सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में; दुनिया में अब तक 64.79 संक्रमित
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में; दुनिया में अब तक 64.79 संक्रमित

Last updated: June 3, 2020 9:29 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन. दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 64 लाख 79 हजार 836 हो गया है। इस दौरान कुल 30 लाख 09 हजार 259 लोग स्वस्थ हुए। 3 लाख 82 हजार 227 लोगों की मौत की मौत हो चुकी है। सिंगापुर दुनिया के सबसे बड़े बिजनेस हब में से एक माना जाता है। यहां बड़ी तादाद में प्रवासी मजदूर रहते हैं। संक्रमण से यही सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। अब सरकार इनके लिए नई और बेहतर डोरमेट्रीज बनाने जा रही है। इनमें हेल्थ फेसेलिटीज और सफाई की बहुत बेहतर व्यवस्था होगी।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 18,81,205 1,08,059 6,45,974
ब्राजील 5,58,237 31,309 2,40,627
रूस 4,23,741 5,037 1,86,985
स्पेन 2,87,012 27,127 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 2,77,985 39,369 उपलब्ध नहीं
इटली 2,33,515 33,530 1,60,092
भारत 2,07,191 5,829 1,00,285
फ्रांस 1,89,220 28,940 68,812
जर्मनी 1,84,091 8,674 1,66,400
पेरू 1,74,884 4,767 69,257

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

सिंगापुर : सरकार की तैयारी
सिंगापुर के प्रवासी मजदूरों में संक्रमण फैलने के बाद अब वहां की सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए नई डोरमेट्रीज बनाने का फैसला किया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि इन नई डोरमेट्रीज में पहले से बहुत बेहतर सुविधाएं होंगी। खास तौर पर सफाई का ध्यान रखा जाएगा। जानकारी के मुताबिक, इस साल के आखिर तक सिंगापुर में 60 हजार नई डोरमेट्रीज तैयार कर ली जाएंगी। इसके कुछ महीने बाद इनकी संख्या एक लाख हो जाएगी। बता दें कि सिंगापुर में ज्यादातर संक्रमित इन्हीं डोरमेट्रीज में रहने वाले प्रवासी मजदूर हैं।

पाकिस्तान : सिंध में मंत्री की मौत
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मंत्री हाजी गुलाम मुर्तजा बलोच की मंगलवार को संक्रमण से मौत हो गई। यह जानकारी राज्य सरकार के प्रवक्तान ने दी। पाकिस्तान में लॉकडाउन हटाए जाने के बाद हालात तेजी से खराब हुए हैं। यहां अब तक कुल 79 हजार 929 मामले सामने आ चुके हैं। कुल 1683 लोगों की मौत हो चुकी है। सिंध प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 31 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

ब्राजील : हालात काबू में नहीं
यहां 24 घंटे में कुल 1262 संक्रमितों की मौत हो गई। मरने वालों का आंकड़ा 31 हजार 199 हो गया। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, करीब 29 हजार नए संक्रमित मिले। अब तक देश में कुल पांच लाख 55 हजार 383 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। साओ पाउलो सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है। 24 घंटे में यहां 327 नए मामले सामने आए। डब्ल्यूएचओ ने मंगलवार को ही ब्राजील को चेतावनी जारी की थी। इसमें कहा गया था कि अगर हालात नहीं संभाले गए तो वहां महामारी बहुत तेजी से बढ़ सकती है।

चिली : एक दिन में साढ़े तीन हजार केस
दक्षिण अमेरिकी देश चिली में कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। यहां संक्रमितों की संख्या 1 लाख 08 हजार 686 हो गई। 1188 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री जैमी मनालिक ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में संक्रमण के 3,527 नए मामले सामने आए। इसी दौरान 75 मरीजों की मौत हुई। राजधानी सैंटियागो समेत अन्य मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों में लॉकडाउन पांच जून तक बढ़ा दिया गया है।

इजरायल : फिर नए मामले
इजरायल दुनिया के उन चुनिंदा देशों में है जिसने कोविड-19 पर काफी हद तक काबू पा लिया है। लेकिन, यहां 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 116 नए मामले सामने आए। एक मई को 155 मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अब तक कुल 17 हजार 285 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। मरने वालों को आंकड़ा 287 हो गया है।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा लगातार दूसरे साल खेल रत्न के लिए नॉमिनेट
Next Article विनेश फोगाट खेल रत्न और राहुल अवारे-दीपक पूनिया और साक्षी मलिक अर्जुन अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बदायूं में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रशासन को शांतिपूर्ण और उचित समाधान निकालना चाहिएः मायावती
state
August 26, 2026
त्योहारों पर बढ़ती महंगाई से आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ा : खरगे
national
August 26, 2026
बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय उदयपुर द्वारा हीरक जयंती के उपलक्ष्य में ‘स्पंदन’ वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
state
August 26, 2026
मॉन्सर इंडिया ने विले पार्ले स्पोर्ट्स क्लब के साथ मिलकर 150+ महिलाओं के साथ दही हांडी 2026 के लिए मिलाया हाथ
Mumbai / Maharshtra
August 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?