By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आनंद कुमार एक ऐसी शख्सियत हैं जो आपको सिखायेंगे बुरे समय से कैसे लड़ें और सीखें
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Articles

आनंद कुमार एक ऐसी शख्सियत हैं जो आपको सिखायेंगे बुरे समय से कैसे लड़ें और सीखें

Last updated: May 28, 2020 10:50 am
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
SHARE

पिछले दिनों मैं एनजे वेल्थ-फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क के लाइव सेशन में मौजूद था जब मशहूर गणितज्ञ, शिक्षक और विश्वविख्यात सुपर-30 बैच के संस्थापक आनंद कुमार कोरोना वायरस की चुनौतियों से लड़ने के गुर हजारों लोगों को सिखा रहे थे। आनंद कुमार एक ऐसी शख्सियत हैं जिनके बारे में जितनी तारीफ करें उतनी कम है। बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन की सुपरहिट फिल्म ‘Super-30’ आनंद कुमार की ही बायोपिक (जीवनी) थी।
आनंद कुमार ने लाइव सेशन के दौरान हमें बताया कि उन्हें अपने जीवन में बहुत सम्मान मिला, मगर एक ही चीज सीखी जो ये है कि सही समय का इंतजार करना और धैर्य रखना बहुत जरूरी है। आनंद ने कहा कि जब लोग कोरोना संकट में डर गए हैं तब मेरा और मेरे शुभचिन्तकों का हौसला और भी ज्यादा बढ़ गया है। जीवन चुनौतियों से भरा है। हमारे जीवन में जितना चैलेंज आयेगा उतना ही हम आगे बढ़ते हैं।
आनंद ने कहा कि मैं कोई मोटिवेटर नहीं हूं मगर मैंने एक शिक्षक के तौर पर जो भी कुछ सीखा है वही अनुभव आप सभी से शेयर करूंगा।  आनंद ने कहा कि जैसा कि आप ने फिल्म सुपर 30 में देखा था कि मेरा पिता जी पोस्ट ऑफिस में कर्मचारी थे, छोटे से घर में मेरा परिवार रहता था। मेरे पिता जी सिखाते थे कि विपरीत नदी की धारा में बहकर पत्थर का सीना तोड़ना तभी कोई बात बनेगी। पिता जी का फॉर्मूल मैंने सीखा और चलता गया। एक चैलेंज आया जब पिता जी ने कहा कि जो तुम्हारा मन है वो करो-मगर मेरे स्थिति मेरे पक्ष में नहीं थी। फिल्म में जो दिखाया गया वो सब कुछ मेरे जीवन का सच ही है। मैं दो दिनबनारस बीएचयू में पढ़ता था, हॉस्टल में जमीन पर मैं सोता था। कई बार मुझे भगा दिया जाता था कि तुम यहां के स्टूडेंट नहीं हो भागो यहां से। मगर पिता ने सिखाया था अपने निश्चय पर डटे रहो।
आपको आपकी नई सोच ही आगे बढ़ाती है। मैंने कुछ पेपर्स लिखे जो विदेश के जर्नल्स में छपे। हवाई जहाज का खर्च तक मेरे पास नहीं था। हम लोगों ने फीस के लिए बहुत संघर्ष किया मगर कहीं से कोई मदद नहीं मिली। एक बार मेरे पिता जी मायूस हो गए जब मैं कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने केवल पैसों की कमी की वजह से नहीं जा पाया, तब मैंने ही पिता जी को समझाया कि मौके बहुत से मिलेंगे।
