By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: ऑस्ट्रेलिया बना नंबर-1, भारत तीसरे नंबर पर खिसका
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: ऑस्ट्रेलिया बना नंबर-1, भारत तीसरे नंबर पर खिसका

Last updated: May 1, 2020 1:07 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

दुबई:आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया का पहला स्थान छिन गया है। शुक्रवार को आईसीसी की ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग में भारत को हटाकर ऑस्ट्रेलिया नंबर-1 टीम बन गई है। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम खिसककर तीसरे पायदान पर आ गई है। आईसीसी रैंकिंग नियम के मुताबिक 2016-17 के रिकॉर्ड को सालाना अपडेट में हटाने के बाद रैंकिंग में यह बदलाव देखने को मिला है। अक्टूबर 2016 के बाद यह पहला मौका है, जब टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान से नीचे खिसकी है।

अच्छी खबर यह है कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट टेबल में हालांकि टीम इंडिया नंबर-1 टीम बनी हुई है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 9 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें सभी टीमें छह टेस्ट सीरीज खेलेंगी और इसके बाद प्वॉइंट टेबल के आधार पर टॉप-2 टीमों के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर फाइनल टेस्ट मैच खेला जाएगा।

2016-17 में टीम इंडिया ने 12 टेस्ट मैच जीते थे, जबकि महज एक में हार का सामना करना पड़ा था। आईसीसी ने एक बयान में बताया कि 2016-17 के रिकॉर्ड्स हटाने की वजह से रैंकिंग में ये बदलाव देखने को मिले हैं। उस दौरान विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सभी पांच टेस्ट सीरीज जीती थीं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज भी शामिल थी। उस दौरान ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था।

रैंकिंग के लेटेस्ट अपडेट में मई 2019 से खेले गए टेस्ट मैचों को 100 परसेंट और उससे पहले के दो साल के टेस्ट मैचों को 50 परसेंट काउंट किया गया है। इसके बाद से ऑस्ट्रेलिया टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भी टॉप पर पहुंच गया है। यह पहला मौका है जब ऑस्ट्रेलिया टी20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंचा है, जबकि इंग्लैंड क्रिकेट टीम वनडे इंटरनेशनल में टॉप पर बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के खाते में अब 116 प्वॉइंट्स हैं, न्यूजीलैंड 115 प्वॉइंट्स के साथ दूसरे और टीम इंडिया 114 प्वॉइंट्स के साथ टेस्ट रैंकिंग में तीसरे पायदान पर है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ओलंपिक में 10 मीटर राइफल शूटिंग में हिस्सा लेने चाहते हैं क्रिकेटर मनोज तिवारी
Next Article कार्तिक आर्यन की ‘लव आज कल’ ओटीटी प्लेटफ्रार्म पर हो रही है ट्रैंड

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सच जान चुके युवाओं को डराया-धमकाया नहीं जा सकता : खरगे-राहुल
national
August 1, 2026
आचार्य श्री भिक्षु स्वामी के त्रिशताब्दी समापन समारोह के अवसर पर श्री हरी बाग हॉल के प्रांगण में भव्य भिक्षु भक्ति का आयोजन
social
August 1, 2026
इश्कनामा और नसीमा को मिले बेशुमार प्यार पर शहनाज़ गिल बोलीं, “दिल से शुक्रिया”
entertainment
August 1, 2026
दक्षिण मुंबई में युवाचार्य अभिनंदना समारोह का आयोजन
social
July 31, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?