By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 162 रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

162 रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

Last updated: May 1, 2020 12:30 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:लगातार तीसरी बार एलपीजी सिलेंडर की कीमत कटौती की गई है। मई महीने में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 162.50 की कटौती की गई है। तेल विपणन कंपनियां हर महीने की एक तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती है। इस कटौती के बाद दिल्ली में  14.2 किलोग्राम के गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 744 रुपये से घटाकर 581.50 हो गई है।

मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 579 हो गई है, जबकि पहले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 714.50 थी। कोलकाता में सिलेंडर की कीमत में 190 रुपये की कटौती हुई है। अब यहां एक सिलेंडर 584.50 का हो गया है। वहीं चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 569.50 रुपये हो गई है। एलपीजी सिलेंडर की दरें हर महीने के पहले दिन बदली की जाती हैं, पिछले दो महीनों से कीमतों में कटौती हो रही है जबकि पिछले साल अगस्त से कीमतें बढ़ रही थीं।

25 मार्च से शुरू हुए कोरोना लॉकडाउन के बाद से देश के अधिकांश हिस्सों में एलपीजी सिलेंडरों की खरीद को लेकर घबराहट देखी गई है। खुदरा विक्रेता इस बात पर जोर दे रहे हैं कि देश में एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और स्थानीय मांग को पूरा करने के लिए गैस का पर्याप्त भंडार है।

भारत के सबसे बड़े ईंधन रिटेलर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड (IOC) ने कहा कि उसने अप्रैल में बिक्री में 20% की वृद्धि दर्ज की है। भारत में एलपीजी सिलेंडरों की कीमत मुख्य रूप से दो कारकों पर निर्भर है – एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय कीमतें, अमेरिकी डॉलर और रुपये की विनिमय दर।

हर घर को एक साल में सब्सिडी वाली दरों पर 14.2 किलो के 12 सिलेंडर दिए जाते हैं। इससे आगे अगर कोई भी गैस सिलेंडर लेता है तो उसे बाजार कीमत पर खरीदना होता है। PAHAL (एलपीजी के प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) योजना के तहत, उपभोक्ताओं को सब्सिडी दर पर एलपीजी सिलेंडर मिलता है।

जानें किस राज्य में कितना सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर

शहर   मई में दाम अप्रैल में दाम
दिल्ली 581.50 744
कोलकाता 584.50 744.50
मुंबई 579 714.50
चेन्नई 569.50 761.50
गुरुग्राम 588.50 750
नोएडा 585.50 739.50
बेंगलुरु 585 744
भुवनेश्वर 592.50 744.50
चंडीगढ़ 583 758.50
हैदराबाद 589.50 796.50
जयपुर 583 731
लखनऊ 581 779
पटना 621 835

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चुनाव आयोग का फैसला, 27 मई से पहले होंगे महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव
Next Article फीफा विश्व कप 2022 का एंबेसडर कोरोना वायरस से हुआ संक्रमित

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

ओसवाल स्कूल में अणुव्रत प्रबोधन के तहत ड्राइंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन
social
August 2, 2026
विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म गवर्नर ने प्राइम वीडियो रेंट चार्ट में हासिल किया नंबर 1 स्थान, हॉलीवुड फिल्म ऑब्सेशन को छोड़ा पीछे
entertainment
August 2, 2026
टाइगर श्रॉफ और रेमो डिसूजा की अगली एक्शन एंटरटेनर में हुई पश्मीना रोशन की एंट्री
entertainment
August 2, 2026
कुब्रा सैत ने पर्वतारोही निर्मल “निम्स” पुर्जा को दी भावुक श्रद्धांजलि: “हमने सच में अपना एक साथी खो दिया है”
entertainment
August 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?