सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारतीय खिलाड़ियों को अन्य T-20 लीगों में खेलने की परमिशन पर BCCI ने दिया जवाब
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

भारतीय खिलाड़ियों को अन्य T-20 लीगों में खेलने की परमिशन पर BCCI ने दिया जवाब

Last updated: May 10, 2020 7:21 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई:भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान और बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने शनिवार को कहा था कि बीसीसीआई को गैर-अनुबंधित खिलाड़ियों को विदेशी लीगों में खेलने की अनुमति दे देनी चाहिए, लेकिन बोर्ड के अधिकारियों को लगता है कि यह खिलाड़ियों की विशेषता को बनाए रखने का मामला है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि खिलाड़ियों को अन्य टी-20 लीगों से दूर रखने के पीछे कारण उन्हें विशेष बनाना है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे वजह एक ऐसा सिस्टम बनाने की है जहां गैरअनुबंधित खिलाड़ी को नीलामी में अच्छी खासी रकम मिले।

अधिकारी ने कहा कि आपको यह विचार उन खिलाड़ियों से सुनने को मिल जाएंगे जो संन्यास के करीब हैं और यह काफी स्वाभाविक है। यह उनके विचार हैं। यह विचारों को रखने का मामला है और यह एकदम सही है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के नजरिए से और भारतीय क्रिकेट के हित के नजरिए से देखा जाए तो इसके पीछे विचार इस बात को सुनिश्चित करना है कि गैर-अनुबंधित खिलाड़ियों को आईपीएल नीलामी में अच्छी रकम मिले। विशेषता अहम है।

अधिकारी ने यहां तक कह दिया है कि जिनका आईपीएल में शेयर है उन्हें विदेशी लीगों में निवेश करने से बचना चाहिए। अधिकारी ने बताया, बल्कि अब तो समय आ गया है कि जिन फ्रेंचाइजियों का आईपीएल में स्टेक है उनको अब विदेशी लीगों में निवेश करने के बारे में नहीं सोचना चाहिए क्योंकि आगे जाकर यह कहीं न कहीं शीर्ष अदालत द्वारा प्रस्तावित हितों के टकराव का मुद्दा बन सकता। साथ ही स्थिति ऐसी है कि इस समय विदेशी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के बजाए भारतीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया जाए।

ऐसी खबरें हैं कि आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स इंग्लैंड की नई लीग ‘द हंड्रेड’ में निवेश कर सकती है। रैना ने पठान के साथ इंस्टाग्राम पर बात करते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि बीसीसीआई, आईसीसी और फ्रेंचाइजियों के साथ मिलकर इस बात को लेकर रणनीति बनाएगी कि जो खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम से अनुबंधित नहीं हैं उन्हें बाहर खेलने की मंजूरी दी जाए। कम से कम हमें दो अलग-अलग विदेशी लीगों में खेलने की अनुमति तो मिल ही सकती है। अगर हम विदेशी लीगों में अच्छा कर सके तो यह हमारे लिए अच्छा होगा। काफी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने इन लीगों में खेल कर वापसी की है।

पठान इस सीजन जम्मू एवं कश्मीर टीम के कोच थे। उन्होंने कहा कि जब जम्मू एवं कश्मीर का प्रस्ताव आया तो उनके पास तीन लीगों के प्रस्ताव थे। पठान ने कहा कि जब जम्मू एवं कश्मीर टीम ने मुझसे बात की थी तब मेरे पास तीन लीग के प्रस्ताव थे। मैं पहली टीम का नाम नहीं लूंगा मैंने उन्हें साफ मना कर दिया था। दूसरा प्रस्ताव कैरिबियन प्रीमियर लीग से था। मेरे हाथ में करार था बस मुझे मंजूरी लेनी थी और संन्यास लेना था। तीसरा प्रस्ताव टी-10 लीग से था। मुझे सिर्फ संन्यास की घोषणा करनी थी। मैं उस समय नियमों को समझने के लिए बीसीसीआई के चक्कर लगा रहा था। लेकिन मुझे लगा कि जम्मू एवं कश्मीर क्रिकेट की सेवा करने से बेहतर कुछ नहीं है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तमिलनाडु में शराब की दुकानें खोलने पर रजनीकांत की चेतावनी
Next Article मांः आपसे मिली मुझे एक नारी की पहचान, कैसे चुकाऊं आपका यह एहसान

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अरुणाचल प्रदेश में चीन की PLA के साथ कई स्थानों पर टकराव जारी, ITBP महानिदेशक का बड़ा बयान
national
October 23, 2026
बर्थडे स्पेशल: प्रभास पर बड़ी फिल्मों का दांव क्यों लगाते हैं फिल्ममेकर्स? 
entertainment
October 23, 2026
अगले 30 साल तक विपक्ष की सरकार बनने की संभावना नहीं: अमित शाह
national
October 23, 2026
सोनिया गांधी का संस्मरण 10 नवंबर को होगा जारी
national
October 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?