By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक 32.19 लाख संक्रमित और 2.28 लाख मौतें;संक्रमण से 10 लाख मरीज ठीक हुए
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक 32.19 लाख संक्रमित और 2.28 लाख मौतें;संक्रमण से 10 लाख मरीज ठीक हुए

Last updated: April 30, 2020 11:02 am
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 32 लाख 19 हजार 424 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 28 हजार 197 की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लाख लाख 293 ठीक हो चुके हैं। अमेरिका में सबसे ज्यादा 10 लाख 64 हजार 194 संक्रमित हैं, जिसमें एक लाख 47 हजार 411 ठीक हो चुके हैं। वहीं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) की शुरुआती जांच में रेमडेसिविर ड्रग के ट्रायल का पॉजिटिव रिजल्ट आया है। इससे प्लासीबो दवाई दिए जाने वाल मरीजों की तुलना में 31% ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं।
इसका ट्रायल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीज (एनआईएआईडी) ने किया है। यह संस्था एनआईएच के अंतगर्त ही आता है। रिसर्चर्स का कहना है कि जितने लोगों को रेमडेसिविर दी गई उनमें 8% लोग नहीं बचाए जा सके। वहीं जिन्हें प्लेसीबो दी गई, उनमें 11% मरीज नहीं बचे। डॉक्टर्स का कहना है कि अभी रेमडेसिविर संक्रमण के इलाज में कितना कारगर है, इसकी अभी और पुष्टि की जानी है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 10,64,194 61,656 1,47,411
स्पेन 2,36,899 24,275 1,32,929
इटली 2,03,591 27,682 71,252
फ्रांस 1,66,420 24,087 48,228
ब्रिटेन 165,221 26,097 उपलब्ध नहीं
जर्मनी 1,61,539 6,467 1,20,400
तुर्की 1,17,589 3,081 44,022
रूस 99,399 972 10,286
ईरान 93,657 5,957 73,791
चीन 82,862 4,633 77,610

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

70 लाख महिलाओं को अनचाहा गर्भ धारण करना पड़ सकता है: यूएन

युनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड ने मंगलवार को कहा कि अगर दुनियाभर के देशों में 6 महीने से ज्यादा समय तक लॉकडाउन रहा तो 70 लाख महिलाओं को अनचाहे गर्भ धारण करने पड़ सकते हैं। लॉकडाउन की स्थिति में 114 निम्न और मध्यम आय वाले देशों में 4.7 करोड़ से ज्यादा महिलाएं गर्भ निरोधक का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगी। संगठन ने कहा कि इसके अलावा 2020 से 2030 के बीच 1.3 करोड़ बाल विवाह होने की संभावना है।

अमेरिका: 24 घंटे में 2500 से ज्यादा मौतें
अमेरिका में 24 घंटे में 2502 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 61 हजार 656 जान जा चुकी है। यहां न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी राज्य बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में तीन लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 22 हजार से ज्यादा मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक कोरोना संक्रमण के एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि छह हजार से अधिक लोगों ने जान गंवाई है। सीएसएसई के मुताबिक मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस, कैलिफोर्निया और पेंसिल्वेनिया ऐसे राज्य हैं जहां अब तक 40 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं।

अमेरिका में कोरोना पर सरकारी खर्च की निगरानी समिति करेगी 
अमेरिका में संक्रमण से निपटने के लिए खर्च की जा रही राशि की निगरानी एक समिति करेगी। कांग्रेस के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने इसका गठन किया है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। पेलोसी ने कहा, “हमने वायरस को लेकर एक समिति का गठन किया है जो सरकारी खर्च की निगरानी करेगी ताकि अपव्यय और भ्रष्टाचार से बचा जा सके। समिति यह भी सुनिश्चित करेगी कि विज्ञान और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह के बाद ही किसी प्रकार का खर्च किया जाए।” कांग्रेस सदस्य जिम क्लाइबर्न को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इसमें डेमोक्रेटिक पार्टी के छह सदस्य भी शामिल हैं। इसके अलावा इस समिति में रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा।

इटली: 27,682 मौतें
इटली में 27 हजार 682 लोगों की मौत हो गई है। संक्रमण का आंकड़ा दो लाख से ज्यादा हो गया है। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मौतें यही हुई हैं। इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने बुधवार को बताया कि 24 घंटों के दौरान 323 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार की तुलना में बुधवार को मृतकों की संख्या में कमी आई है। देश में 10 मार्च से लागू लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा दिया गया है। इस बीच कुछ जरूरी चीजों की दुकानों को खोलने की छूट दी गई है। इटली में 21 फरवरी को पहला मामला सामने आया था। लोम्बार्डी प्रांत महामारी से गंभीर रूप से प्रभावित है। इटली चार मई से लॉकडाउन में ढील देने की योजना बना रहा है।

इजरायल: 15834 संक्रमित
महामारी का प्रकोप इजरायल में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यहां 24 घंटे में संक्रमण के 106 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15834 हो गई है। यहां एक दिन में संक्रमण से पांच लोगों की मौत हुई है। महामारी से अब तक 215 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में तीन मई से चरणबद्ध तरीके से राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली को शुरू किया जाएगा। पहले चरण में किंडरगार्टन और तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूली कक्षाओं को शुरू किया जाएगा। कक्षाएं छोटे-छोटे समूहों में आयोजित की जाएंगी। इस दौरान साफ-सफाई के अलावा बच्चों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान दिया जाएगा।

तुर्की: 3 हजार से ज्यादा मौतें
तुर्की में अब तक तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 24 घंटे में 2936 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 89 लोगों की मौत हुई है। देश में संक्रमितों की संख्या एक लाख 17 हजार 589 हो गई है। संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के कारण तुर्की की राष्ट्रीय विमान सेवा कंपनी टर्किश एयरलाइंस ने 28 मई तक के लिए अपनी सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को स्थगित करने की घोषणा की है। यहां संक्रमण का पहला मामला 11 मार्च को सामने आया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राहुल से बोले रघुराम राजन- गरीबों की मदद के लिए 65 हजार करोड़ रुपये की होगी जरूरत
Next Article कोरोना से देश में अब तक 33 हजार 62 केस: 24 घंटे में 1702 मरीज बढ़े और 690 ठीक हुए

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

15 हजार वोटों से ममता बनर्जी की हुई हार, शुभेंदु अधिकारी ने दी शिकस्त
national
May 5, 2026
आज से बंगाल भयमुक्त हुआ और विकास के भरोसे से युक्त हुआ : मोदी
national
May 5, 2026
सतिंदर सरताज ने रणवीर सिंह के ‘धुरंधर’ प्रदर्शन को दिया “स्टैंडिंग ओवेशन”: “ऐसी मेहनत को मैं दिल से सराहता हूं”
entertainment
May 4, 2026
विरार में अल्ट्रा एचडी LASIK संग ASG दृष्टि आई हॉस्पिटल में नेत्ररोगियों के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा
Business Mumbai / Maharshtra
May 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?