By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पाचन दुरुस्त करके इम्यूनिटी बढ़ाता है रसम
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

पाचन दुरुस्त करके इम्यूनिटी बढ़ाता है रसम

Last updated: June 4, 2020 12:01 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

इन दिनों बार-बार इम्यूनिटी बढ़ाने की बात की जा रही है। ऐसे में एक दक्षिण भारतीय डिश रसम की बात करना जरूरी है। यह एक तरह का गर्म सूप है, जो पाचन के लिहाज से भी बहुत अच्छा है और इसे पीने वाले की इम्यूनिटी को भी फायदा होता है।

*दाल वाला रसम बनाने के लिए अरहर की दाल को पका लें। एक पैन में तेल में सरसों, करी पत्ता, हींग, मिर्च आदि तड़काएं। टमाटर डालकर एक मिनट पकाएं। टमाटर गलने के बाद दाल को मिलाकर हलकी आंच में 10-15 मिनट तक पका लें। इसमें इमली का पेस्ट स्वाद के अनुसार मिलाएं। जीरा, लहसुन, अदरक, काली मिर्च को दरदरा पीसकर दाल में मिला लें। स्वादानुसार नमक मिलाएं। रसम गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी और मिला लें। अलग से छौंक लगाने के लिए एक पैन में तेल या घी गर्म करें। इसमें सरसों, करी पत्ता, हींग, लाल मिर्च का तड़का लगाएं। इस तैयार तड़के को गर्म दाल में मिला कर ढक्कन बंद कर दें। गर्मागर्म रसम सर्व करें।

*हर रसम में दाल का होना जरूरी नहीं होता। इसमें काली मिर्च, जीरा, लहसुन और करी पत्ता होता है, जिससे रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह पाचन भी सुधारता है। यह फोलिक एसिड, विटामिन ए, बी-3, सी, जिंक, कॉपर, मैग्नीशियम, सेलेनियम, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत होता है। कई लोग इसमें सब्जियां भी मिलाते हैं।

*तमिल स्टाइल वाले रसम में काली मिर्च, जीरा, लहसुन व अदरक को पीस लें। इमली के रस में टमाटर को कुचल कर डालें। तेल गर्म कर सरसों, हींग, लाल मिर्च डालें, प्याज डालकर भूनें। लहसुन वाला पेस्ट डालें। इमली का रस डाल कर कुछ देर पकाएं। तीन-चार कप पानी, नमक, धनिया-हल्दी मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं। करी पत्ता डालें। सर्व करें।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article संतुलन के लिए पिचों को उसके मुताबिक तैयार किया जा सकता है: अनिल कुंबले
Next Article आप द्रविड़ को युवराज की तरह नहीं बना सकते या युवराज को द्रविड़ नहीं बना सकते:गांगुली

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?