सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: लॉकडाउन के बाद फिर से चलने को तैयार दिल्ली मेट्रो
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

लॉकडाउन के बाद फिर से चलने को तैयार दिल्ली मेट्रो

Last updated: May 25, 2020 10:15 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:लॉकडाउन में 60 से अधिक दिनों तक बंद रहने के बाद मेट्रो परिचालन को फिर तैयार है। मगर, अब उसमें आपको भीड़ नहीं दिखेगी। जब मेट्रो का परिचालन शुरू होगा तो एक कोच में अधिकतम 50 लोग ही सफर कर पाएंगे। सबसे लंबी आठ कोच वाली ट्रेन में एक बार में 400 यात्रियों को सफर करने का मौका मिलेगा।

सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) के साथ मेट्रो खड़े होकर सफर की अनुमति देगा। मगर, यात्री को सुनिश्चित करना होगा कि वह एक मीटर के दूरी बनाकर सफर करेंगे। मेट्रो सुरक्षाकर्मियों, सीसीटीवी कैमरे के जरिए लोगों की निगरानी करेगा। इसके अलावा सीट पर बैठने वालों को एक सीट छोड़कर बैठना होगा। मसलन दो यात्रियों के बीच एक सीट खाली रहेगी। मेट्रो ने इसके लिए सीट पर स्टिकर भी लगाएं हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली में चार, छह और आठ कोच वाली ट्रेन चलती है। अगर एक कोच में 50 लोग सफर करेंगे तो चार कोच वाली ट्रेन में 200, छह कोच वाली में 300 और आठ कोच वाली ट्रेन में 400 यात्री एक बार में सफर कर पाएंगे। मेट्रो का कहना है कि अगर कही लगता है ट्रेन में सोशल डिस्टेंसिंग की गुंजाइश है तो यह संख्या थोड़ी ऊपर नीचे भी हो सकती है।

300 ट्रेन रोज लगातीं 5000 से अधिक फेरे

दिल्ली मेट्रो के पास चार, छह और आठ कोच वाली वाली 300 से अधिक मेट्रो ट्रेन सेट है। यह ट्रेन रोज अलग-अलग लाइन पर 5000 से अधिक फेरे लगाती हैं। यह दिल्ली एनसीआर के छह शहरों नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली और बहादुरगढ़ को आपस में जोड़ती हैं।

करोड़ का नुकसान हो चुका है बंदी में

75 फीसदी परिचालन घाटे के साथ चलेगी लॉकडाउन से पहले मेट्रो में रोजाना 28 लाख से अधिक लोग सफर करते थे। परिचालन से ही मेट्रो को रोजाना 10 करोड़ का फायदा होता था। तब आठ कोच वाली मेट्रो में अधिकतम 2500 लोग सफर करते थे। मगर, अब यह संख्या 400 पर पहुंच गई है। ऐसे में मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि परिचालन शुरू होने के बाद भी उनका घाटा जारी रहेगा। पहले ही 60 दिनों से अधिक दिनों की पाबंदी के बाद मेट्रो को 600 करोड़ का नुकसान हो चुका है। मेट्रो का कहना है कि कोरोना के इस समय में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ परिचालन करना जरूरी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 1950 के बाद अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को कोविड-19 से सबसे अधिक नुकसान
Next Article उत्तर प्रदेश : 50 लाख से ज्यादा वृद्धों को मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रहस्य, रोमांच और हॉरर से भरपूर फिल्म ‘झाड़-फूंक’ जिओ हॉटस्टार पर रिलीज, मेकर्स ने जारी किया नया ट्रेलर
entertainment
October 31, 2026
छठ पर्व पर भक्ति का नया रंग लेकर आया ‘छठी मईया बिनती हमार’, प्रियंका सिंह की आवाज में गूंजेगी आस्था
entertainment
October 31, 2026
रॉकी भाई यश के लाडले यथर्व ने सातवें जन्मदिन पर लूटी महफिल! पापा के ‘KGF’ वाले आइकॉनिक पोज को किया कॉपी, क्यूट तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल!
entertainment
October 31, 2026
शाहरुख खान की ‘किंग’ का देशभर के सिनेमाघरों में जलवा, हर तरफ लगे विशाल कटआउट्स!
entertainment
October 31, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?