गुवाहाटी:बाढ़ से घिरे असम के बराक वैली क्षेत्र के तीन जिलों में मंगलवार को भूस्खलन से 20 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हुए हैं। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के चलते मंगलवार को हुए भूस्खलन के बाद करीम गंज जिले में कम से कम 6 लोग और काचर व हैलाकांदी जिले में 7-7 लोगों की मौत हो गई। इस बारे में ज्यादा जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है।
बाढ़ के चलते असम के 7 जिले- तिनसुकिया, डिब्रुगढ़, वेस्ट कार्बी आंगलोंग, नागांव, होजाई, गोलपाड़ा और नलबाड़ी के 356 गांव प्रभावित है। इसकी वजह से लाखों लोगों पर इसका असर हुआ है। बाढ़ ने 2,678 हेक्टेयर्स की फसल को बर्बाद किया है और 44,331 मवेशियों और 9,360 मुर्गीपालन पर असर हुआ है।

