सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अब बीमा खरीदना और शेयर बाजार में निवेश होगा आसान
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

अब बीमा खरीदना और शेयर बाजार में निवेश होगा आसान

Last updated: April 27, 2020 8:27 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने 29 इंश्योरेंस कंपनियों और 9 स्टॉक और सिक्यॉरिटीज इकाइयों को केवाईसी (नो योर कस्टमर)  के लिए आधार के इस्तेमाल की इजाजत दी है। इस कदम से ये कंपनियां अब ई-केवाईसी  कर सकेंगे, इससे केवाईसी करने की लागत में भी कमी आएगी। सरकार के अनुसार इससे छोटे और खुदरा निवेशकों को फायदा होगा, क्योंकि अब उन्हें केवाईसी के लिए कागजात पेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।सरकार ने इन कंपनियों के जरिए निवेश और मनी लॉन्ड्रिंग पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया है।

PAN देने पर नहीं होगी आधार की जरूरत
वित्त मंत्रालय के अनुसार आधार से सत्यापन स्वैच्छिक होगा और यदि कोई निवेशक परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) देता है तो उसके लिए आधार सत्यापन की जरूरत नहीं होगी। इससे उसके पास केवाईसी कराने के लिए विकल्प मौजूद रहेंगे।

इन स्टॉक और सिक्यॉरिटीज कंपनियों को मिली है इजाजत
बीएसई, नेशनल सिक्यॉरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL), सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, सीडीएसएल वेंचर्स लिमिटेड, एनएसडीएल डेटाबेस मैनेजमेंट लिमिटेड, एनएसई डेटा एंट एनालिटिक्स लिमिटेड, सीएएमएस इंन्वेस्टर सर्विसेज लिमिटेड, कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 9 स्टॉक और सिक्यॉरिटीज से जुड़ी इकाइयां हैं जिन्हें आधार केवाईसी इजाजत दी गई है।

ये बीमा कंपनियां भी करेंगी इस्तेमाल
29 इंश्योरेंस कंपनियों में बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस, भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंस्योरेंस, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी एर्गो इंश्योरेंस और एसबीआई जनरल इंश्योरेंस शामिल है।

मोबाइल वीडियो से घर बैठे करा सकते हैं KYC
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में केवाईसी नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत आधार बेस्ड वीडियो कस्टमर आइडेंटिफिकेशन प्रॉसेस (V-CIP) को मंजूरी दी गई है। अब बैंक, एनबीएफसी और दूसरे लोन देने वाले संस्थान वीडियो बेस्ड आइडेंटिफिकेशन प्रोसेस का इस्तेमाल केवाईसी के लिए कर सकेंगे। इससे अब लोगों को केवाईसी के लिए बैंक या दूसरे संस्थानों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कैसे होगी वीडियो केवाईसी?

  • इस नई सुविधा के तहत दूरदराज के इलाकों में मौजूद फाइनैंशल इंस्टीट्यूशन के अधिकारी पैन या आधार कार्ड और कुछ सवालों के जरिए ग्राहक की पहचान कर सकेंगे।
  • वीडियो कॉल का विकल्प संबंधित बैंक या संस्था के डोमेन पर ही मिलेगा। ग्राहक थर्ड पार्टी सोर्स जैसे- गूगल डुओ या व्हाट्सएप कॉल या अन्य किसी माध्यम से वीडियो कॉल नहीं कर सकेंगे।
  • आधार बेस्ड वीडियो कस्टमर आइडेंटिफिकेशन प्रॉसेस के तहत वित्तीय संस्थाओं के अधिकारी पैन या आधार कार्ड पर आधारित कुछ सवाल के जरिए ग्राहक की पहचान की पुष्टि कर सकेंगे। इसके साथ ही एजेंट को जियो-कॉर्डिनेट्स के तहत इसकी पुष्टि भी करनी होगी कि ग्राहक देश में ही है।

क्या है केवाईसी?
केवाईसी भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संचालित एक पहचान प्रक्रिया है जिसकी मदद से बैंक और अन्य वित्तीय संस्थाएं अपने ग्राहक के बारे में अच्छे से जान पाती हैं। केवाईसी यानि “नो योर कस्‍टमर” यानि अपने ग्राहक को जानिये। बैंक तथा वित्तीय कम्पनियां इसके लिए फॉर्म को भरवा कर इसके साथ कुछ पहचान के प्रमाण भी लेती हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जम्‍मू-कश्‍मीर के कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को मार गिराया
Next Article पाकिस्तान इस्लामिक मेडिकल एसोसिएशन का दावा- मस्जिदों से फैल रहा है कोरोना वायरस का संक्रमण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बदायूं में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रशासन को शांतिपूर्ण और उचित समाधान निकालना चाहिएः मायावती
state
August 26, 2026
त्योहारों पर बढ़ती महंगाई से आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ा : खरगे
national
August 26, 2026
बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय उदयपुर द्वारा हीरक जयंती के उपलक्ष्य में ‘स्पंदन’ वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
state
August 26, 2026
मॉन्सर इंडिया ने विले पार्ले स्पोर्ट्स क्लब के साथ मिलकर 150+ महिलाओं के साथ दही हांडी 2026 के लिए मिलाया हाथ
Mumbai / Maharshtra
August 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?