सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: लॉकडाउन में बड़ी संख्या में गांव लौटे लोगों को क्वारंटाइन करना मुश्किल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

लॉकडाउन में बड़ी संख्या में गांव लौटे लोगों को क्वारंटाइन करना मुश्किल

Last updated: May 24, 2020 9:12 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

बड़ी संख्या में शहरों से पलायन कर गांव तक पहुंच रहे प्रवासी श्रमिकों को क्वारंटाइन कर पाना मुश्किल होता जा रहा है। भीषण गर्मी के चलते इनको बाहर रखा नहीं जा सकता है और गांव में इतने ज्यादा मकान नहीं हैं कि सभी को अलग-अलग रखा जा सके। ऐसे में ब्लॉक या जिला स्तर पर क्वारंटाइन करने पर विचार किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे कई राज्यों में यह समस्या सामने आई है। गांव में पहुंचने पर कुछ लोगों को तो स्कूलों और दूसरे भवनों में रखा जा रहा है, लेकिन अब लगातार श्रमिकों की वापसी हो रही हैं तो दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। ब्लॉक और जिला स्तर पर भी इतने लोगों के लिए व्यवस्था संभव नहीं है।

इन केंद्रों पर खाने-पीने और गर्मी से बचने के उपाय भी नहीं हैं। ऐसे में स्थानीय प्रशासन को अपनी सारी ताकत झोंकने के बाद भी सभी पहुंचे प्रवासी मजदूरों को और जो अभी पहुंचने वाले हैं उनको मौजूदा प्रोटोकॉल के तहत क्वारंटाइन कर पाना मुश्किल होता जा रहा है।

देश में चार करोड़ प्रवासी श्रमिक, 75 लाख घर लौटे

केंद्र ने शनिवार को कहा कि देश भर में करीब चार करोड़ प्रवासी श्रमिक विभिन्न कार्यों में लगे हुए हैं। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद से अब तक उनमें से 75 लाख लोग ट्रेन और बसों से अपने घर लौट चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा रेलवे ने देश के विभिन्न हिस्सों से प्रवासी श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक मई से श्रमिक विशेष ट्रेन चलाई हैं। उन्होंने कहा कि पिछली जनगणना की रिपोर्ट के मुताबिक देश में चार करोड़ प्रवासी श्रमिक हैं। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान अब तक श्रमिक विशेष ट्रेन से 35 लाख प्रवासी श्रमिक गंतव्य तक पहुंच गए हैं, जबकि 40 लाख प्रवासियों ने अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों से यात्रा की। संयुक्त सचिव ने कहा कि 27 मार्च को गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को यह परामर्श भेजा था कि प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे को संवेदनशीलता से लिया जाए।

प्रोटोकॉल तय करें

केंद्र ने राज्यों को अपनी स्थितियों के अनुसार प्रोटोकॉल तय करने को कहा है। लेकिन कुछ मामले ऐसे हैं, जिनमें केंद्र के नियम अपनाने है। अब कई राज्य अपने यहां इन नियमों में बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं, जिससे क्वारंटाइन की अवधि में बदलाव किया जा सके।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article US नेवी ने किया घातक लेजर हथियार का सफल टेस्ट
Next Article कोरोना से दुनिया में अब तक 54.01 लाख संक्रमित और 3.43 लाख मौतें

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इंडिया के टॉप 1% में सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुए अनिल कपूर: “अगर मेरा कोई जुड़वां भाई बन सकता है, तो वो सिर्फ सतीश था”
entertainment
October 24, 2026
गद्दी की लड़ाई से दमदार डायलॉग्स तक, ‘मिर्जापुर 2’ के 6 साल पूरे होने पर मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो
entertainment
October 24, 2026
“प्रेमकथा ने मुझे दिखाया कि संजय लीला भंसाली की फिल्म में मैं कैसी दिखूंगी,” बोलीं न्यारा एम. बनर्जी
entertainment
October 24, 2026
अर्जुन कपूर ने लव रंजन की ‘पहला प्यार दूसरी बार’ की जमकर तारीफ की, कहा- मस्ती और हंसी से भरपूर है फिल्म
entertainment
October 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?