नई दिल्ली:देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 हजार 631 हो गई है। मंगलवार को गुजरात में 226, मध्यप्रदेश में 222, दिल्ली में 206, राजस्थान में 102, तमिलनाडु में 121 समेत 1100 से ज्यादा रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। उधर, पश्चिम बंगाल के हावड़ा में लॉकडाउन तोड़कर सैकड़ों लोग टिकियापाड़ा बाजार में जमा हो गए। जब पुलिस ने उन्हें घर जाने के लिए कहा तो भीड़ ने जवानों पर पथराव कर दिया, जिसमें 2 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। अब इलाके में सीआरपीएफ तैनात की गई है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 29 हजार 435 संक्रमित हैं। इनमें से 21 हजार 632 का इलाज चल रहा है, 6868 ठीक हुए हैं और 934 की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 23.83% हो गई है। 17 ऐसे जिले हैं जहां पहले केस आए थे, लेकिन पिछले 28 दिनों में यहां कोई मामले सामने नहीं आए। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि आईसीएमआर का कहना है कि कोरोना के लिए कोई थैरेपी नहीं है। ऐसे में प्लाज्मा थैरेपी को इसके लिए इलाज नहीं कहा जा सकता है। आईसीएमआर ने सिर्फ अध्ययन करने के लिए इसे शुरू किया है।
दिल्ली में राशन के लिए परेशान लोग
देश में जारी लॉकडाउन के दौरान दिल्ली के मंडावली इलाके में लोग पिछले 11 दिन से राशन के लिए जूझ रहे हैं। ये तमाम लोग गरीब हैं और राशन के लिए सरकारी दुकानों पर ही निर्भर हैं।
कोरोना अपडेट्स
- पंजाब में आज कोई नया केस नहीं मिला, लेकिन राज्य में संक्रमण और न फैले इसलिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दूसरे प्रदेशों से आने वालों को 21 दिन तक क्वारैंटाइन करने का फैसला लिया है।
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि देश में पिछले 14 दिनों में केस दोगुने होने की दर 8.7 दिन है, जबकि 7 दिन से यह 10.2 दिन है। आईसीएमआर से मंजूरी मिलने के बाद हम मई तक आरटी-पीसीआर और एंटीबॉडी टेस्ट किट बनाना शुरू कर देंगे। 31 मई से रोजाना एक लाख टेस्ट करने का लक्ष्य रखा है।
- मुंबई में 55 साल से ज्यादा उम्र के सभी पुलिसवालों को ऐहतियातन छुट्टी पर जाने को कहा गया हैं। शहर में कोरोना से अब तक तीन पुलिसकर्मियों की जान चली गई है। वहीं, मुंबई में मंगलवार सुबह तक मरने वालों की कुल संख्या 219 तक पहुंच गई थी।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
| दिन | मामले |
| 25 अप्रैल | 1835 |
| 23 अप्रैल | 1667 |
| 26 अप्रैल | 1607 |
| 19 अप्रैल | 1580 |
| 27 अप्रैल | 1561 |
26 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 26 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 6 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।
| राज्य | कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
| महाराष्ट्र | 8590 | 1282 | 369 |
| गुजरात | 3774 | 434 | 181 |
| दिल्ली | 3314 | 1078 | 54 |
| राजस्थान | 2364 | 744 | 52 |
| मध्यप्रदेश | 2387 | 373 | 120 |
| तमिलनाडु | 2058 | 1128 | 25 |
| उत्तरप्रदेश | 2053 | 462 | 34 |
| आंध्रप्रदेश | 1259 | 258 | 31 |
| तेलंगाना | 1009 | 374 | 25 |
| पश्चिम बंगाल | 697 | 109 | 20 |
| जम्मू-कश्मीर | 565 | 176 | 8 |
| कर्नाटक | 523 | 207 | 20 |
| केरल | 486 | 359 | 4 |
| पंजाब | 342 | 101 | 19 |
| हरियाणा | 308 | 224 | 3 |
| बिहार | 366 | 64 | 2 |
| ओडिशा | 118 | 38 | 1 |
| झारखंड | 105 | 17 | 3 |
| उत्तराखंड | 54 | 34 | 0 |
| हिमाचल प्रदेश | 40 | 22 | 2 |
| असम | 38 | 27 | 1 |
| छत्तीसगढ़ | 37 | 32 | 0 |
| चंडीगढ़ | 56 | 17 | 0 |
| अंडमान-निकोबार | 33 | 18 | 0 |
| लद्दाख | 22 | 16 | 0 |
| मेघालय | 12 | 0 | 1 |
| पुडुचेरी | 8 | 4 | 1 |
| गोवा | 7 | 7 | 0 |
| मणिपुर | 2 | 2 | 0 |
| त्रिपुरा | 2 | 2 | 0 |
| अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | 0 |
| मिजोरम | 1 | 1 | 0 |
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 29 हजार 435 संक्रमित हैं। इनमें से 21 हजार 632 का इलाज चल रहा है, 6868 ठीक हुए हैं और 934 की मौत हुई है।

