सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से देश में 62 हजार 916 केस;24 घंटे में 2951 संक्रमित बढ़े
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना से देश में 62 हजार 916 केस;24 घंटे में 2951 संक्रमित बढ़े

Last updated: May 10, 2020 10:51 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:देश में 62 हजार 916 कोरोना संक्रमित हैं। रविवार को राजस्थान में 33 और बिहार में 18 मामले सामने आए। इससे पहले शनिवार को कोरोना के 2951 मरीज बढ़े। यह बीते एक सप्ताह में सबसे कम है। इससे कम 2564 मामले 2 मई को आए थे। कल 1414 मरीज ठीक भी हुए। दूसरी बार एक दिन में इतने ज्यादा मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हुई। इससे पहले 7 मई को 1475 संक्रमित ठीक हुए थे। कल महाराष्ट्र में 1165, गुजरात में 394, मध्यप्रदेश में 116, तमिलनाडु में 526, उत्तरप्रदेश में 159, राजस्थान में 129, पश्चिम बंगाल में 108, पंजाब में 31 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं।

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 62 हजार 939 संक्रमित हैं। 41  हजार 472 का इलाज चल रहा है। 19 हजार 357 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2109 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना से संबंधित अहम अपडेट्स

  • ओडिशा में पुरी रथ यात्रा के लिए रथ बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। 9 दिन चलने वाला यह उत्सव 23 जून से शुरू होगा। जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के अधिकारी अजय जेना के मुताबिक, केंद्र सरकार ने सशर्त इसकी मंजूरी दी है। इस काम में 72 मजदूर लगे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए उन्हें भक्त निवास में ठहराया गया है।
  • लॉकडाउन में रियायत मिलने के बाद असम के गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र घाट से फेरी बोट सर्विस शुरू कर दी गई है। जल परिवहन विभाग के एक कर्मचारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। कोई अगर मास्क लगाए बगैर आता है तो उसे टिकट नहीं दिया जा रहा।
  • दिल्ली के अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान को पुलिस की स्पेशल सेल ने नोटिस भेजा है। उनसे 12 मई तक वह लैपटॉप या मोबाइल फोन जमा करने को कहा गया है, जिससे उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पत्र पोस्ट किया था। जफरुल पर भड़काऊ और देश विरोधी पोस्ट करने का आरोप है।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
04 मई 3656
06 मई 3602
07 मई 3344
08 मई 3563
05 मई 2971

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण

कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेली शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 20228 3800 779
गुजरात 7797 2019 472
दिल्ली 6542 2020 68
तमिलनाडु 6535 1824 44
राजस्थान 3741 2162 106
मध्यप्रदेश 3457 1480 211
उत्तरप्रदेश 3373 1499 74
आंध्रप्रदेश 1930 887 44
पंजाब 1762 157 31
पश्चिम बंगाल 1786 372 171
तेलंगाना 1163 751 30
जम्मू-कश्मीर 836 368 9
कर्नाटक 794 386 30
हरियाणा 675 290 9
बिहार 629 318 5
केरल 506 485 4
ओडिशा 352 68 3
चंडीगढ़ 169 24 2
झारखंड 156 52 3
त्रिपुरा 135 2 0
उत्तराखंड 67 46 1
छत्तीसगढ़ 59 43 0
असम 63 35 2
हिमाचल प्रदेश 52 35 3
लद्दाख 42 18 0
अंडमान-निकोबार 33 33 0
मेघालय 13 10 1
पुडुचेरी 10 8 0
गोवा 7 7 0
मणिपुर 2 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादर एंड नगर हवेली 1 1 0
मिजोरम 1 1 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 62 हजार 939 संक्रमित हैं। 41  हजार 472 का इलाज चल रहा है। 19 हजार 357 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2109 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से दुनिया में 41 लाख संक्रमित;2 लाख 80 हजार 431 की मौत हुई
Next Article अनिरुद्ध थापा ने बताई वजह, क्यों महेंद्र सिंह धोनी हैं उनके फेवरेट क्रिकेटर
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कुर्ला महिला मंडल का टिफिन पर चर्चा एवं सीक्रेट सखी कार्यशाला संपन्न
social
November 19, 2026
अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?