सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: धोनी-युवराज में से किसी एक को चुनना मां-बाप में से एक को चुनने जैसा: बुमराह
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

धोनी-युवराज में से किसी एक को चुनना मां-बाप में से एक को चुनने जैसा: बुमराह

Last updated: April 27, 2020 12:36 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का कहना है कि युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी में से किसी एक को चुनना वैसा ही, जैसे मां और पापा में से किसी एक को चुनना हो। जसप्रीत बुमराह ने युवराज सिंह के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट सेशन में यह बात की। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर ने जब बुमराह से उनमें या धोनी में से किसी एक को चुनने का यह मुश्किल सवाल पूछा तो पेसर ने बेहद शानदार तरीके से इसका जवाब दिया।

युवराज सिंह ने बुमराह से पूछा था कि एक खिलाड़ी का नाम बताओ, जो बेस्ट फिनिशर हैं। इसके लिए पूर्व ऑलराउंडर ने ऑप्शन दिए थे- युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी। पेसर ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, ”मैं इनमें से किसी एक को नहीं चुन सकता। धोनी और युवराज में से किसी एक चुनना उसी तरह है, जैसे मॉम और डैड में से किसी एक को चुनना हो।”

जसप्रीत बुमराह ने युवराज सिंह के इस सवाल का बेहतरीन जवाब देते हुए ऑलराउंडर के इस सवाल को टाल दिया, लेकिन युवी भी अपनी कोशिश करते रहे। इसके बाद युवी ने कहा, ”मैं बुरा नहीं मानूंगा अगर तुम धोनी को चुनोगे तो।”

इसके बाद युवराज सिंह ने एक बार फिर से जसप्रीत बुमराह को फंसाने की कोशिश की। उन्होंने पूछा कौन बेहतर बल्लेबाज है- विराट कोहली या सचिन तेंदुलकर। इस सवाल का जवाब बुमराह ने यह देते हुए कहा कि उन्हें ज्यादा अनुभव नहीं, इसलिए बता नहीं सकता।

इस बातचीत के दौरान युवराज ने बुमराह को याद दिलाया कि उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि यह तेज गेंदबाज एक दिन दुनिया का नंबर एक गेंदबाज बनेगा। बुमराह ने 2017 में ही उनकी भविष्यवाणी सच साबित कर दी थी, जब वह टी-20 रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे।

बता दें कि इस 26 वर्षीय तेज गेंदबाज ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर जनवरी 2016 में भारत की तरफ से पदार्पण किया। उन्होंने अब तक 64 वनडे इंटरनेशनल मैच, 50 टी-20 इंटरनेशनल और 14 टेस्ट मैच खेले हैं।  उन्होंने जनवरी 2018 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और बहुत कम समय में लंबे प्रारूप में भी विराट कोहली के विश्वसनीय गेंदबाज बन गए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article श्रीलंका में फंसे पाकिस्तान के प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों को वतन वापसी का इंतजार
Next Article सचिन तेंदुलकर ने सकलैन मुश्ताक से कहा था कुछ ऐसा, पाक गेंदबाज हो गए थे शर्मिंदा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

Basti News: फर्जी OSD बनकर घूम रहा था जालसाज, इनोवा पर लगी थी लाल-नीली बत्ती
state
August 27, 2026
Basti News: सोलर पैनल का तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 74 मीटर तार बरामद
state
August 27, 2026
जीनस इनोवेशन ने महाराष्ट्र ऊर्जा एक्सपो 2026 में प्रदर्शित किया ‘हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर
Business
August 27, 2026
Basti News: पंचायत सहायकों ने दी लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
state
August 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?