By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के दफ्तर तक पहुंचा कोरोना, 13 कर्मचारी संक्रमित
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के दफ्तर तक पहुंचा कोरोना, 13 कर्मचारी संक्रमित

Last updated: June 2, 2020 2:25 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:कोरोना वायरस महामारी राजधानी दिल्ली में तेजी से पैर पसार रही है। उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय के 13 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है।

इससे पहले दिल्ली सचिवालय भवन में दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के कार्यालय को कोविड-19 के मामले सामने आने के बाद संक्रमण मुक्त करने के लिए बंद कर दिया गया है। सचिवालय भवन के तीसरी मंजिल पर स्थित विभाग के दफ्तर को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है। वहां काम करने वाले लोगों को अगले एक सप्ताह तक घरों से काम करने के लिये कहा गया है। विभाग में कार्यरत चार लोग बीते सप्ताह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद पूरे खंड को संक्रमण मुक्त करने के लिए बंद कर दिया गया था।

दिल्ली में 20 और पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए

वहीं, पश्चिमी दिल्ली के मोतीनगर थाने में तैनात 20 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि थाने में संक्रमण का पहला मामला करीब दस दिन पहले सामने आया था, जिसके बाद अन्य कर्मियों को अपने घरों में क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा गया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि थाने के एसएचओ, उनके रीडर और उनके साथ काम करने वाले एक इंस्पेक्टर, सिपाही तथा पिकेट टीम के कर्मी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए लोगों में शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि थाने के सील नहीं किया गया है, लेकिन पूरे परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है।

दिल्ली में संक्रमित लोगों की संख्या 20,000 के पार  

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20,000 से अधिक मामले हो गए और मृतकों की संख्या भी बढ़कर 523 पर पहुंच गई है। अब तक 8746 लोग ठीक भी हो चुके हैं, जबकि 11,565 लोग अब भी संक्रमित हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा कि संक्रमण के 20834 मामले हो चुके हैं। विभाग के मुताबिक मृतकों की संख्या 523 हो गई। इनमें 50 लोगों की मौत सात अप्रैल और 31 मई के बीच हुई, 25 मई को नौ लोगों की मौत हुई, जबकि 30 मई को 10 लोगों की मौत हुई। रविवार को सबसे ज्यादा 1295 मामले आए जिससे संक्रमितों की संख्या 19844 हो गई। इस तरह पहली बार शहर में एक ही दिन में संक्रमण के 1200 से ज्यादा मामले आए।

कुल 6238 मरीज क्वारंटाइन में हैं, जबकि 2748 लोग एलएनजेपी अस्पताल, आरएमएल अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तथा एम्स, झज्जर जैसे अस्पतालों में भर्ती हैं। भर्ती किए गए कुल मरीजों में 219 आईसीयू में हैं और 42 वेंटिलेटर पर हैं। सरकार ने अब तक 2,17,537 जांच की है। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 124 हो गई है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अब दिल्ली कोरोना ऐप बताएगा अस्पतालों में कितने बेड और वेंटिलेटर हैं खाली : अरविंद केजरीवाल
Next Article दक्षिणी असम की बराक वैली में भूस्खलन से 20 की मौत, कई लोग घायल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
VDxShouryuv की शुरुआत: पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे ‘नेचुरल स्टार’ नानी
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद उत्तर द्वारा CPS कार्यशाला की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
social
April 21, 2026
अबू आसिम आज़मी ने बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) से पहले जानवरों की अनावश्यक घेराबंदी रोकने की मांग
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?