सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जासूसी में पकड़े गए पाकिस्तानी उच्चायोग के दोनों कर्मचारियों ने भारत छोड़ा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

जासूसी में पकड़े गए पाकिस्तानी उच्चायोग के दोनों कर्मचारियों ने भारत छोड़ा

Last updated: June 2, 2020 7:24 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:जासूसी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण भारत सरकार द्वारा निषिद्ध घोषित किए गए पाकिस्तान उच्चायोग के दोनों कर्मियों ने सोमवार को अटारी-वाघा सीमा से भारत छोड़ पाकिस्तान रवाना हो गए। अबिद हुसैन और मुहम्मद ताहिर को रविवार को सैन्य खुफिया के स्पेशल सेल और आईबी टीम द्वारा एक भारतीय से भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठान के दस्तावेज प्राप्त करते हुए और उसे पैसे और एक आई-फोन सौंपते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था।

भारतीय अधिकारियों ने बताया कि उन्हें राजनयिक मिशन के सदस्यों के रूप में अपने पद का बेजा उपयोग कर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त होने के लिए निषिद्ध व्यक्ति घोषित किया गया था और 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने के लिए कहा गया था। उन्होंने शुरू में दावा किया कि वे भारतीय नागरिक थे। उन्होंने नकली आधार कार्ड भी बनवा रखे थे। बाद में पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि वे पाकिस्तान उच्चायोग में अधिकारी हैं और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए काम कर रहे हैं।

जासूसी के आरोपों में भारत द्वारा पाकिस्तान उच्चायोग के अवांछित करार दिए गए दो अधिकारियों की मंशा रेलगाड़ियों से सेना की इकाइयों की आवाजाही का विस्तृत ब्यौरा हासिल करना था। यह जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि मध्य दिल्ली के करोल बाग से दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने दो अधिकारियों आबिद हुसैन और मोहम्मद ताहिर को पकड़ा था। वे धन के बदले एक भारतीय नागरिक से भारत के सुरक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज हासिल कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि हुसैन कई फर्जी पहचान के माध्यम से काम करता है और संगठनों एवं विभागों के लोगों को लालच देता है। उसने भारतीय रेलवे में काम करने वाले एक व्यक्ति से संपर्क साधने के लिए खुद को मीडियाकर्मी का भाई गौतम बताया। अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी (दिल्ली पुलिस) अनिल मित्तल ने बताया कि उसने यह कहकर विश्वास जीतने का प्रयास किया कि उसका भाई भारतीय रेलवे पर एक खबर कर रहा है जिसके लिए उसे रेलगाड़ियों की आवाजाही के बारे में सूचना चाहिए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एफडब्लूआइसीई ने जताई उम्मीद, मुम्बई में 20 जून से शुरू होगी शूटिंग
Next Article आज का राशिफल : 2.6.2020

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

खाद की दुकानों पर छापेमारी, 11 नमूने लिए गए; तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित
state
October 24, 2026
मनीष मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग, आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप पर लामबंद हुए कांग्रेसी
state
October 23, 2026
25 अक्टूबर को शाम 7 बजे, हर घर धुरंधर! रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का पहली बार फ्रीडिश दर्शकों के लिए स्टार उत्सव मूवीज़, कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स पर प्रीमियर
entertainment Mumbai / Maharshtra
October 23, 2026
अरुणाचल प्रदेश में चीन की PLA के साथ कई स्थानों पर टकराव जारी, ITBP महानिदेशक का बड़ा बयान
national
October 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?