सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पूर्वांचल : टिड्डीदल के हमले की आशंका से बढ़ी किसानों की मुसीबत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

पूर्वांचल : टिड्डीदल के हमले की आशंका से बढ़ी किसानों की मुसीबत

Last updated: May 25, 2020 9:21 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE
  • योगी सरकार के निर्देश के बाद हरकत में आया कृषि विभाग
  • टिड्डी दल का आकार तीन किमी लम्बा और पांच किमी चौड़ा होता है
  • टिड्डियों को भगाने के लिए बजाएं ढोल- नगाड़े और थाली, फोड़े पटाखे

प्रभुनाथ शुक्ल/भदोही। कोरोना संक्रमण की वजह से लॉकडाउन का खामियाजा भुगत रहे राज्य के किसानों के लिए एक और बुरी ख़बर है। राज्य में टिड्डी दल के हमले की आशंका को देखते हुए योगी सरकार ने कृषि विभाग सतर्क कर दिया। कृषि विभाग के अनुसार राजस्थान से मध्यप्रदेश होते हुए टिड्डी दल राज्य में पहुँच सकता है। टीकमगढ, भरतपुर के साथ झाँसी में टिड्डियों को देखा गया है।राज्य कृषि विभाग ने फसलों की सुरक्षा को देखते हुए जिलों को आवश्य निर्देश और सुरक्षा के इंतजाम करने को कहा है। टिड्डियों के हमले की आशंका से किसानों की नींद उड़ी है। भदोही जिला कृषि विभाग ने किसानों को चेतावनी दिया है कि टिड्डी दल का हमला जिले में हो सकता है।टिड्डी दल राजस्थान के जयपुर और दौसा होते हुए भरतपुर, करौली के रास्ते धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है। कृषि विभाग की इस चेतावनी से किसान परेशान है। क्योंकि टिड्डी का हमला सीधे पत्तेदार फसलों पर होता है। टिड्डी दल के हमले को देश अब तक कई बार झेल चुका है।

टिड्डे हरी पत्तियों की फसल को निगलते हैं
भदोही कृषि विभाग के वैज्ञानिक डा.अजय सिंह ने बताया कि हरे पत्ते पर इसका सीधा हमला होता है। जिसकी वजह से सब्जियों, चारा और दूसरी फसलों को भारी नुकासान हो सकता है। टिड्डी दल में करोड़ों की संख्या में लगभग दो ढाई इंच लंबे कीट होते हैं जो फसलों को कुछ ही घंटों में चट कर जाते हैं। टिड्डी दल जहाँ बैठता है इसकी लम्बाई तीन जबकि चौड़ाई पांच किमी होती है।

एक दल में आठ करोड़ होते हैं टिड्डे
डा. सिंह के अनुसार दुनिया का यह सबसे महाविनाशकारी कीट है। किसानों का सबसे बड़ा दुश्मन है। टिड्डी दल एक बार में 150 किमी की यात्रा तय करता है। एक सामान्य दल में आठ करोड़ टिड्डियां होती है। जबकि विशेष दल में यह 150 मिलियन तक होतीं हैं। एक वर्ग किलोमीटर का झुंड तकरीब 35 हजार लोगों के बराबर का भोजन चट कर जाती हैं। एक वयस्क दो बार में 200 से 250 अंडे देती है। जहाँ रात रूकती हैं वहीं नमी वाली ज़मीन में अंडे देती हैं। 10 से 30 दिन में शिशु बन जाते हैं। ऐसी स्थिति में इन्हें रूकने नहीँ देना चाहिए।

ढोल और थाली बजा कर टिड्डों को भगाएं
किसान टिड्डा दल के हमले से बचने के लिए कुछ तरीके अपना कर अपनी फसलों और इलाकों को सुरक्षित कर सकता है। अजय सिंह के अनुसार खेतों में आग जलाएं। थाली और ढोल- नगाड़े बजाकर आवाज करें। इसके अलावा पटाखे फोड़े। यह सबसे बेहतर विधि है। कीटनाश और रसायनों क्लोरपीरिफॉस ,साइपरमैथरीन, लिंडा इत्यादि का टिड्डी दल के ऊपर छिड़काव किया जा सकता है।  टिड्डी दल शाम को 6 से 7 बजे के आसपास जमीन पर बैठ जाता है और फिर सुबह 8 -9 बजे के करीब उड़ान भरता है अतः इसी अवधि में इनके ऊपर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करके इनको मारा जा सकता है।

झाँसी में टिड्डों को देखा गया
भदोही जिले के किसानों को सतर्क करते हुए उन्होंने बताया है कि टिड्डी दल झाँसी से मध्यप्रदेश के निवाडी एवं टीकमगढ में देखा गया। लगातार यह आगे बढ़ रहा है। किसानों से अपील करते हुए उन्होंने कहा है कि आपके यहाँ टिड्डी दल दिखाई देता है आप बताए गए उपाय से निजात पा सकते हैं। इसकी सूचना आप विभाग भी तत्काल दे सकते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मणिपुर में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.5; गुवाहाटी और असम के कुछ हिस्सों में भी हिली धरती
Next Article बस्ती मेडिकल कॉलेज में तीन कोरोना संदिग्धों की मौत से हड़कंप

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘प्रताप’ के मेकर्स ने एसीपी दलेर सिंह के किरदार में तिग्मांशु धूलिया का फर्स्ट लुक किया जारी
entertainment
October 24, 2026
इंडिया के टॉप 1% में सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुए अनिल कपूर: “अगर मेरा कोई जुड़वां भाई बन सकता है, तो वो सिर्फ सतीश था”
entertainment
October 24, 2026
गद्दी की लड़ाई से दमदार डायलॉग्स तक, ‘मिर्जापुर 2’ के 6 साल पूरे होने पर मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो
entertainment
October 24, 2026
“प्रेमकथा ने मुझे दिखाया कि संजय लीला भंसाली की फिल्म में मैं कैसी दिखूंगी,” बोलीं न्यारा एम. बनर्जी
entertainment
October 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?