By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आशीष नेहरा ने ऋषभ पंत के साथ खराब व्यवहार करने के लिए टीम प्रबंधन को आड़े हाथों लिया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

आशीष नेहरा ने ऋषभ पंत के साथ खराब व्यवहार करने के लिए टीम प्रबंधन को आड़े हाथों लिया

Last updated: May 6, 2020 6:21 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई:टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ खराब व्यवहार करने के लिए टीम प्रबंधन को आड़े हाथों लिया है। हाल ही में क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा से बातचीत में उन्होंने पंत के डाउनफॉल पर कहा कि टीम प्रबंधन को उन पर भरोसा दिखाना चाहिए था। जब पंत का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उदय हुआ तो उन्हें लीजेंडरी महेंद्र सिंह धोनी के रिप्लेसमेंट के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन अब वह खिलाड़ियों को पानी पिला रहा है।

ऋषभ पंत के भारतीय क्रिकेट टीम में आने के बाद उन्हें धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा था। पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भी कई बार यह बात की थी कि वह धोनी की जगह ऋषभ पंत को तैयार कर रहे हैं और धोनी भी ऐसा ही चाहते हैं। लेकिन यह बल्लेबाज टीम में अपनी जगह स्थाई करने में असफल रहा। उन्हें भरपूर मौके भी दिए गई। उनकी खराब परफॉर्मेंस को देखते हुए उन्हें टीम से ड्रॉप करके पिछले कुछ वक्त में  केएल राहुल को विकेटकीपिंग का मौका  दिया गया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में चोटिल ऋषभ पंत की जगह जब राहुल को मौका मिला तो उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठाया। इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे पर ऋषभ पंत को बिठाकर राहुल को ही विकेटकीपिंग की कमान सौंपी गई। उन्होंने भी न्यूजीलैंड में भी शानदार परफॉर्मेंस से सबको प्रभावित किया।

आशीष नेहरा ने कहा, ”टीम प्रबंधन को युवा खिलाड़ियों को समर्थन देना चाहिए। जिस तरह से न्यूजीलैंड में 5 टी-20, 3 वनडे और दो टेस्ट मैचों में ऋषभ पंत को एक भी मौका नहीं मिला यह बहुत खराब था। वह दूसरे खिलाड़ियों को पानी पिलाते दिखाई दिए। ऐसे में वह कैसे धोनी का रिप्लेसमेंट बन पाएंगे।”

उन्होंने कहा, ”बहुत से प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन इन्हें टीम प्रबंधन का लंबे समय तक सहयोग और समर्थन मिलना जरूरी है। आज जब वनडे में हम नंबर 5 और 6 की बात करते हैं, तो हम निश्चित नहीं होते। केएल राहुल नंबर 5 पर खेल रहे हैं। पंत जिन्हें धोनी का विकल्प माना जा रहा था, वह पानी पिला रहा है।”

उन्होंने कहा, ”मैं जानता हूं कि उन्हें मौके मिले जिन्हें उसने गंवा दिया, लेकिन आपने 22-23साल के इस युवा खिलाड़ी को इसलिए टीम में बनाए रखा है क्योंकि उसमें प्रतिभा है।” बता दें कि ऋषभ पंत ने अब तक 13 टेस्ट, 16 वनडे और 28 टी-20 खेले हैं और इनमें क्रमशः 814, 374 और 410 रन बनाए हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कुलभूषण जाधव मामले में पाक के संपर्क में भारत
Next Article बॉडी को रिफ्रेश ही नहीं शुगर और मोटापे को भी रखती है दूर लहसुन की चाय

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘ पेड्डी’ के लिए राम चरण को मिल रही नेशनल अवॉर्ड की मांग, फैंस ने की जमकर तारीफ
entertainment
June 4, 2026
पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ काकरोच का पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे किसान
state
June 4, 2026
स्वयं – वी कनेक्ट की चौथी बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर हुआ विशेष प्रशिक्षण
social
June 4, 2026
तेरापंथी सभा मुंबई का अधिवेशन संपन्न, सुरेंद्र कोठारी निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष
social
June 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?