सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: लिपूलेख दर्रे को धारचूला से जोड़ने वाली सड़क पर नेपाल ने जताई आपत्ति, भारत ने किया खारिज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalworld

लिपूलेख दर्रे को धारचूला से जोड़ने वाली सड़क पर नेपाल ने जताई आपत्ति, भारत ने किया खारिज

Last updated: May 10, 2020 9:26 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

काठमांडू:नेपाल ने लिपूलेख दर्रे को उत्तराखंड के धारचूला से जोड़ने वाली रणनीति दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण सर्कुलर लिंक रोड का भारत द्वारा उद्घाटन किए जाने पर शनिवार को आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि यह ”एकतरफा कदम” दोनों देशों के बीच सीमा मुद्दों को सुलझाने के लिए बनी सहमति के खिलाफ है। भारत ने नेपाल की आपत्ति को खारिज करते हुए कहा है कि यह क्षेत्र पूरी तरह भारतीय सीमा के भीतर है।

गौरतलब है कि रणनीतिक और सामरिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण और चीन की सीमा से सटे 17,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित लिपूलेख दर्रा इस सड़क के माध्यम से अब उत्तराखंड के धारचूला से जुड़ जाएगा। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सरकार को ”बहुत खेद” के साथ सूचना प्राप्त हुई है कि लिपूलेख दर्रे को जोड़ने वाली सड़क का उद्घाटन किया गया है। नेपाल इस दर्रे को अपनी सीमा का हिस्सा मानता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को 80 किलोमीटर लंबी इस नई सड़क का उद्घाटन किया। आशा है कि इस सड़क के चालू होने से तिब्बत में कैलाश-मानसरोवर जाने वाले तीर्थयात्रियों को सुविधा होगी। यह तीर्थ लिपूलेख दर्रे से करीब 90 किलोमीटर की दूरी पर है। राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पिथौरागढ़ से वाहनों के पहले काफिले को रवाना किया। उन्होंने कहा कि कैलाश-मानसरोवर जाने वाले यात्री अब तीन सप्ताह के स्थान पर एक सप्ताह मे अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, ”उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले में हाल में उद्घाटन किया गया रोड सेक्शन पूरी तरह भारतीय सीमा में है। रोड कैशाल मानसरोवर यात्रियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले पहले से मौजूद रूट पर ही बनाया गया है।”

उन्होंने कहा कि भारत ने इस सड़क का निर्माण यात्रियों, स्थानीय लोगों और व्यापारियों की सहूलियत के लिए किया है। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सीमा से जुड़े मुद्दों के लिए स्थापित तंत्र है। नेपाल के साथ सीमा का परिसीमन जारी है। भारत सभी मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाने को प्रतिबद्ध है।

परियोजना ‘हीरक’ के मुख्य अभियंता विमल गोस्वामी ने शुक्रवार बताया था कि सामरिक रूप से महत्वपूर्ण इस मार्ग के बन जाने से तवाघाट के पास मांगती शिविर से शुरू होकर व्यास घाटी में गुंजी और सीमा पर भारतीय भूभाग में स्थित भारतीय सुरक्षा चौकियों तक के 80 किलोमीटर से अधिक के दुर्गम हिमालयी क्षेत्र तक पहुंचना सुलभ हो गया है।

गोस्वामी ने बताया कि बूंदी से आगे तक का 51 किलोमीटर लंबा और तवाघाट से लेकर लखनपुर तक का 23 किलोमीटर का हिस्सा बहुत पहले ही निर्मित हो चुका था लेकिन लखनपुर और बूंदी के बीच का हिस्सा बहुत कठिन था और उस चुनौती को पूरा करने में काफी समय लग गया।

इस संपर्क मार्ग के उद्घाटन पर आपत्ति जताते हुए नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा, ”यह एकतरफा कदम दोनों देशों के बीच प्रधानमंत्रियों के स्तर पर सीमा मुद्दों को सुलझाने के लिए बनी सहमति के खिलाफ है। सहमति बनी थी कि सीमा मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाया जाएगा।

लिपूलेख नेपाल-भारत के बीच कालापानी के पास एकदम पश्चिमी बिंदू है। भारत और नेपाल दोनों ही दावा करते हैं कि कालापानी उनके देश का अभिन्न अंग है। भारत का कहना है कि वह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले का हिस्सा है जबकि नेपाल उसे धारचूला जिले का हिस्सा बताता है।

मंत्रालय ने कहा, ”नेपाल सरकार हमेशा कहती रही है कि 1816 की सुगौली की संधि के मुताबिक काली (महाकाली) नदी के पूर्व में स्थित सारी जमीन, लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपूलेख नेपाल के हिस्से में जाएगी।” उसने कहा, ”नेपाल सरकार ने इसे अतीत में भी कई बार दोहराया है और हाल ही में 20 नवंबर, 2019 को भारत सरकार द्वारा जारी नए राजनीतिक नक्शे के जवाब में उसे लिखे कूटनीतिक नोट के जरिए भी कहा था।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आखिर चीन ने माना, हेल्थकेयर सिस्टम में हैं खामियां, कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव से खुली पोल
Next Article कांदिवली इलाके में घर की दीवार गिरी, मलबे में 5 लोग दबे
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कुर्ला महिला मंडल का टिफिन पर चर्चा एवं सीक्रेट सखी कार्यशाला संपन्न
social
November 19, 2026
अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?