पंकज श्रीवास्तव/पटना। लोकडाउन के दरम्यान बिहार के नवादा का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिसकर्मियों को पैसा वसूली करते हुए पाया जा रहा है। वायरल वीडियो का असर ये हुआ कि ज्योहि वो नवादा एसपी के संज्ञान में आया उन्होंने उन पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया। मामला नरहट थानाक्षेत्र के सीतामढ़ी ओपी की बतायी जा रही है। एएसआई रामाधार प्रसाद एवं सिपाही भूपेंद्र यादव ड्यूटी पर मौजूद थे। इन दोनों पुलिसवालों की पहचान हो गई है। एसपी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर दोनों पुलिस वालों निलंबित करने की बात कही है, साथ ही उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश की बात कही है। वायरल वीडियो में ये साफ दिख रहा है कि सादे लिबास में 2 पुलिसकर्मी लाठी लिए सड़क पर खडे हैं। आती जाती बाइक सवारों को रोककर उनसे कागजात की माँग की जा रही हैं। जांच के दौरान एक वाहन चालक पुलिस वालों को पैसे देकर बिना अपना कागज दिखाये निकल जाता है। दुसरी ओर कई अन्य वाहन मालिक तलाशी के लिए खडे हैं।

