मुंबई: सप्ताह में आज सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। सुबह बीएसई 481.95 अंक ऊपर और निफ्टी 146.55 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 1249.73 अंक तक और निफ्टी 351.30 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा।
कारोबार के अंत में बीएसई 879.42 अंक या 2.71% ऊपर 33,303.52 पर और निफ्टी 245.85 पॉइंट या 2.57% ऊपर 9,826.15 पर बंद हुआ। आज IDBI बैंक के शेयर में 19.95% का उछाल रहा। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए थे। कारोबार के अंत में बीएसई 223.51 अंक ऊपर 32,424.10 पर और निफ्टी 90.20 पॉइंट ऊपर 9,580.30 पर बंद हुआ था।
इन बैंक के शेयरों में बढ़त
बैंक | बढ़त (%) |
RBL बैंक | 6.95 % |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 5.99 % |
सिटी यूनियन बैंक | 4.69 % |
इंडसइंड बैंक | 4.25 % |
फेडरल बैंक | 3.67 % |
एक्सिस बैंक | 3.34 % |
HDFC बैंक | 3.42 % |
कोटक बैंक | 2.19 % |
ICICI बैंक | 1.69 % |
बीएसई पर करीब 22 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 130 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,629 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,885 कंपनियों के शेयर बढ़त में 597 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 50 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 68 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 432 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 182 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
बाजार में बढ़त का प्रमुख कारण
देशभर में 68 दिन के लॉकडाउन को अनलॉक कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने चरणबद्ध तरीके से देश की आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने का ऐलान किया है। इस फैसले का सीधा असर आज शेयर बाजार पर भी दिखा। सरकार ने कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी जगहों पर मॉल और रेस्टोरेंट को भी खोलने की इजाजत दे दी है। अब 8 जून से मॉल और रेस्टोरेंट खुल सकेंगे।
दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद
शुक्रवार को दुनियाभर के ज्यादातर बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 17.53 अंक नीचे 25,383.10 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.29 फीसदी बढ़त के साथ 120.88 अंक ऊपर 9,489.87 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.48 फीसदी बढ़त के साथ 14.58 पॉइंट ऊपर 3,044.31 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 1.97 फीसदी बढ़त के साथ 56.13 अंक ऊपर 2,908.48 पर बंद हुआ था। इधर इटली, फ्रांस, जर्मनी के बाजार में गिरावट रही।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,90,622 हो गई है। इनमें 93,348 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 91,855 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,408 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 6,263,911 हो चुकी है। इनमें 373,899 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 106,195 हो चुकी है।