By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत-नेपाल विवाद में ओली ने नए नक्शे को राष्ट्रवाद से जोड़कर बनाया दबाव
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalworld

भारत-नेपाल विवाद में ओली ने नए नक्शे को राष्ट्रवाद से जोड़कर बनाया दबाव

Last updated: May 29, 2020 8:06 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:नेपाल  में प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने नए नक्शे को राष्ट्रवाद से जोड़कर समर्थन हासिल करने की मुहिम चलाई है। भारत की कूटनीतिक पहल के चलते विपक्ष और मधेस समर्थक दलों की ओर से ओली पर दबाव बनाया जा रहा था। ये गुट भारत से बातचीत के जरिए समाधान के पक्ष में बताए जाते हैं। बुधवार (27 मई) को विपक्ष में सहमति न बन पाने की वजह से ही ओली संविधान संशोधन विधेयक पेश नही कर पाए थे। लेकिन राष्ट्रवाद के नाम पर विपक्ष ओली की मुहिम का खुलकर विरोध नहीं कर पा रहा है।

सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी मान रही है कि नेपाल में नए नक्शे को लेकर लोगों का दबाव विरोधी दलों को समर्थन के लिए मजबूर करेगा। नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली ने संकेत दिया है कि जल्द नक्शे के लिए संविधान संशोधन दोबारा संसद में पेश किया जा सकता है। सूत्रों ने कहा ओली भारत की कूटनीतिक पहल के बावजूद नए नक्शे पर पीछे हटने को तैयार नही हैं।

बहुमत का जुगाड़ चुनौती
माना जा रहा है कि सरकार के पास संशोधन कराने के लिए जरूरी बहुमत से नौ वोट कम है। केपी ओली द्वारा मंगलवार (26 मई) को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के दौरान, नेपाली कांग्रेस ने कहा था कि उन्हें पार्टी की कार्यसमिति द्वारा इसकी पुष्टि करनी होगी। सूत्रों का कहना है कि मधेसी दलों के पास 33 सदस्य हैं, जो अपनी मांगों के लिए दबाव डाल रहे हैं। इसमें नागरिकता मामले पर संशोधन करने की मांग शामिल है।

नेपाली कांग्रेस राजनयिक प्रयास के पक्ष में
सूत्रों ने कहा, नेपाली कांग्रेस पर नेपाल के नक्शे को लेकर अंदरूनी दबाव है। इसके चलते लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी के विवादित क्षेत्रों को नक्शे में शामिल करने के मुद्दे को पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने नए नक्शे को सकारात्मक बताया है। लेकिन भारत के साथ बातचीत को लेकर नेपाल कांग्रेस का रुख सकारात्मक है। माना जा रहा है कि कूटनीतिक पहल का रास्ता खुला रखने के लिए ही नेपाली कांग्रेस ने मामले पर पार्टी की चर्चा शनिवार (30 मई) तक टाल दिया। सरकार शुक्रवार (29 मई) को दोबारा बिल पेश करना चाहती थी।

नेपाली कांग्रेस का रुख अहम
सूत्रों ने कहा कि नेपाली कांग्रेस भारत के साथ संबंधों को लेकर भी संजीदा है। उसका रुख आगे की रणनीति में अहम होगा। भारत की नजर लगातार वहां के घटनाक्रम पर है। चीन समर्थक छवि वाले ओली के विवादित कदम पर भारत सरकार पहले ही आगाह कर चुकी है।

कूटनीतिक स्तर पर सम्पर्क के पक्ष में
भारत नेपाल से कूटनीतिक स्तर पर सम्पर्क में है। इस संबंध में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा भारत सभी पड़ोसियों के साथ संपर्क बनाए रखने के पक्ष में है और इसके लिए रचनात्मक और सकारात्मक प्रयास होने चाहिए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आज का राशिफल : 29.5.2020
Next Article लद्दाख में तनाव के बीच भारत ने चीन को याद दिलाए सभी पुराने समझौते

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘रामायण’ में यश के रावण की दहाड़ ने लूटी महफिल, पहली झलक से आख़िरी गर्जना तक छाए रॉकिंग स्टार
entertainment
July 30, 2026
सन पिक्चर्स ने जारी किया ‘डीसी’ का धमाकेदार ट्रेलर, नॉर्थ इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन के लिए धर्मा प्रोडक्शंस की हुई एंट्री
entertainment
July 30, 2026
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे के किसानों का ऐलान, नहीं देंगे जमीन
state
July 30, 2026
पर्वत पाटिया में त्री दिवसीय कार्यक्रम आयोजित
social
July 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?