एक छोटा समूह था जिसने पुलिस के साथ हिंसा की। पिछले कुछ दिनों में अपने काम के दौरान करीब 23 पुलिस कर्मचारियों को चोटें आई हैं, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है।”

एडवर्ड्स ने बताया कि शनिवार को हुए विरोध प्रदर्शन में 10 पुलिस कर्मी जख्मी हुए हैं जबकि 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद अमेरिका समेत कई देशों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इनमें ब्रिटेन, ग्रीस, इटली, डेनमार्क, जर्मनी, फ्रांस, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रलिया, कनाडा और अन्य देश शामिल हैं।

बता दें कि 25 मई को अमेरिका की मिनियापोलिस पुलिस की हिरासत में 46 साल के अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत हो गई थी। एक श्वेत अधिकारी ने गिरफ्तारी के दौरान उसकी गर्दन पर घुटना रख दिया था, इस दौरान फ्लॉयड ने कई बार निवेदन भी किया था कि वह सांस नहीं ले पा रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद पूरे अमेरिका में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और करीब चार हजार लोगों की गिरफ्तारी हुई है और अरबों डॉलर की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आज का राशिफल : 7.6.2020
Next Article कोरोना से दुनिया में अब तक 69.73 लाख संक्रमित; ब्रिटेन में मौतों का आंकड़ा 40 हजार के पार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“नायाब मिधा लाइव” से सजा जेएलडब्ल्यू कनेक्ट का आगाज़, आगामी आयोजन हेतु दिया आमंत्रण
social
May 1, 2026
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आचार्य प्रवर का 53 वां दीक्षा दिवस समारोह
social
May 1, 2026
सलमान खान की कामयाबी कोई सरप्राइज नहीं, पिता सलीम खान ने पहले ही की थी भविष्यवाणी
entertainment
April 30, 2026
संजय मोहिते बने बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष
state
April 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?