सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: माल्या, नीरव मोदी से लकर चोकसी तक, किससे कितने वसूले, राहुल के आरोपों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया पूरा हिसाब
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

माल्या, नीरव मोदी से लकर चोकसी तक, किससे कितने वसूले, राहुल के आरोपों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया पूरा हिसाब

Last updated: April 29, 2020 10:36 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

देश के कई बड़े पूंजीपतियों के 68,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज बट्टे खाते में डाले जाने पर सियासत तेज हो गई है। बैंकों का कर्ज नहीं लौटाने वाले जिन 50 बड़े कर्जदारों और भगोड़ों का कर्ज माफ किया गया है, उन्हें लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला, जिसके बाद वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पलटवार किया और जवाब दिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर कहा कि उनकी सरकार ने डिफॉल्टर्स के खिलाफ एक्शन लेकर काफी पैसों की वसूली की है। इसके लिए वित्त मंत्री ने मेहुल चोकसी, नीरव मोदी से लेकर विजय माल्या तक का पूरा हिसाब अपने ट्वीट में दिया है।

मंगलवार की देर रात कुछ ट्वीट कर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकार पर लगे आरोपों पर जवाब दिया और कहा कि राहुल गांधी और रणदीप सुरजेवाला देश के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। निर्मला सीतारमण ने मेहुल चोकसी केस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने बड़ा ऐक्शन लेते हुए भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी की करीब 2387 करोड़ रुपये (1898 करोड़ जब्त और 489.75 करोड़ सीज) की चल-अचल संपत्ति को भी सरकार ने जब्त या सीज किया है। इसमें 961.47 करोड़ की विदेशी संपत्ति भी शामिल है। वित्तमंत्री ने कहा कि नीरव मोदी फिलहाल यूके की एक जेल में है।

मेहुल चोकसी को लेकर वित्त मंत्री ने आगे कहा कि चोकसी की 1936 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को जब्त किया है, जिनमें 67.9 करोड़ रुपये की विदेशी संपत्ति भी शामिल है। इसके अलावा 597.75 करोड़ की प्रॉपर्टी को सीज करते हुए मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है। इसके अलावा, मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए एंटीगुआ को एक अर्जी भेजी जा चुकी है और उसे भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया भी जारी है।

उद्योगपति विजय माल्या पर भी की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए निर्मला सीतारमण ने एक अन्य ट्वीट में बताया कि अब तक विजय माल्या की करीब 8040 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच और 1693 करोड़ सीज किया गया है। विजय माल्या को भगोड़ा घोषित करते हुए प्रत्यर्पण की अर्जी दी गई है।

उन्होंने एक और ट्वीट में कहा कि यह मोदी सरकार ही है, जिसने ऐसे विलफुल डिफॉल्टर्स पर एक्शन शुरू किया है। हमारी सरकार ने 9967 रिकवरी सूट और 3515 एफआईआर दर्ज किए हैं। इसके अलावा, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और विजय माल्या के मामलों में करीब 18332 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच या सीज की जा चुकी है।

वित्त मंत्री ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला और कहा कि इस बात पर उन्हें आत्मचिंतन करने की जरूरत है कि वह अपने कार्यकाल में सिस्टम की सफाई का काम क्यों नहीं कर पाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता और विपक्ष दोनों तरफ रहते हुए भ्रष्टाचार खत्म करने की कोई प्रतिबद्धता नहीं दिखाई।

राहुल गांधी ने क्या आरोप लगाया था
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने सरकार से बैंक घोटालेबाजों के नाम पूछे थे लेकिन संसद में इन कर्जदारों के नाम छिपाए गये हैं। राहुल ने ट्वीट किया ‘संसद में मैंने एक सीधा सा प्रश्न पूछा था- मुझे देश के 50 सबसे बड़े बैंक चोरों के नाम बताइए। वित्तमंत्री ने जवाब देने से मना कर दिया। अब रिजर्व बैंक ने नीरव मोदी, मेहुल चोकसी सहित भाजपा के ‘मित्रों’ के नाम बैंक चोरों की लिस्ट में डाले हैं। इसीलिए संसद में इस सच को छुपाया गया।’

इससे पहले कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रिजर्व बैंक ने 24 अप्रैल को सूचना के अधिकार-आरटीआई के तहत जानकारी दी है कि बैंकों का कर्ज नहीं लौटाने वाले जिन 50 बड़े कर्जदारों और भगोडों का कर्ज माफ किया गया है उनमें विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और जतिन मेहता जैसे बड़े घोटालेबाज शामिल हैं।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना वायरस के कारण यूएस ओपन बैडमिंटन स्थगित
Next Article नगालैंड:पेट्रोल-डीजल पर कोविड-19 सेस से 6 रुपये महंगा हुआ तेल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026
नारी में त्याग, शक्ति और संतुलन का समन्वय जरूरी : डॉ. समकित मुनिजी
social
September 2, 2026
चेन्नई में ज्ञानशाला दिवस–2026 का भव्य आयोजन
social
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?