नालासोपारा। जन सहाय्य फाउंडेशन, मावला प्रतिष्ठान महाराष्ट्र राज्य और छेडा रोड उत्सव मंडल के सौजन्य से नालासोपारा पश्चिम के विभिन्न क्षेत्र मे में जरूरतमंदो को राशन वितरण किया गया। जिसमे नालासोपारा के १०० जरूरतमंद परिवारों के बीच चावल, आटा, दाल, शक्कर, चायपत्ती , मिर्च पावडर हलदि नमक बिस्किट , आदि का वितरण किया। कोरोना वायरस महामारी और लोकडाउन को देखते हुए अभी कई सामाजिक कार्यकर्ता भी लोगों को मदद दिला रहे हैं।इस स्थित जन सहाय्य फाउंडेशन, मावला प्रतिष्ठान महाराष्ट्र राज्य और छेडा रोड उत्सव मंडल संस्था द्वारा कई जरुरतमंद परिवारोंका चयन कर उन्हें सूखा राशन वितरण कर रही है।संस्था के कार्यक्रम में मावळा प्रतिष्ठान के सरचिटणीस रमाकांत बने, जिल्हाध्यक्ष शशांक तांडेल ने बताया पारिवारिक और आर्थिक स्थिति को देखते हुए सूखा राशन का वितरण किया जा रहा है। इस कार्यमें स्थानिय कार्यकर्ता सचिन चव्हाण, सिद्धेश भणगे, रवि जैन, नौशाद कसार साथहि जन सहाय्य फाउंडेशन के स्वप्निल बने, अजय तिवारी, अनुप तिवारी, अनिकेत पाटील, निखिल शिंगरे, रोनित कुडाळकर, गौरव गुप्ता, जित सोलंकि का सहयोग रहा है।
संस्था कि ओर से कोरोना महामारी एवं लोकडाउन का पालन करने के लिए जागरूक करने का कार्य चल रहा हैं। अंत मे सरचिटणीस रमाकांत बने ने इस सामाजिक कार्य के लिए पालघर जिल्हाध्यक्ष शशांक तांडेल को धन्यवाद दिये।
कोरोना महामारी के चलते लाॅकडाऊन में जरूरतमंद के बीच राशन का किया वितरण