कोरोना वायरस जब चाइना से आया तो यूरोप होते हुए भारत आया। मेरे पिता जी कहते थे कि हर स्थिति में हर हालात में कुछ अच्छा करो, कुछ नया करो। सबसे अलग हटकर करो। मुझे सरकारी नौकरी मिल रही थी मगर पिता जी के सपनों को मैं पूरा करना चाहता था। खराब परिस्थिति में जब मेरीमांं पापड़ बनाती थी तो मैं और मेरा भाई पापड़ बेचने जाते था। मगर जीवन में संघर्ष किया और चैलेंज को स्वीकार कर लिया। कभी हिम्मत नहीं हारी। हमने कभी खुद को हारने नहीं दिया। हमारे समाज में टैलेंट बहुत है। मैंने भाई को बुलाया और ऐसे बच्चों के लिए काम करने के लिये सुपर-30 की योजना बनाई।
आज कोरोना आया है तभी हमने लाइव के माध्यम से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हजारों लोगों से जुड़ना जरूरी समझा है। कोरोना के क्राइसिस ने ही हमें लाइव के माध्यम से एक दूसरे से जोड़ा है। क्राइसिस हमेशा कुछ नया देता है। फिल्म सुपर-30 में शिव रंजन के विचारों से ही मेरी पूरी कहानी चलती है।
आनंद कुमार ने कहा कि हाल ही में मैं वेबिनार कर रहा था तो लोगों को यही बताया कि आप हर हाल में खुश रहो। मेरा स्टूडेंट शिव रंजन आज बहुत अच्छी पोजीशन में है। जर्मनी से एनजे नेटवर्क के लाइव वेबिनार में आते हुए शिव रंजन ने कहा कि मैं समस्तीपुर बिहार का रहने वाला हूं। आज का समय बहुत कुछ सीखने का है। मेरा फैमिली बैकग्राउंड बहुत अच्छा नहीं था। मैंने अपना इंटरमीडिएट समस्तीपुर से ही पूरा किया। उस समय मेरे पास जीवन को लेकर कोई दिशा नहीं थी। मैं अपने परिवार को एक दिशा देना चाहता था। आऩंद सर ने मुझे सपोर्ट किया। पिछले चार सालों से आर्टिटेक्ट के तौर पर जर्मनी में काम कर रहा हूं।  जब मैं आनंद सर से मिला तो मैंने गोल बनाया कि लोगों को सरकारी नौकरी में पास कराने के लिए कोचिंग संस्थान शुरू करूंगा। मगर आनंद सर के कहने पर ही मैंने अपनी सारी ऊर्चा केवल और केवल अपने विकास में लगा दी। हालांकि, मैं अपने जैसे गरीब युवाओं की अभी भी मदद करता हूं। उन्हें ऑनलाइन शिक्षा देता हूं।
आनंद ने कहा कि आज एनजे कंपनी का लाइव वेबिनार चल रहा है जिसे हजारों लोग देख रहे हैं। मगर बहुत कम लोगों को पता है कि इसके पीछे एनजे का कितना बड़ा संघर्ष है। वैसे ही मैंने भी संघर्ष किया है। मुझे तमाम लोगों ने कहा कि मैं मदद करना चाहता हूं मगर मैंने कहाकि मुझे किसी से मदद की कोई आवश्यता नहीं है। गरीब बच्चों को पढ़ाता हूं उनके विश्वास की बदौलत आज सुपर-30 बैच वर्ल्ड फेमस है।
मुझपर और मेरी टीम पर हमला हुआ था ये फिल्म में भी दिखाया गया है। मगर इस चुनौती को भी हमने स्वीकार किया और हम बुरे समय से डट कर लड़े। आनंद कुमार ने कहा कि मैं यही कहना चाहता हूं कि बुरे समय से डट कर मुकाबला करें। आप जीतेंगे। ये दुनियां आप के लिये ही ईश्वर ने बनाई है आपको हमेशा ऐसा ही सोचना होगा। तभी हम और आप हमेशा सकारात्मक मार्ग पर चल सकेंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से देश में 1 लाख 58 हजार 73 केस;अगले 5 दिन में 2 लाख के पार जा सकता है आंकड़ा
Next Article अमराईवाडी में ZOOM  ऐप पर “मेरा परिवार मेरा संसार” कार्यशाला का आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?