पंकज श्रीवास्तव/पटना। लॉकडाउन में इंसानी गतिविधिया लगभग शून्य हैं। पशु-पक्षी के लिए ये माहौल बेहद सुकूनदायक माना जा रहा है क्योंकि ग्रामीण इलाकों में तो खैर पशु-पक्षी घूम ही रहे हैं शहरों के व्यस्ततम कॉलोनियों में भी पशु-पक्षियों के आजाद घूमने की खबरें पिछले दिनों से आ रही हैं। अपनी मस्ती में ये पशु-पक्षी इंसानी बस्तियों के करीब आ जा रहें हैं, क्योंकि कोरोना वायरस के चलते इन दिनों इंसान अपने घरों में दुबका है, जबकि ये आजाद घूम रहे हैं। लेकिन अब यह आजादी इनके लिए घातक साबित होता जा रहा है। क्योंकि बिहार की एक खबर, इन खबरों की खुशियों पर ब्रेक लगाती है।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के अनुसार, कल यानि 2 मई को ऐसा ही वाकया राजधानी पटना से सटे बिहटा में दिखा। कटेसर गांव में लोगों ने एक स्कॉर्पियो 01 डीडी 9292 नंबर को घेर लिया। जिस पर हिरण की दुर्लभ प्रजाति ‘ब्लैक बक’ को रखा गया था। जागरूक ग्रामीणों ने तुरन्त इस स्कॉर्पियो गाड़ी को घेरा। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। नतीजा पुलिस और डीएफओ हरकत में आये। मामला तुरन्त दर्ज किया और मौके पर डीएफओ रुचि सिंह भी मौजूद रहीं। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि यह मामला तस्करी का था। तस्करों से विस्तृत पुछताछ के लिए पुलिस पटना लाया गया। सकॉर्पियो गाड़ी मनेर नगर उपाध्यक्ष फरीद हुसैन उर्फ गुड्डू खान की है। चालक मनेर के ही चार हजार मुहल्ला निवासी मोहम्मद सलीम और पतीला गांव का रहने वाला कपिल राय है।
वायरल वीडियोः हिरण की दुर्लभ प्रजाति ‘ब्लैक बक’ की तस्करी करने वालों को ग्रामीणों ने पकड़ा

