By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना दुनिया में अब 63.65 लाख मरीज, डब्लूएचओ ने कहा- अमेरिका हमसे संबंध खत्म न करे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना दुनिया में अब 63.65 लाख मरीज, डब्लूएचओ ने कहा- अमेरिका हमसे संबंध खत्म न करे

Last updated: June 2, 2020 10:06 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: दुनिया में अब तक कुल 63 लाख 65 हजार 473 लोग संक्रमित हैं। 3 लाख 77 हजार 404 की मौत हो चुकी है। राहत की बात ये कि इसी दौरान 29 लाख 3 हजार 418 स्वस्थ भी हुए। अमेरिका और डब्लूएचओ के बीच रिश्ते बेहद खराब दौर में पहुंच चुके हैं। अमेरिका ने इस संगठन की फंडिंग रोक दी है। अब संगठन के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस घेब्रियस ने अमेरिका से संबंध खत्म न करने की अपील की है। ब्राजील में संक्रमण के 12 हजार नए मामले सामने आए हैं।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 18,59,323 1,06,925 6,15,416
ब्राजील 5,29,405 30,046 2,11,080
रूस 4,14,878 4,855 1,75,877
स्पेन 2,86,718 27,127 1,96,958
ब्रिटेन 2,76,332 39,045 उपलब्ध नहीं
इटली 2,33,197 33,475 1,58,355
भारत 1,98,370 5,608 95,754
फ्रांस 1,89,220 28,833 68,440
जर्मनी 1,83,765 8,618 1,65,900
तुर्की 1,70,039 4,634 68,507

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

ब्राजील : खराब होते हालात
यहां 24 घंटे में 12 हजार 247 नए मामले सामने आए। इसी दौरान 623 मौतें भी हुईं। परेशान करने वाली बात यह है कि पिछले महीने यानी मई में यहां नए मामले पांच गुना बढ़े। यह आंकड़े हेल्थ मिनिस्ट्री ने ही जारी किए है। एक मई को यहां कुल 91 हजार 589 मामले थे। सोमवार 1 जून को यह आंकड़ा 5 लाख 26 हजार 447 हो गया। अब तक कुल 29 हजार 937 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका के बाद ब्राजील ही सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।

डब्लूएचओ: अमेरिका से अपील
डब्लूएचओ डायरेक्टर जनरल टेड्रोस घेब्रियस ने अमेरिका से संबंध खत्म न करने की अपील की है। टेड्रोस ने सोमवार रात जेनेवा में कहा, “अगर अमेरिका हमारे साथ रहता है और मिलकर काम करता है तो इससे वहां के लोगों को फायदा होगा। वह कई दशकों से इस संगठन का हिस्सा रहा है। उसने ही सबसे ज्यादा मदद की है। पूरी दुनिया को इसका लाभ भी मिला। हम चाहते हैं कि अमेरिका रिश्ते खत्म न करे। बल्कि इन्हें ज्यादा बेहतर बनाए।”

इटली : नया ऐप 
यहां एक नया कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग ऐप लॉन्च किया गया है। इसे सरकार ने मंजूरी दी है। ऐप का नाम इम्यूनि है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, जल्द ही इस ऐप का इस्तेमाल कानूनी तौर पर अनिवार्य किया जाएगा। इसे एप्पल या फिर गूगल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। सरकार का दावा है कि इम्यूनि में इटली और यूरोप के सभी प्राईवेसी नॉर्म्स का ध्यान रखा गया है।

ब्राजील : रियो में कल से कारोबार शुरू होगा
ब्राजील को लेकर बेहद चिंताजनक खबरें आ रही हैं। संक्रमण के मामलों में यह दुनिया में दूसरे स्थान पर है। खतरा बढ़ता जा रहा है। लेकिन, राष्ट्रपति बोल्सोनारो की सरकार सबसे बड़े शहर रियो डि जेनेरियो को बुधवार से खोलने जा रही है। हालांकि, यह औपचारिक घोषणा ही कही जाएगी। क्योंकि, यहां जिंदगी पहले की तरह ही है। देर रात तक नाइट क्लब और बार खुले रहते हैं। कई लोग तो मास्क भी नहीं लगाते।

अमेरिका : फौसी और ट्रम्प में मतभेद?
अमेरिकी नेशनल हेल्थ इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इन्फेक्शियस डिसीज के डायरेक्टर और कोरोनावायरस टास्क फोर्स से सदस्य डॉक्टर एंथोनी फौसी इन दिनों ज्यादा नजर नहीं आते। सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति ट्रम्प और फौसी के बीच मतभेद गहरा गए हैं। दोनों के बीच दो हफ्ते से कोई मुलाकात या बात नहीं हुई। दोनों की बीच आखिरी मुलाकात 18 मई को हुई थी। जबकि टास्क फोर्स की अंतिम बैठक 28 मई को हुई थी। इसमें ट्रम्प शामिल नहीं हुए थे।

स्पेन : राहत की खबर
सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शामिल रहे स्पेन में रविवार को किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई। यह जानकारी सरकारी बयान में सोमवार रात दी गई। यहां 27 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हेल्थ इमरजेंसी के डायरेक्टर जनरल फर्नांडो सिमॉन ने कहा- इससे ज्यादा पॉजिटिव साइन और क्या हो सकता है। हमारी टीम ने दिन-रात मेहनत की है। अब इसके नतीजे दिखने शुरू हो गए हैं। हम लोगों से सहयोग की ज्यादा उम्मीद कर रहे हैं। रविवार को देश के 17 में से 15 रीजन में कोई मामला सामने नहीं आया।

इजरायल : प्रतिबंध हटे तो नए मामले
इजरायल में लॉकडाउन हटाए जाने के बाद 24 घंटों में 100 से अधिक मामले सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 17 हजार 619 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। फिलहाल, 2006 एक्टिव केस हैं। 32 आईसीयू में हैं। मौत का आंकड़ा 285 ही है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू के ऑफिस के एक कर्मचारी के पॉजिटिव होने की खबर जरूर आई है।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बीएफआई ने खेल रत्न अवॉर्ड के लिए अमित पंघाल और विकास कृष्णन के नाम की सिफारिश की
Next Article कोरोना से देश में अब तक संक्रमितों की संख्या 2 लाख के करीब पहुंची, पिछले 24 घंटे में 8 हजार 171 मामले सामने आए

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026
कोलकात्ता में अक्षय तृतीया एवं वर्षीतप पारणा महोत्सव का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
सूरज बड़जात्या ने किया अगली फिल्म का ऐलान, आयुष्मान खुराना और शरवरी की होगी मुख्य भूमिका
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?