सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: देश में कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 29.36% हुआ, अस्पताल में भर्ती हुए हर 3 में से 1 मरीज हो चुका ठीक: स्वास्थ्य मंत्रालय
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

देश में कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 29.36% हुआ, अस्पताल में भर्ती हुए हर 3 में से 1 मरीज हो चुका ठीक: स्वास्थ्य मंत्रालय

Last updated: May 8, 2020 5:13 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, हालांकि रिकवरी रेट में लगातार हो रही वृद्धि से उम्मीद की किरण भी दिख रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि 24 घंटों में 1273 मरीज ठीक हुए हैं और अब तक 16,540 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि 37,916 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसके साथ ही अब कोरोना रिकवरी रेट 29.36 पर्सेंट हो चुका है। यानी हॉस्पिटल में भर्ती हुए हर तीन में से 1 मरीज अब ठीक हो चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि 24 घंटे में देश में 3390 केस सामने आए और इसके साथ देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 56342 हो गई है। इनमें से 16540 लोग ठीक हुए हैं तो 1886 मरीजों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कल तक के एक्टिव कोरोना मरीजों की स्थिति की बात करें तो 3.2 फीसदी ऑक्सीजन सपोर्ट ले रहे हैं, 4.7 फीसदी मरीज आईसीयू में हैं और 1.1 पर्सेंट वेंटिलेटर पर हैं।

359 जिलों में कोरोना पर लगाम
लव अग्रवाल ने बताया कि देश में 216 ऐसे जिले हैं जहां अभी तक कोरोना का कोई केस सामने नहीं आया है। 42 जिलों में 28 दिनों से कोई केस नहीं मिला तो 29 जिलों में 21 दिन से कोई केस नहीं आया है। 26 जिलों में 14 दिनों कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला तो 46 ऐसे जिले जहां 7 दिन से कोई केस नहीं है।

जून जुलाई में पीक पर होंगे केस?
कोरोना वायरस केसों के जून-जुलाई में पीक पर पहुंचने के एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया के दावे को लेकर पूछे गए सवाल पर स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने कहा, ”यदि हम आवश्यक दिशा-निर्देश का पालन करें तो हो सकता है हम पीक पर ना जाएं, लेकिन यदि इनका पालन ना किया जाए तो केसों में तेजी की संभावना बनी रहती है।”

कोरोना के संग जीना सीखना होगा
लव अग्रवाल ने कहा कि जब हम प्रतिबंधों में छूट की बात कर रहे हैं, श्रमिकों की वापसी की बात कर रहे हैं, हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौती है, हमें यह भी समझना होगा कि हमें इस वायरस के साथ जीना सीखना होगा। इसके लिए हमें गाइलाइंस को व्यवहार में बदलाव के रूप में स्वीकार करना होगा। इसके लिए समुदाय के स्तर पर सहयोग की जरूरत है। सभी जिलों में हमें व्यवहार में बदलाव लाना होगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article वुहान की तरह मुंबई में बन रहा है हजार बेड का कोरोना हॉस्पिटल, महज 15 दिन में होगा तैयार
Next Article महिला ने बेटी के साथ मिलकर पति को जिंदा जला दिया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026
नारी में त्याग, शक्ति और संतुलन का समन्वय जरूरी : डॉ. समकित मुनिजी
social
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?