सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: संयुक्त अरब अमीरात ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगी मदद
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

संयुक्त अरब अमीरात ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगी मदद

Last updated: April 28, 2020 11:06 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:दवा के बाद अब दुनिया भारत से कोरोना वॉरियर्स भी मांग रही है। कोरोन वायरस संक्रमितों के इलाज के लिए संयुक्त अरब अमीरात ने मोदी सरकार से भारतीय डॉक्टर और नर्स भेजने की मांग की है। केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

1 करोड़ से कम जनसंख्या वाले यूएई में 11 हजार कोरोना वायरस संक्रमित मिल चुके हैं और हर दिन औसतन 500 नए मरीज मिल रहे हैं। यूएई विदेशों में पढ़े डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ पर निर्भर करता है, जिसमें भारतीय भी शामिल हैं। उनमें से कई छुट्टी पर थे जब दिल्ली और अबु धाबी ने कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए यात्री विमान सेवा पर रोक लगा दी थी।
मोदी सरकार से दो अपील
केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ”हमारे पास दो अपीलें आई हैं। एक तो उन स्वास्थ्य कर्मियों को भेजने के लिए जो विमान सेवा बंद किए जाने के समय भारत में थे और इसलिए अपनी ड्यूटी पर नहीं लौट पाए और साथ ही इस संकट में मदद के लिए कुछ समय के लिए डॉक्टरों और नर्सों की सेवा लेने की स्वीकृति मांगी गई है।”

सरकार कर रही विचार, UAE विमान भेजने को तैयार
अधिकारी ने कहा कि इन अपीलों पर सरकार विचार कर रही है। अधिकारी ने बताया कि अबु धाबी ने अपने यहां के हॉस्पिटल्स में कार्यरत भारतीयों के लिए विशेष विमान भेजने की पेशकश की है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ते को देखते हुए पहले अपील पर पहले पूरा किया जाएगा।

भारत की जरूरत को ध्यान में रखकर होगा फैसला
हालांकि, अतिरिक्त डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ भोजने के फैसले पर सरकार में अधिक विचार-विमर्श की जरूरत है। इस स्टेज पर भारत की जरूरत का आंकलन करने के बाद फैसला लिया जाएगा, लेकिन कोशिश इस महत्वपूर्ण समय में यूएई की मदद की है। 15 दिन पहले ही भारत ने सेना के 15 डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की एक टीम को कुवैत भेजा है और आवश्यकता पड़ने पर और मदद का आश्वासन दिया गया है।

मोदी सरकार ने गल्फ से मजबूत किया रिश्ता
विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि इसे उस पृष्ठभूमि में देखने की जरूरत है कि कैसे पिछले 5-6 सालों में भारत और गल्फ देशों के बीच संबंध मजबूत हुए हैं। एनडीए सरकार के पहले कार्यकाल से ही पीएम मोदी और उनके मुख्य सलाहकारों ने पश्चिम एशिया में सउदी अरब, यूएई, जॉर्डन, बहरीन, कतर और ओमान जैसे देशों से कूटनीतिक रिश्ते सुधारने में ऊर्जा का निवेश किया है।

2015 में नरेंद्र मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री थे जो यूएई के दौरे पर गए थे। यहां 34 लाख भारतीय कामगार पिछले तीन दशकों से काम कर रहे हैं। सऊदी अरब, कुवैत, ओमान और बहरीन में बड़ी संख्या में भारतीय रोजगार प्राप्त करते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, मई के अंत तक भारत में तैयार हो जाएगी कोरोना रैपिड टेस्टिंग किट
Next Article डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत, कोविड-19 से हुए नुकसान के लिए अमेरिका ला सकता है चीन पर बिल
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?