सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: टी-20 वर्ल्ड कप का 2022 तक टलना तय
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

टी-20 वर्ल्ड कप का 2022 तक टलना तय

Last updated: May 27, 2020 12:35 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
symbolic pic
SHARE

नई दिल्ली:इस साल ऑस्ट्रेलिया में हो वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का 2022 तक के लिए स्थगित होना तय माना जा रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप के स्थगित होने पर इस साल अक्टूबर में इंडियन प्रीमियर लीग के होने की संभावना बढ़ गई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) सभी क्रिकेट बोर्ड्स के साथ गुरुवार (28 मई) को टेली कॉन्फ्रेंस करेगी। यदि यह निर्णय औपचारिक रूप से पास हो जाता है तो कोविड-19 महामारी की वजह से सदस्य देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज का ब्ल्यू प्रिंट बनाया जाएगा।

आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने बताया कि वर्ल्ड टी-20 के स्थगित होने की पूरी संभावना है, लेकिन अंतिम निर्णय गुरुवार को ही लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन स्थितियों में टी-20 वर्ल्ड कप के होने की कम संभावना है। 15 मई को आईसीसी ईवेंट कमेटी ने क्रिस टेटले के नेतृत्व में बहुत से विकल्प सुझाए थे। इनमें से एक विकल्प यह था कि इस टूर्नामेंट को अक्टूबर से शिफ्ट करके नवंबर 2022 में किया जाए।

भारत को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, यह भी सुरक्षित होगा। बोर्ड के सदस्यों ने यह भी कहा कि यह सिर्फ देशों का ही नहीं बल्कि ब्रॉडकास्टर का भी मसला है। स्टार स्पोर्ट्स के पास आईसीसी और बीसीसीआई ईवेंट्स के प्रसारण के अधिकार हैं। स्टार के पास ही आईपीएल के प्रसारण के भी अधिकार हैं। फिर भी कुछ सवाल पैदा होते हैं।

फरवरी-मार्च 2021 में टी-20 वर्ल्ड कप कराए जाने की क्या व्यावसायिक व्यावहारिकताएं हैं? इससे पहले अक्टूबर-नवंबर में आईपीएल और अगला आईपीए मार्च-मई तक कराया जा सकता है। इससे हम छह महीनों में तीन बड़े टूर्नामेंट करा सकते हैं, जिनके टिकट बिकेंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा आर्थिक हालात को देखते हुए यह कोई अच्छी स्थिति नहीं होगी।

भारत कोऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के दौरे पर जाना है। वहां टीम इंडिया को पांच मैचों की सीरीज खेलनी है। जहां तक दक्षिण अफ्रीका के साथ टी-20 सीरीज का सवाल है, तो पहले अफ्रीका को यह निर्णय लेना है कि आईसीसी की नीतियों के मामले में वह कहां खड़े हैं। आईसीसी ने यह नियम बनाया है कि सभी मैच बिना दर्शकों के खेले जाएंगे और विदेशों से आने वाले सभी खिलाड़ियों को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा।

इस स्थिति में विदेशी खिलाड़ी कब भारत पहुंचेंगे? साथ ही जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी तब भी खिलाड़ियों को क्वारंटाइन में रहना पड़ेगा, जिसका अर्थ होगा कि उन्हें पहला टेस्ट मैच खेलने से लगभग तीन सप्ताह पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंचना होगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘काश वसीम अकरम और वकार यूनुस के खिलाफ खेलते विराट कोहली’
Next Article मानव सेवा के कार्यों के लिए सदैव तत्पर संस्कार ग्रुप घाटकोपर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

धड़कपुर में फिर मचेगी दोगुनी अफरातफरी, सामने होंगी नई परेशानियां: प्राइम वीडियो ने दुपहिया सीजन 2 के प्रीमियर की तारीख 1 अक्टूबर तय की
entertainment
September 18, 2026
प्यार, जुनून और रोमांच की नई कहानी लेकर आ रही है ‘तुम मेरे हो’, गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय पहली बार साथ आएंगे नजर
entertainment
September 18, 2026
अक्षय कुमार की ‘समुक’ में रजत कपूर की एंट्री की चर्चा, निभा सकते हैं अहम किरदार
entertainment
September 18, 2026
शालिनी पांडे ने शबाना आजमी को जन्मदिन पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट, कहा- “आप तो सनशाइन हैं”
entertainment
September 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?