मुंबई:रविवार सुबह कांदिवली (पश्चिम) इलाके में एक घर की दीवार गिर गई है। बताया जा रहा है दीवार ढहने से करीब चार से पांच लोग दीवार के नीचे दब गए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने बताया कि अब तीन लोगों को बचा लिया गया है और राहत-बचाव कार्य जारी है। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है।
बताया जा रहा है कि मकान काफी जर्जर हो चुका था। जर्जर मकान के क्षतिग्रस्त होने के बाद इसमें मौजूद कई लोग मलबे में दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी और पुलिस की टीम पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

