सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: उद्धव ठाकरे ने आज महाअघाड़ी नेताओं की बैठक बुलाई
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtrastate

उद्धव ठाकरे ने आज महाअघाड़ी नेताओं की बैठक बुलाई

Last updated: May 27, 2020 12:01 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई: महाराष्ट्र में चल रही सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज सरकारी आवास वर्षा पर महाविकास अघाड़ी गठबंधन सहयोगियों की बैठक बुलाई है। बैठक इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि पिछले दो दिनों से दो बड़े भाजपा नेता प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर चुके हैं। इस बैठक में गठबंधन तीनों पार्टियों शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बड़े नेता शामिल हो सकते हैं।

ऐसे शुरू हुआ राजनीतिक विवाद
इस राजनीतिक उथल-पुथल की खबरों को रफ्तार तब मिली जब 25 मई की सुबह शरद पवार ने महाराष्ट्र के राज्यपाल बीएस कोश्यारी से मुलाकात की। पवार और कोश्यारी के बीच इस बैठक का समय अहम माना जा रहा था क्योंकि यह शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन (महा विकास अघाड़ी) सरकार का नेतृत्व कर रही शिवसेना और राज भवन के बीच पिछले दिनों गतिरोध की खबरें सामने आईं।

ठाकरे सरकार पर कोई खतरा नहीं : शरद पवार
मंगलवार को राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने स्पष्ट कहा कि ठाकरे सरकार स्थिर है। राज्य सरकार पर कोई खतरा नहीं है। ठाकरे सरकार को समर्थन देने वाली कांग्रेस और राकांपा मजबूती से सरकार के साथ हैं। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस तीनों दल एकजुट हैं। पवार ने यह भी कहा कि सरकार का लक्ष्य कोरोना संकट से बाहर निकलने का है। इसके लिए पूरी ताकत लगानी है। राज्यपाल ने मुझे चाय पीने बुलाया था। पवार राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ठाकरे से मिलने उनके मातोश्री बंगले में गए थे। सरकार बनने के बाद पवार पहली बार मातोश्री गए थे।

राष्ट्रपति शासन के लिए गुजरात सबसे फिटः राउत
शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी कहा कि राज्य सरकार को कोई खतरा नहीं है। अगर राष्ट्रपति शासन लागू करने की कोई बात करता है तो इसके लिए गुजरात सबसे फिट राज्य है। गुजरात हाईकोर्ट ने गुजरात सरकार के बारे में जो टिप्पणी की है, उसे महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं को पढ़ना चाहिए। प्रदेश भाजपा के नेताओं को तुरंत गुजरात जाकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करना चाहिए।

सरकार मजबूत: थोराट
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और राजस्व मंत्री बालासाहब थोराट ने कहा कि राज्य सरकार की स्थिरता को लेकर किसी प्रकार की शंका करने की जरूरत नहीं है। सरकार मजबूत है और पर्याप्त  संख्याबल है। अच्छा काम हो रहा है। राज्य में राष्ट्रपति शासन को लेकर दिल्ली और मुंबई में कोई चर्चा नहीं है।

महाराष्ट्र में कांग्रेस सबसे छोटा दल, फैसला नहीं कर सकते: राहुल
राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़े एक सवाल पर मंगलवार को कहा था, ‘‘सरकार का समर्थन करना और सरकार को चलाना दो अलग अलग बातें हैं। भाजपा महाराष्ट्र सरकार की आलोचना करना चाहती है तो उसमें दिक्कत नहीं है, लेकिन राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है तो उसमें दिक्कत है। पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पुड्डुचेरी में कांग्रेस की सरकार है, जहां हम अपने हिसाब से फैसला कर सकते हैं, लेकिन महाराष्ट्र में गठबंधन की सरकार है जहां कांग्रेस सबसे छोटा दल है। शिवसेना और राकांपा दो बड़े दल हैं। जैसे हम कांग्रेस शासित राज्यों में फैसला ले सकते है, वैसे हम महाराष्ट्र में नहीं कर सकते।’’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एयरफोर्स चीफ भदौरिया ने सुलूर एयरबेस से तेजस में उड़ान भरी, 18वीं स्क्वॉड्रन ‘फ्लाइंग बुलेट्स’ को शामिल किया
Next Article साइ ने राष्ट्रीय स्टेडियमों में खेल गतिविधियां शुरू, 50 फीसदी सुविधा के साथ खुलेंगे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से अर्हमजी बापना की तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 17, 2026
आध्यात्मिक साधना और सामाजिक चेतना से सराबोर रहा दक्षिण मुंबई का पर्युषण पर्व
social
September 17, 2026
चौरासी लाख जीव योनियों से खमतखामणा का है दिन : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 16, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} आत्म निरीक्षण कर मैत्री की धारा बहाने का सर्वोत्तम पर्व है भगवती संवत्सरी महापर्व एवं क्षमापनाः साध्वी श्री राकेश कुमारी जी
social
September 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?