By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, चीन से सीमा विवाद को लेकर PM मोदी अच्छे मूड में नहीं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalworld

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, चीन से सीमा विवाद को लेकर PM मोदी अच्छे मूड में नहीं

Last updated: May 29, 2020 8:06 am
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन:भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्थता की अपील को दोहराते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (28 मई) को कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। ट्रंप ने दावा किया कि दोनों देशों (भारत-चीन) के बीच हालिया तनाव पर पीएम मोदी का मिजाज (मूड) ठीक नहीं हैं। व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में रिपोर्टरों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत और चीन के बीच ‘बड़ा संघर्ष’ चल रहा है। उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री को काफी पसंद करता हूं। वे एक शानदार इंसान हैं।”

क्या भारत और चीन के बीच सीमा पर चल रहे तनाव को लेकर वे परेशान हैं? इस सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, “भारत और चीन के बीच काफी संघर्ष है। दोनों देशों में करीब 140 करोड़-140 करोड़ की आबादी है। दोनों मुल्कों के पास काफी शक्तिशाली सेनाएं हैं। भारत खुश नहीं है और संभवतया चीन भी इस तनाव से खुश नहीं है।” उन्होंने कहा, “मैं आपको बता सकता हूं कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। जो कुछ भी चीन के साथ सीमा पर चल रहा है, उससे उनका (पीएम मोदी) मिजाज अच्छा नहीं है।”

ट्रंप ने बुधवार (27 मई) को अचानक भारत और चीन के बीच सीमा विवाद में मध्यस्थता करने की पेशकश करते हुए कहा था कि वह दोनों पड़ोसी देशों की सेनाओं के बीच जारी गतिरोध के दौरान तनाव कम करने के लिए तैयार, इच्छुक और सक्षम हैं। गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख में पैंगोग त्सो, गलवान घाटी, देमचौक और दौलत बेग ओल्डी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच पिछले तीन सप्ताह से तनावपूर्ण गतिरोध जारी है।

करीब 3,500 किलोमीटर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) भारत और चीन के बीच वस्तुत: सीमा है। एलएसी पर लद्दाख और उत्तरी सिक्किम में अनेक क्षेत्रों में भारत और चीन दोनों की सेनाओं ने हाल ही में सैन्य निर्माण किए हैं। इससे दो अलग-अलग गतिरोध की घटनाओं के दो सप्ताह बाद भी दोनों के बीच तनाव बढ़ने तथा दोनों के रुख में सख्ती का स्पष्ट संकेत मिलता है।

ट्रंप की पेशकश पर भारत ने कहा, चीन से चल रही है वार्ता
वहीं, पूर्वी लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के बीच गतिरोध जारी रहने के बीच भारत ने बृहस्पतिवार (28 मई) को कहा कि सीमा पर तनाव कम करने के लिये चीनी पक्ष के साथ बातचीत चल रही है। भारत की इस सधी हुई प्रतिक्रिया को एक तरह से इस मुद्दे पर एवं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता की पेशकश को एक तरह से अस्वीकार करने के रूप में देखा जा रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने ऑनलाइन माध्यम से पूछे गए सवालों के जवाब में कहा, ”हम इसके शांतिपूर्ण ढंग से समाधान के लिए चीनी पक्ष के साथ बात कर रहे हैं।” विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने हालांकि ऐसे प्रश्नों के जवाब नहीं दिए, जिसमें पूछा गया था कि क्या अमेरिका ने अपनी पेशकश को लेकर भारत से सम्पर्क किया है? और क्या भारत ने अमेरिका या ट्रंप प्रशासन को इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया से अवगत कराया है जो पूर्वी लद्दाख में भारत और चीनी सैनिकों के बीच जारी गतिरोध को लेकर है।

भारत से सीमा विवाद सुलझाने के लिए अमेरिकी मदद की जरूरत नहीं: चीन
दूसरी ओर, भारत-चीन को सीमा पर उपजा ताजा विवाद सुलझाने के लिए अमेरिका की मदद की जरूरत नहीं है। चीन के सरकारी मीडिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता की पेशकश पर गुरुवार (28 मई) को यह प्रतिक्रिया दी। ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने कहा कि दोनों देश की सरकारें 2017 में आपसी समझ और केंद्रित प्रयास के जरिए डोकाला विवाद हल कर चुकी हैं। उन्हें किसी भी समस्या के समाधान के लिए ट्रंप की मदद की कोई जरूरत नहीं है। सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने दो टूक कहा है कि भारत-चीन ताजा विवाद आपसी बातचीत के जरिए सुलझा सकते हैं। दोनों देशों को अमेरिका से सचेत रहना चाहिेए, जो क्षेत्रीय शांति और स्थिरता में खलल डालने का कोई भी मौका नहीं गंवाना चाहता।

5 मई को भारत और चीन की सेना में झड़प
गत पांच मई को पूर्वी लद्दाख के पेगोंग झील क्षेत्र में भारत और चीन के लगभग 250 सैनिकों के बीच लोहे की छड़ों और लाठी-डंडों से झड़प हो गई थी। दोनों ओर से पथराव भी हुआ था। इस घटना में दोनों देशों के करीब 100 सैनिक घायल हुए थे। इसके बाद स्थानीय कमांडरों के बीच बैठक के बाद दोनों पक्षों में कुछ सहमति बन सकी। इसी तरह की एक अन्य घटना में नौ मई को सिक्किम सेक्टर में नाकू ला दर्रे के पास दोनों देशों के लगभग 150 सैनिकों के बीच झड़प हो गई थी। सूत्रों के अनुसार, इस घटना में दोनों पक्षों के कम से कम 10 सैनिक घायल हुए थे।

डोकलाम को लेकर भी लंबा चला था गतिरोध
वर्ष 2017 में डोकलाम तिराहा क्षेत्र में भारत और चीन के सैनिकों के बीच 73 दिन तक गतिरोध चला था, जिससे दोनों देशों के बीच युद्ध की आशंका उत्पन्न हो गई थी। भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा कही जाने वाली 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा को लेकर विवाद है। चीन अरुणाचल प्रदेश के दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा होने का दावा करता है, जबकि भारत का कहना है कि यह उसका अभिन्न अंग है। चीन, जम्मू कश्मीर का पुनर्गठन किए जाने और लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बनाने के भारत के कदम की निन्दा करता रहा है। लद्दाख के कई हिस्सों पर बीजिंग अपना दावा जताता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article लद्दाख में तनाव के बीच भारत ने चीन को याद दिलाए सभी पुराने समझौते
Next Article कोरोना से दुनिया में अब तक 58.52 लाख संक्रमित

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे के किसानों का ऐलान, नहीं देंगे जमीन
state
July 30, 2026
पर्वत पाटिया में त्री दिवसीय कार्यक्रम आयोजित
social
July 29, 2026
विलेपार्ले में चोमासी चौदस एवं तेरापंथ स्थापना दिवस का सुंदर आयोजन
social
July 29, 2026
विलेपार्ले गोयल भवन में भिक्षु त्रिशताब्दी जन्म वर्ष की सम्पन्नता के उपलक्ष्य में भव्य भिक्षु भक्ति का आयोजन
social
July 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?