मुंबई। अब मुंबई के सभी अस्पतालों (निजी हो या सरकारी) में एक क्लिक पर बेड्स की उपलब्धता की जानकारी मिल सकेगी। ऐसा दावा बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) प्रशासन द्वारा किया गया है। उल्लेखनीय है कि बेड की उपलब्धता की जानकारी न मिलने से यहां मरीज काफी परेशान थे, लेकिन लोगों की इसी समस्या के मद्देनजर मुंबई महानगरपालिका प्रशासन ने इसे ऑनलाइन करके 128 अस्पतालों की जानकारी एक क्लीक पर मुंबईकरों को उपलब्ध कराने की कोशिश की है जबकि 1916 की सेवा से बेड पाने का आसान तरीका भी कार्यरत है।
आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली 3 मई से इसतरह का डैशबोर्ड बनाने की मांग करते आ रहे थे। अब उनकी यह मांग पूरी होने से कोई भी अस्पताल बेड की रिक्तता को लेकर झूठी जानकारी नहीं दे पाएगा। मुंबईकर वर्तमान में इस लिंक पर जाकर 128 अस्पतालों की जानकारी पा सकते हैं। https://mumgis.mcgm.gov.in/MedicalFacility.html
इस लिंक को खोलते ही कोविड और नॉन कोविड सुविधासहित 128 अस्पतालों की क्षमता रिक्त बेड सहित ऑनलाइन की हैं। इस लिंक पर संदेहास्पद, पॉजिटिव, ICU बेड्स, वेंटिलेटर, डायलिसिस, नॉन कोविड बेड की संख्या और रिक्तता को अपलोड किया हैं।
अनिल गलगली के अनुसार यह जानकारी महत्वपूर्ण थी और मुंबई मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल, अश्विनी भिडे और महेश नार्वेकर ने सबसे पहले वरियता दी हैं। कई मरीज बेड न मिलने से दर -दर भटकते थे और जान गंवाते थे। ऑनलाइन जानकारी से लोग एक क्लीक पर इसे हासिल कर सकते हैं। इसके बावजूद 1916 की सेवा उतनी ही उपयुक्त हैं। इस सेवा को 24 घंटे देने के लिए मुंबई महानगरपालिका प्रशासन ने ठेके पर लोगों की नियुक्ति की हैं क्योंकि इस विभाग के अधिकांश अधिकारी सेवा देने के दौरान कोरोना से प्रभावित हुए थे। अनिल गलगली ने मुंबई महानगरपालिका का आभार मानते हुए कहा कि इससे अब पैनिक नहीं होगे।
अब मुंबई के अस्पतालों में मिलेगी एक क्लिक पर बेड की जानकारी

