By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से देश में अब तक 37 हजार 257 केस;सीआरपीएफ के 68 जवान और पॉजिटिव मिले
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना से देश में अब तक 37 हजार 257 केस;सीआरपीएफ के 68 जवान और पॉजिटिव मिले

Last updated: May 2, 2020 10:21 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:पूर्व दिल्ली की एक सीआरपीएफ बटालियन में 68 जवान और कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब तक इस बटालियन के 122 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से एक ठीक हो चुका है।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 हजार 257 हो गई है। 10 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 1008 मरीज बढ़े। इसके अलावा गुजरात में 326, दिल्ली में 223, पंजाब में 105, राजस्थान में 82, तमिलनाडु में 203, बिहार में 41 समेत 2391 से ज्यादा रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमित 37 हजार 336 हैं। 26 हजार 167 का इलाज चल रहा है। 9950 ठीक हो चुके हैं और 1218 की मौत हो चुकी है।

मजदूर स्पेशल 6 ट्रेन चलाई गईं

लॉकडाउन के बीच दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों, छात्रों और अन्य लोगों के लिए 24 घंटे में 6 स्पेशल ट्रेन चलाई गईं। पहली ट्रेन गुरुवार तड़के तेलंगाना के लिंगमपल्ली से झारखंड के हटिया के लिए चली थी। यह देर रात हटिया पहुंच गई। इसके अलावा बाकी 5 ट्रेन हैं जयपुर (राजस्थान) से पटना (बिहार), काेटा (राजस्थान) से हटिया (झारखंड), नासिक (महाराष्ट्र) से लखनऊ (उत्तरप्रदेश), नासिक (महाराष्ट्र) से भाेपाल (मध्यप्रदेश), लिंगम्पल्ली (तेलंगाना) से हटिया (झारखंड) और अलुवा (केरल) से भुवनेश्वर (ओडिशा)।

कोरोना से संबंधित अहम अपडेट 

  • दिल्ली में कोरोना संक्रमण से प्रभावित चार रेड जोन को लिस्ट से हटा दिया गया है। अब यहां 97 रेड जोन हैं।
  • महाराष्ट्र के पुणे में 68 साल की कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। उन्हें सांस संबंधी बीमारी पहले से ही थी।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
01 मई 2391
28 अप्रैल 1902
25 अप्रैल 1835
29 अप्रैल 1702
23 अप्रैल 1667

26 राज्य, 6 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 6 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 11,506 1879 486
गुजरात 4721 736 236
दिल्ली 3738 1167 61
मध्यप्रदेश 2715 524 145
राजस्थान 2666 1116 62
तमिलनाडु 2526 1312 28
उत्तरप्रदेश 2328 654 42
आंध्रप्रदेश 1463 464 33
तेलंगाना 1044 464 28
पश्चिम बंगाल 795 139 33
जम्मू-कश्मीर 639 247 8
कर्नाटक 589 251 22
केरल 498 392 4
पंजाब 585 108 20
हरियाणा 357 241 4
बिहार 466 84 3
ओडिशा 149 55 1
झारखंड 113 21 3
उत्तराखंड 57 37 0
हिमाचल प्रदेश 40 28 2
असम 43 33 1
छत्तीसगढ़ 43 36 0
चंडीगढ़ 88 18 0
अंडमान-निकोबार 33 16 0
लद्दाख 22 17 0
मेघालय 12 8 1
पुडुचेरी 8 5 1
गोवा 7 7 0
मणिपुर 2 2 0
त्रिपुरा 2 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
मिजोरम 1 1 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमित 37 हजार 336 हैं। 26 हजार 167 का इलाज चल रहा है। 9950 ठीक हो चुके हैं और 1218 की मौत हो चुकी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ट्रेन से जाने वाले मजदूरों को नहीं खरीदना होगा टिकट, राज्य सरकारों से होगी वसूली
Next Article योगी सरकार ने 30 लाख श्रमिकों के खाते में भेजे एक-एक हजार रुपये

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?