सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 242 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी आया 9200 के नीचे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

242 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी आया 9200 के नीचे

Last updated: May 7, 2020 5:07 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई: देश में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने और अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंता में गुरुवार को घरेलु शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला और लाल निशान पर ही बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 242.37 अंकों की गिरावट के बाद 31,443.38 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी भी 71.85 अंकों के नुकसान के साथ 9,199.05 के स्तर पर बंद हुआ।आज सुबह सेंसेक्स  8 अंकों के नुकसान के साथ 31677.69 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी लाल निशान के साथ  9,234.05 के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजर खुलते ही करीब सेंसेक्स 300 अंक नीचे गिर गया। बुधवार को सेंसेक्स 232 अंक चढ़कर बंद हुआ था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 65.30 अंक यानी 0.71 प्रतिशत बढ़कर 9,270.90 अंक पर बंद हुआ था।

मांग बढ़ने से सोना वायदा भाव चढ़ा

हाजिर बाजार में सोने की बढ़ी मांग के बीच सटोरियों के अपने सौदे बढ़ाने से गुरुवार को सोना अगस्त वायदा भाव 56 रुपये तक चढ़ गया। एमसीएक्स पर जून डिलिवरी सौदों में सोना वायदा भाव 44 रुपये यानी 0.1 प्रतिशत बढ़कर 45,415 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसके लिए 13,626 लॉट का कारोबार हुआ।   इसी तरह 6,712 लॉट के अगस्त डिलिवरी सौदों में यह भाव 56 रुपये यानी 0.12 प्रतिशत चढ़कर 45,651 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,691.20 डॉलर प्रति औंस रहा।

हाजिर मांग से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चे तेल की कीमत 26 रुपये की तेजी के साथ 1,827 रुपये प्रति बैरल हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई डिलिवरी वाले कच्चे तेल की कीमत 26 रुपये यानी 1.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,827 रुपये प्रति बैरल हो गई। इसमें 6,782 लॉट के लिए कारोबार हुआ।  कच्चा तेल के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 14 रुपये यानी 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,970 रुपये प्रति बैरल हो गई। इसमें 1,183 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी आई। हालांकि वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) कच्चा तेल का भाव 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23.87 डालर प्रति बैरल रह गया और ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.91 प्रतिशत घटकर 29.45 डॉलर प्रति बैरल रह गई।

10: 09 बजे: आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने 22.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ मार्च तिमाही में 3,154 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। एचसीएल ने एक नियामकीय फाइलिंग में कहा कि जनवरी-मार्च 2019 की तिमाही में कंपनी ने 2,568 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। वहीं समीक्षाधीन तिमाही में इसका राजस्व 16.3 प्रतिशत बढ़कर 18,590 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 15,990 करोड़ रुपये था वित्त वर्ष 20 के लिए एचसीएल टेक का समेकित शुद्ध लाभ 9.3 प्रतिशत बढ़कर 11,062 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि राजस्व पिछले वित्तीय वर्ष से 17 प्रतिशत बढ़कर 70,678 करोड़ रुपये हो गया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article वापस आए सभी श्रमिकों को रोजगार देने की व्यवस्था होगी:योगी आदित्यनाथ
Next Article चीन के खिलाफ भारत के बाद अब अमेरिका ने उठाया बड़ा कदम

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मनीष मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग, आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप पर लामबंद हुए कांग्रेसी
state
October 23, 2026
25 अक्टूबर को शाम 7 बजे, हर घर धुरंधर! रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का पहली बार फ्रीडिश दर्शकों के लिए स्टार उत्सव मूवीज़, कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स पर प्रीमियर
entertainment Mumbai / Maharshtra
October 23, 2026
अरुणाचल प्रदेश में चीन की PLA के साथ कई स्थानों पर टकराव जारी, ITBP महानिदेशक का बड़ा बयान
national
October 23, 2026
बर्थडे स्पेशल: प्रभास पर बड़ी फिल्मों का दांव क्यों लगाते हैं फिल्ममेकर्स? 
entertainment
October 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?