मुंबई:एक्टर सुनील शेट्टी अपने फैन्स को पर्सनल लाइफ के बारे में अपडेट्स देते रहते हैं। वह सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनका मनोरंजन भी करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने 90 के दशक की अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर की है। इस फोटो में उन्हें कलरफुल पैंट्स पहने देखा जा सकता है और हाथों की मसल्स को वह फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं।
फोटो शेयर करते हुए सुनील शेट्टी लिखते हैं कि यह 90 के दशक की फोटो है #ThrowbackThursday। जैसे ही एक्टर ने अपनी यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की फैन्स उनकी बॉडी की तारीफ करने लगे। यहां तक कि बॉलीवुड सेलेब्स भी इसमें पीछे नहीं रहे। समीरा रेड्डी ने लिखा ओह माई गॉड सुपर हॉटी। वहीं, प्रतीक बब्बर ने उनके लिए किंग वाला इमोजी बनाया। इसके अलावा सनी सिंह ने लिखा कि आप ही असली ही-मैन हैं। 100 फीसदी नैचुरल। सच में आप लोगों को इंस्पायर करते हैं।
आपको बता दें कि लॉकडाउन के कारण बॉलीवुड सेलेब्स अपने घरों में कैद हो गए हैं। इस दौरान कई स्टार्स सोशल मीडिया पर खाना पकाते, कपड़े धोते और घर की साफ-सफाई करते नजर आ चुके हैं। सुनील शेट्टी का भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह किचन में खाना पकाते नजर आ रहे थे।
वीडियो में दिखाई दे रहा था कि लॉकडाउन में सुनील शेट्टी किचन के अंदर खाना बना रहे होते हैं। उनकी मदद के लिए दो लोग और मौजूद होते हैं। भले ही सुनील खाना पका रहे होते हैं लेकिन उनकी पत्नी निगरानी बनाए रखती हैं। साथ ही वह उन्हें निर्देश भी देती हैं। लेकिन सुनील नहीं समझ पाते हैं तो वह यह सब देखकर अपना सिर पकड़ लेती हैं।

