By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: उद्धव सरकार के खिलाफ काले कपड़े पहनकर भाजपा नेताओं का प्रदर्शन, आदित्य ने कहा- कोरोना भूले, राजनीति जारी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtrastate

उद्धव सरकार के खिलाफ काले कपड़े पहनकर भाजपा नेताओं का प्रदर्शन, आदित्य ने कहा- कोरोना भूले, राजनीति जारी

Last updated: May 22, 2020 4:56 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई: महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच भाजपा ने महाविकास अघाड़ी (शिवसेना, कांग्रेस-राकांपा) सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को प्रदेशभर के भाजपा नेता काले कपड़े में ताली और थाली बजाकर विरोध कर रहे हैं। भाजपा की ओर से इसे ‘मेरा आंगन मेरा रणगन (मेरा घर, मेरा युद्ध)- महाराष्ट्र बचाओ’ अभियान का नाम दिया गया है। एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से आह्वान किया गया था कि लोग काला कपड़ा पहनकर बालकनी में आएं और उद्धव सरकार के खिलाफ नारे लगाएं और बैनर दिखाएं। भाजपा का मानना है कि महाविकास अघाड़ी सरकार राज्य में कोरोनावायरस समस्या को संभालने में नाकाम रही है।
नागपुर में भाजपा नेताओं ने हनुमान चालीसा पढ़ा
नागपुर, पुणे और मुंबई समेत राज्य के कई हिस्सों में भाजपा के विधायक, सांसद और कार्यकर्ता प्रदर्शन करते नजर आए। संक्रमणकाल को देखते हुए प्रदर्शन के लिए दोपहर एक बजे तक का समय निर्धारित था। नागपुर में एक जगह तो भाजपा के नेताओं ने हनुमान मंदिर के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ा। नागपुर में सांसद विकास महात्मे सड़क किनारे सीढ़ी पर चढ़कर प्रदर्शन करते दिखे। मुंबई में फडणवीस ने भाजपा कार्यालय के बाहर हाथ में तख्ती लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री विनोद तावड़े भी मौजूद थे। इसी तरह प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने भी हाथों में तख्ती लेकर पुणे में प्रदर्शन किया।
बच्चों की तस्वीर पोस्ट कर आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर किया पलटवार
भाजपा के इस राज्यव्यापी विरोध के बीच पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने अपने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें कुछ बच्चे हाथ में भाजपा का झंडा लिए और काले कपड़े पहने हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ आदित्य ठाकरे ने लिखा है,’बेहद शर्मनाक, राजनीति के लिए भाजपा के लोगों ने बच्चों कड़ी धूप में बाहर खड़ा कर दिया। वह भी बिना मास्क और बिना चेहरे को ढके हुए। हमें उन्हें बचाना है। कोरोना को भूल गए, राजनीति प्यारी है।
शिवसेना ने इसे बताया मजाक
शिवसेना की ओर से प्रवक्ता मनीषा कयांडे ने इसकी आलोचना की। कहा- यह एक महामारी का काल है। सरकार वह सब कुछ कर रही है जो वह कर सकती है। भाजपा चाहती है कि लोग काले मास्क और दुपट्टे पहनें और तख्तियों के साथ अपनी बालकनियों में खड़े हों, क्या यह एक मजाक है?
भाजपा सरकार को अस्थिर करने के एजेंडे से काम कर रही है: कांग्रेस 
कांग्रेस के महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने भाजपा पर हमला बोला। कहा- जब दुनिया अभूतपूर्व संकट के दौर से गुजर रही है, ऐसे समय में भाजपा, सरकार विरोधी भावना को उकसाने का प्रयास कर रही है। थोराट ने कहा- भाजपा सरकार को अस्थिर करना चाहती है। यह उनके एजेंडे में लंबे समय से है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 22 विपक्षी दलों की बैठक में सोनिया ने कहा, लॉकडाउन पर सरकार के पास रणनीति नहीं
Next Article मुक्केबाजी: 60 वर्ष से अधिक उम्र के अधिकारी नहीं जा सकेंगे प्रतियोगिता स्थल पर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बायोपिक करना आसान नहीं था! जानें क्यों फरहान अख्तर ने ‘भाग मिल्खा भाग’ को बताया अपने फिल्मी सफर का सबसे कठिन किरदार
entertainment
April 29, 2026
‘पीस ही असली लग्ज़री है’ अर्जुन कपूर का इमोशनल पोस्ट, बहन के लिए प्यार
entertainment
April 29, 2026
युनिमॅक्स वर्ल्ड ने डोंबिवली ईस्ट में ‘ऑक्सीलक्स लिव्हिंग’ किया लॉन्च, लग्ज़री लिविंग में एक नया बेंचमार्क !
Business Mumbai / Maharshtra
April 29, 2026
डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?